गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - मान सरकार की पहली प्राथमिकता हमारे बुजुर्ग, हमारा मान

मान सरकार की पहली प्राथमिकता हमारे बुजुर्ग, हमारा मान

डॉ. बलजीत कौर द्वारा उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश कि बुजुर्गों के मसलों का हो तुरंत हल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 मई 2025
A A
0
Dr. Baljit Kaur
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 19 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जहां अन्य वर्गों के हितों की रक्षा और भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं बुजुर्गों की भलाई हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। यह बात सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कही।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गृह एवं न्याय मामले विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, महानिदेशक पुलिस विभाग, कानूनी एवं विधायी मामले विभाग पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कहा कि बुजुर्ग हमारी कीमती धरोहर हैं और इन्हें मान-सम्मान और इनकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के समक्ष बुजुर्ग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी मांगें रखी गईं, जिनमें मुख्य मांगें जैसे कि वरिष्ठ नागरिकों की भलाई के लिए अलग निदेशालय बनाना, 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए, बुजुर्ग नागरिकों के लिए हफ्ते में कम से कम मोबाइल वैनों के माध्यम से टेस्ट और दवाइयों का इंतजाम करना, पुलिस विभाग द्वारा बुजुर्ग समुदाय को सुरक्षा का माहौल प्रदान करना और पुलिस स्टेशनों में बुजुर्गों की समस्या के हल के लिए एक विशेष सेल बनाने की मांग के अलावा और कई मांगें रखी गईं। उन्होंने बुजुर्ग एसोसिएशन की मांगों को बड़े ही ध्यान से सुना और अधिकारियों को हुक्म दिए कि बुजुर्गों की हर संभव मांग का तुरंत हल सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढे़ं 👇

Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026
Barinder Goyal

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बुजुर्गों की सुविधा के लिए वर्ष 2023 में “साडा बुजुर्ग साडा मान” मुहिम शुरू की गई थी, जिसके तहत 18900 बुजुर्गों का पंजीकरण हुआ और 9589 बुजुर्गों को नजर के चश्मे बांटे गए।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्गों की भलाई के लिए हमारी सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 23 लाख लाभार्थियों के लिए 4100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया हुआ है। इसी तरह बुजुर्गों को कानूनी सहायता मुहैया करवाने के लिए जिला स्तर पर मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल और अपीलेट ट्रिब्यूनल की स्थापना हो चुकी है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि बुजुर्गों की भलाई के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को पालन-पोषण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और कोई भी बुजुर्ग नागरिक अपनी प्रतिवेदन उप-मंडल मजिस्ट्रेट को दे सकता है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब के जिलों होशियारपुर और बरनाला में वृद्धाश्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा 19 वृद्धाश्रम गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए मुफ्त हेल्पलाइन नंबर 14567 की शुरुआत पहले ही की गई है और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन कार्ड भी जारी किए जाते हैं।

अंत में डॉ. बलजीत कौर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों और परिषद के सदस्यों से अपील की कि हम यह सुनिश्चित करें कि पंजाब के हर बुजुर्ग को सत्कार, सुविधा और सुरक्षा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी तनदेही से निभा रही है और आगे भी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, निदेशक शेना अग्रवाल, संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा, अतिरिक्त निदेशक चरणजीत सिंह मान के अलावा सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रतिनिधियों और बुजुर्ग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से भाग लिया।

Previous Post

धान के सीजन के दौरान बिजली की निर्विघ्न आपूर्ति के लिए की तैयारियां मुकम्मल

Next Post

Pakistan में Hunger Emergency! 1.1 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026
Barinder Goyal

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab IAS Transfer

Punjab Police Transfers: 19 अफसरों के तबादले, कई जिलों में बड़ा फेरबदल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Harbhajan Singh ETO

Punjab Budget 2026: हरभजन ईटीओ का दावा, मान सरकार ने गारंटियां पूरी

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Hunger Emergency in pakistan

Pakistan में Hunger Emergency! 1.1 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर

AAP Protest

आप के पार्षदों का भाजपा मेयर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, यूज़र चार्ज तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग"

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।