LIVE | ...
गुरूवार, 16 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - आप के पार्षदों का भाजपा मेयर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, यूज़र चार्ज तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग”

आप के पार्षदों का भाजपा मेयर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, यूज़र चार्ज तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग”

नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के साथ ‘‘आप’’ पार्षद भाजपा मेयर से मिलकर यूजर चार्ज वापस लेने की मांग की

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 मई 2025
in नई दिल्ली
A A
0
AAP Protest
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 मई (The News Air) यूजर चार्ज को वापस लेने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के प्रस्ताव को भाजपा मेयर ने एमसीडी सदन के एजेंडे में शामिल करने से इन्कार कर दिया है। इससे नाराज अंकुश नारंग ‘‘आप’’ पार्षदों के साथ सिविक सेंटर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक इंतजार के बाद भाजपा मेयर राजा इकबाल से उनकी मुलाकात हो पाई। लेकिन यूजर चार्ज वापस लेने को लेकर वह बहानेबाजी करने लगे। अंकुश नारंग ने बताया कि इस माह होने वाले एमसीडी सदन‌ सत्र में दिल्लीवालों के हितों को ध्यान में रखते हुए मैंने यूज़र चार्ज वापस लेने का प्रस्ताव लगाया था। लेकिन भाजपा मेयर ने प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल नहीं किया। भाजपा की मानसिकता शुरू से ही दिल्ली की जनता के लिए काम करने की नहीं है। बस इनको झूठे-झूठे वादे करने हैं और काम कुछ नहीं करना है।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली की जनता और मार्केट एसोसिएशन ने हमसे संपर्क किया था और बताया कि यूजर चार्ज लगाना उनके साथ अन्याय है। यूजर चार्ज के जरिए दिल्ली की जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। इसलिए हमारी मांग है कि भाजपा शासित एमसीडी को यूजर चार्ज की समस्या का समाधान करे और जनता को अन्याय से बचाए। दिल्ली के अंदर यूजर चार्ज नहीं लगना चाहिए। दिल्ली में 12 कंसेशनरीज हैं। उनको घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन सभी कंसेशनरीज घर-घर से कूड़ा नहीं उठा रही हैं। इसलिए मकान मालिकों को कूड़ा उठाने के लिए निजी कर्मचारियों को पैसे देने पड़ते हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि अभी तक कंसेशनरीज का घर-घर कूड़ा उठा रहे निजी कर्मचारियों के साथ कोई समन्वय नहीं बन पाया है। पूरी दिल्ली में ढलाव हैं, जहां कूड़े की वजह से दुर्गंध आती रहती है। भाजपा शासित एमसीडी ने अभी तक इन ढलावों को बंद नहीं किया है। दिल्ली में एफसीडीएस और वनरेबल प्वाइंट है, वहां कूड़ा जमा होता है। लेकिन आजतक वहां से कूड़ा उठा नहीं है। कूड़ा नहीं उठने से इन इलाको में बहुत दुर्गंध आती है और लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में एमसीडी द्वारा यूजर चार्ज लगाना गलत है।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Pink Ticket

Delhi News: बसों में फ्री यात्रा के नियम बदले! 31 जुलाई तक मान्य रहेगा Pink Ticket

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Delhi Metro Inderlok Extension

Delhi Metro Inderlok Extension: दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार शुरू, सराय रोहिल्ला में निर्माण कार्य आरंभ

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Delhi DTC Pink Ticket

Delhi DTC Pink Ticket: 1 अगस्त से बदलेगा फ्री बस यात्रा का नियम, पिंक सहेली कार्ड जरूरी

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Sheesh Mahal

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: ‘शीश महल’ अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस

बुधवार, 8 जुलाई 2026

अंकुश नारंग ने कहा कि मेयर बनते ही राजा इकबाल ने कहा था कि यूजर चार्ज तत्काल वापस लिया जाएगा, लेकिन एक महीने बाद भी यूजर चार्ज का आदेश वापस नहीं लिया गया है। राजा इकबाल के मेयर बनने के बाद 6 मई को मैंने एक चिट्ठी लिख कर यूजर चार्ज वापस लेने की मांग की थी। लेकिन अभी तक मेयर ने मेरी चिट्ठी का जवाब नहीं दिया है। अगर मेयर नेता प्रतिपक्ष की चिट्ठी का जवाब नहीं देते हैं तो दिल्ली की आम जनता की चिट्ठी का क्या जवाब देते होंगे।

अंकुश नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पूरजोर मांग है कि यूजर चार्ज वापस लिया जाए। इस संबंध में मैंने मेयर और निगमायुक्त को भी चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा, मैंने यूजर चार्ज वापस लेने की मांग को लेकर सदन में एक प्रस्ताव भी भेजा है। लेकिन मेरा प्रस्ताव लेने से इन्कार कर दिया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भाजपा क्या करना चाहती है? भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है।

अंकुश नारंग ने कहा कि अब भाजपा बहानेबाजी कर रही है कि यूजर चार्ज वापस नहीं ले सकती है। यूजर चार्ज का आदेश स्टैंडिंग कमेटी वापस ले सकती है। जब स्टैंडिंग कमेटी ने यूजर चार्ज को लागू ही नहीं किया है, तो कैसे वापस लेगी। यूजर चार्ज तो निगमायुक्त ने खुद लागू किया है। अब तो दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार है। केंद्र, राज्य, एलजी के साथ एमसीडी में भाजपा की सरकार है। तब भी ये लोग बहानेबाजी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि यूजर चार्ज को तुरंत प्रभाव से वापस लेकर दिल्ली की जनता पर हो रहे अत्याचार को खत्म करना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Pakistan में Hunger Emergency! 1.1 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर

Next Post

India में ISI का जासूसी जाल! Youtuber से Student तक, अब तक 12 गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Pink Ticket

Delhi News: बसों में फ्री यात्रा के नियम बदले! 31 जुलाई तक मान्य रहेगा Pink Ticket

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Delhi Metro Inderlok Extension

Delhi Metro Inderlok Extension: दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार शुरू, सराय रोहिल्ला में निर्माण कार्य आरंभ

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Delhi DTC Pink Ticket

Delhi DTC Pink Ticket: 1 अगस्त से बदलेगा फ्री बस यात्रा का नियम, पिंक सहेली कार्ड जरूरी

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Sheesh Mahal

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: ‘शीश महल’ अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Delhi EV Policy 2026

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया, 15,000 करोड़ का निवेश

मंगलवार, 30 जून 2026
Delhi Excise Case

ईडी पार्टी के पदाधिकारी नशे के साथ Punjab में Arrest, Kejriwal ने साधा निशाना

सोमवार, 15 जून 2026
Next Post
12 spy arrested so far in country,

India में ISI का जासूसी जाल! Youtuber से Student तक, अब तक 12 गिरफ्तार

Golden Temple

Golden Temple पर आर्मी का दावा निकला झूठ? SGPC ने दी जांच की मांग

asap

AAP का ASAP Plan: Student Politics में वापसी की बड़ी तैयारी!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।