LIVE | ...
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Hola Mohalla 2026: आनंदपुर साहिब में बना देश का पहला परमानेंट टेंट सिटी, ग्रीन होला मोहल्ला का ऐलान

Hola Mohalla 2026: आनंदपुर साहिब में बना देश का पहला परमानेंट टेंट सिटी, ग्रीन होला मोहल्ला का ऐलान

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने होला मोहल्ला के लिए भारत की पहली स्थायी एसी टेंट सिटी का किया उद्घाटन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, 28 पार्किंग जोन और 100 ई-रिक्शा शटल सेवा शुरू।

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 2 मार्च 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Singh Bains
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Hola Mohalla 2026: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत के लिए बनाई गई स्थायी टेंट सिटी सहित निर्बाध धार्मिक दर्शन सुनिश्चित करने हेतु आधारभूत ढांचे के विस्तार और पर्यावरण अनुकूल पहलों संबंधी व्यापक प्रबंधों की जानकारी साझा की।

आज यहां पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि भारत की पहली स्थायी (परमानेंट) एयर-कंडीशंड टेंट सिटी और ग्रीन होला मोहल्ला सहित कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरीक्षण के बाद स्थायी टेंट सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब पवित्र नगरी में स्थापित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के धार्मिक पर्यटन के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह पूर्णतः वातानुकूलित स्थायी टेंट सिटी वर्षभर श्रद्धालुओं को आरामदायक आवास उपलब्ध कराएगी। इससे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आने वाली संगत को सुविधा मिलेगी और श्री आनंदपुर साहिब की पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Amritsar Bank Firing

Amritsar Bank Firing: यस बैंक की शाखा में चली गोली, हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Parvinder Jhota Murder

परविंदर झोटा हत्या कांड: मानसा में नशा विरोधी की फेसबुक लाइव पर गोलीबारी, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM ने बुलाई Emergency Meeting: Jhota Murder Case में सभी SSP-DC को मिलेगा Strict Order

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

ED ने जालंधर में दर्ज किया OSD Rajbir Ghumman केस; सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद भी पंजाब में हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

पर्यावरण संरक्षण के प्रति भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस वर्ष ग्रीन होला मोहल्ला मनाया जाएगा। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी लंगर स्थलों पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराने का खर्च वहन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बड़े स्तर पर लंगर लगाए जा रहे हैं, इसलिए पर्यावरणीय चिंताओं को प्राथमिकता दी गई है। उपयोग में आने वाली प्रत्येक प्लेट, कप और बर्तन बायोडिग्रेडेबल एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री से बने होंगे।

विश्वभर की सिख संगत को गुरु घर के दर्शन हेतु आमंत्रित करते हुए स. बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व और फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के उपरांत अब राज्य सरकार नए उत्साह के साथ होला मोहल्ला मना रही है। उन्होंने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्सव में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पवित्र नगरी श्री आनंदपुर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जो रात्रि में आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करती है। पांच प्यारों के पार्क का नवीनीकरण किया गया है। भाई जैता जी संग्रहालय और अन्य ऐतिहासिक स्थल अपनी समृद्ध विरासत प्रदर्शनी के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

पंजाब के हर कोने से ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर आने वाली संगत के प्रबंधन के लिए,रूपनगर जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से आने वाली संगत के प्रबंधन हेतु 28 समर्पित पार्किंग जोन, दो विशेष ट्रॉली सिटी और ट्रॉली स्ट्रीट स्थापित की हैं। ये सुविधाएं बाथरूम, सीसीटीवी निगरानी और एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित हैं। माजहा और दोआबा क्षेत्र से आने वाली संगत को चरण गंगा के निकट ट्रॉली सिटी में तथा मालवा और चंडीगढ़ की ओर से आने वालों को गांव झिंझड़ी स्थित सुविधा केंद्र में ठहराया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने आगे बताया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब और किला आनंदगढ़ साहिब जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक संगत को पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा शटल सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।

उन्होंने घोषणा की कि 2 और 3 मार्च की शाम विरासत-ए-खालसा में भव्य आतिशबाज़ी का आयोजन किया जाएगा, जिससे उत्सव का रंग और गहरा होगा।

स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चरण गंगा स्टेडियम और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में पूर्ण सुसज्जित एंबुलेंस तैनात की गई हैं। प्रत्येक पार्किंग और मुख्य स्थल पर आम आदमी क्लिनिक कार्यरत हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मुख्य मार्ग पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग प्रणाली लागू की गई है तथा निहंग सिंहों को पारंपरिक युद्ध प्रदर्शन हेतु पर्याप्त स्थान प्रदान किया गया है।

मुख्य समारोहों की वास्तविक समय की जानकारी और लाइव प्रसारण के लिए प्रमुख स्थलों पर 20 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इससे पार्किंग क्षेत्रों में मौजूद श्रद्धालु भी विरासत खेलों और क्राफ्ट मेले सहित सभी कार्यक्रमों से जुड़े रहेंगे।मंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु महीनों की तैयारी और कड़ी मेहनत करने वाले अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Middle East Crisis पर PM Modi बोले “यह हमारे लिए गहरी चिंता का विषय”

Next Post

Haryana Budget 2026-27: नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का महाबजट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amritsar Bank Firing

Amritsar Bank Firing: यस बैंक की शाखा में चली गोली, हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Parvinder Jhota Murder

परविंदर झोटा हत्या कांड: मानसा में नशा विरोधी की फेसबुक लाइव पर गोलीबारी, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM ने बुलाई Emergency Meeting: Jhota Murder Case में सभी SSP-DC को मिलेगा Strict Order

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

ED ने जालंधर में दर्ज किया OSD Rajbir Ghumman केस; सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद भी पंजाब में हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
UPI MDR Charge

Big Relief: UPI MDR Charge Diwali तक टला, ₹2000 से ऊपर Payment अभी Free

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Parvinder Jhota Murder Case

Mansa में Shocking Murder: Anti-Drug Activist Parvinder Jhota की गोली मारकर हत्या, CM Mann ने बुलाई Emergency Meeting

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Next Post
CM Haryana Naib Singh Saini

Haryana Budget 2026-27: नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का महाबजट

Sanjeev Arora

Ganga Acrowools Investment Punjab: 750 करोड़ का निवेश, 1500 नौकरियां, पराली समस्या से भी मिलेगा निजात

Middle East tension Punjab helpline

Middle East tension Punjab helpline: 24x7 मदद के लिए जारी नंबर, व्हाट्सऐप पर भी संपर्क करें पीड़ित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।