LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा जो फर्जी ऑडियो प्रचारित कर रही, उसके प्रसारण पर हाइकोर्ट की है रोक – संजय सिंह

भाजपा जो फर्जी ऑडियो प्रचारित कर रही, उसके प्रसारण पर हाइकोर्ट की है रोक – संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 नवम्बर, (The News Air) भाजपा नेताओं द्वारा एक फर्जी ऑडियो चलाए जाने पर आम आदमी पार्टी ने सख्त आपत्ति जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा जो फर्जी ऑडियो प्रचारित कर रही है, दिल्ली हाइकोर्ट ने उसके प्रसारण पर रोक लगा रखी है। कोर्ट की रोक के बावजूद जो भाजपा नेता या कोई अन्य इस ऑडियो को प्रसारित कर रहा है, उसके खिलाफ हम मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के फर्जी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं। हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे। भाजपा अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहे हैं। इसलिए भाजपा और अमित शाह अपराध को रोकने की बजाय केजरीवाल को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि देश की सत्ताधारी पार्टी, जो अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, उसके बारे में दो सबसे बड़ी बातें साबित हो चुकी हैं। अब हिंदुस्तान की जनता के दिल और दिमाग में यह बैठता जा रहा है कि दरअसल भाजपा “भारतीय झूठा पार्टी” और “भारतीय झगड़ा पार्टी” बन गई है। इस पार्टी का मकसद केवल झूठ बोलना और झगड़ा कराना है। अपने झूठ और झगड़े के माध्यम से भाजपा पूरे देश को बर्बाद करना चाहती है। इसी सिद्धांत को अपनाते हुए आज भारतीय झूठा पार्टी ने फिर से देश के सामने एक नया झूठ प्रस्तुत किया। एक नया ड्रामा किया जिसे देश की मीडिया ने बिना वैरिफाई किए चलाया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कानून व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं। यहां गैंगरेप और गैंगवॉर हो रहे हैं। माफिया राज चल रहा है। व्यापारियों को गोली मारी जा रही है। महिलाओं को सड़कों पर घसीटकर उनकी जान ली जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह सारे मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह बजाय इसके कि वह अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब दें और दिल्ली में अपराध रोकें, वह केजरीवाल को रोकने में लगे हुए हैं। केजरीवाल के खिलाफ तमाम तरह की साजिशें रचने में लगे हुए हैं। उन्हें लोगों का ध्यान इन गंभीर मुद्दों से हटाना है। इसके लिए भाजपाइयों के पास केवल झूठ का सहारा होता है। इसलिए आज उन्होंने वह ऑडियो क्लिप मीडिया में चलवाया जो पूरी तरह से फेक है, जिस ऑडियो क्लिप की कोई सत्यता नहीं है और जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है। भाजपा के आईटी सेल का हेड एक ऐसा ऑडियो क्लिप चला रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, गौरव भाटिया और भाजपा नेता उस झूठ को लेकर आसमान में उड़ रहे हैं, जिसके बारे में हाई कोर्ट का निर्णय है कि ऐसा ऑडियो क्लिप नहीं चलाया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

संजय सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा ने यह ऑडियो क्लिप कैसे चलाई? इनके खिलाफ न्यायालय को एक्शन लेना चाहिए। 17 अगस्त 2023 को देश के एक मीडिया चैनल ने इसी ऑडियो क्लिप को चलाया था और उसे कपिल सांगवान नाम के गैंगस्टर और आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की बातचीत बताया था। उस गैंगस्टर के नाम पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है, लेकिन दिल्ली पुलिस उसके बारे में कहती है कि वह कहां है, इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। जो व्यक्ति दिल्ली पुलिस को नहीं मिल रहा, जिसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस है, जो अमित शाह को नहीं मिल रहा है, वो भाजपाइयों को कहां से मिल रहा है? या तो फिर ये अमित शाह के घर में मुलाकात हुई होगी और उसने वहां स्वीकार किया होगा कि ये उसकी बातचीत है।

संजय सिंह ने कहा कि एक फर्जी ऑडियो क्लिप चलाकर ये लोग आम आदमी पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं। मुद्दों से ध्यान हटाना चाहते हैं। दिल्ली की बदतर और बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। लेकिन हम छोड़ने वाले नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इन्हें जनता के बीच एक्सपोज करेगा। दिल्ली हमें सुरक्षित चाहिए। हमें देश की राजधानी सुरक्षित चाहिए। कुछ दिनों पहले इन्होंने यही प्रयास महाराष्ट्र के चुनाव में किया था और एक फर्जी ऑडियो क्लिप चला दिया। और यही प्रयास आज ये दिल्ली में कर रहे हैं, अगस्त 2023 का एक फर्जी ऑडियो क्लिप चला रहे हैं, जिस पर हाई कोर्ट का स्टे है। इसलिए जो भी भाजपाई उस ऑडियो क्लिप को चलाएगा, उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उसे न्यायालय में बुलाया जाएगा और किसी को भी, चाहे वह विधायक हो या सामान्य व्यक्ति, उसे बदनाम करने का हक नहीं है। आज भाजपा ने जो किया है, वह न्यायालय के आदेश की अवहेलना है और इससे भारतीय झूठा पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ फैलाने वाली और झूठ बोलने वाली कोई है तो वह भाजपा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार ने हलका दिड़बा वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को किया पूरा

Next Post

भगवंत मान सरकार जन सेवाएं प्रदान करने नया मापदंड किया स्थापित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
CM Mann

भगवंत मान सरकार जन सेवाएं प्रदान करने नया मापदंड किया स्थापित

बरिंदर कुमार गोयल

बरिंदर कुमार गोयल ने जल संरक्षण के लिए आधुनिक प्रणाली विकसित करने पर दिया ज़ोर

Arvind Kejriwal

अमित शाह जी, दिल्ली के बढ़ते अपराध पर कब लेंगे एक्शन? - केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।