LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हाई-टेक सुरक्षा! 300 AI कैमरे, 7 ड्रोन से श्री आनंदपुर साहिब में 24 घंटे निगरानी

हाई-टेक सुरक्षा! 300 AI कैमरे, 7 ड्रोन से श्री आनंदपुर साहिब में 24 घंटे निगरानी

शहीदी शताब्दी समारोह: एआई-आधारित फ़ेस रिकॉग्निशन; 25 सेक्टरों में बंटी पवित्र नगरी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CCTV
110
SHARES
730
VIEWS
ShareShareShareShareShare

श्री आनंदपुर साहिब, 22 नवंबर (राज कुमार) सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने आज यहां बताया कि पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस संबंधी समारोहों में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की निर्बाध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 300 हाई-रिज़ॉल्यूशन, एआई-आधारित चेहरे की पहचान वाले सीसीटीवी कैमरों का एक मजबूत नेटवर्क लगातार निगरानी करेगा।

रविवार से मंगलवार तक होने वाले मुख्य आयोजनों के लिए तैयार किए गए मजबूत, तकनीक-आधारित सुरक्षा ब्लूप्रिंट के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि सभी सुरक्षा कार्यों के लिए एक अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जो इस संबंध में एक हब के रूप में कार्य करेगा।

यह हाई-टेक कंट्रोल रूम एक व्यापक निगरानी प्रणाली से जुड़ा हुआ है, जिसमें चेहरे की पहचान वाले 300 एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरे, निरंतर ट्रैकिंग के लिए 10 पैन-टिल्ट-ज़ूम (पीटीज़ेड) कैमरे और सभी एंट्री व एग्ज़िट पॉइंट्स पर 25 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे शहर की व्यापक हवाई निगरानी के लिए 7 समर्पित ड्रोन टीमों को भी तैनात किया गया है।

एसएसपी ने आगे कहा कि सख्त प्रबंधन और त्वरित समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब को योजनाबद्ध तरीके से 25 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर अपने सब-कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क के साथ एक स्वतंत्र सुरक्षा इकाई के रूप में कार्य करेगा, जिससे मुख्य कमांड सेंटर को लगातार वास्तविक समय की जानकारी और वीडियो फीड प्राप्त होती रहेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

उन्होंने बताया कि सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन और संगत के आगमन-प्रस्थान की सुविधा के लिए जिला पुलिस ने आईआईटी रोपड़ के सहयोग से सभी पार्किंग जोनों की वास्तविक समय की डिजिटल मैपिंग की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ से बचाव के लिए यह प्रणाली पार्किंग की उपलब्धता संबंधी लाइव अपडेट प्रदान कर संगत की सुविधा और सुचारू यातायात प्रबंधन में मदद करेगी। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों, कार्यक्रम स्थलों और टेंट सिटीज़ के बीच 24 घंटे शटल बस सेवा भी सक्रिय रहेगी।

एसएसपी ने दोहराया कि शहीदी शताब्दी समारोहों के सुचारू संचालन के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता, विनम्रता और श्रद्धा के उच्चतम मानकों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बड़ी चेतावनी! “पंजाब के हकों पर डाका” बंद करे केंद्र: ‘आप’ ने चंडीगढ़ पर साजिश का आरोप लगाया

Next Post

CM की चेतावनी: केंद्र को चंडीगढ़ छीनने की साजिश में कामयाब नहीं होने देंगे – भगवंत मान।

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Next Post
Cm mann

CM की चेतावनी: केंद्र को चंडीगढ़ छीनने की साजिश में कामयाब नहीं होने देंगे – भगवंत मान।

Chhattisgarh Teachers Stray Dog Duty

अजब ज़िम्मेदारी! अब पढ़ाई के साथ आवारा कुत्तों पर भी रखेंगे शिक्षक नज़र

Chandigarh LG Bill

Chandigarh LG Bill पर मोदी सरकार का U-Turn, Parliament सत्र में नहीं आएगा प्रस्ताव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।