गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हेमंत सोरेन जी, भाजपा की वजह से ही 4 साल चल पाई आपकी सरकार, विधानसभा में बोले अमर बाउरी

हेमंत सोरेन जी, भाजपा की वजह से ही 4 साल चल पाई आपकी सरकार, विधानसभा में बोले अमर बाउरी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024
A A
0
हेमंत सोरेन जी, भाजपा की वजह से ही 4 साल चल पाई आपकी सरकार, विधानसभा में बोले अमर बाउरी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Jharkhand Assembly Special Session|झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विश्वासमत पर चर्चा के दौरान हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर जमकर हमला बोला. कहा कि जब से झारखंड में हमारी सरकार बनी, तभी से उसे गिराने की साजिशें शुरू हो गईं. वहीं, भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उनके आरोपों का जवाब दिया. हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार थी कि आपकी सरकार बची रही.

अगर आपके खिलाफ सबूत नहीं है, तो कोर्ट जाइए : अमर बाउरी

उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि जिस जमीन घोटाले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, अगर वह साबित हो गया, तो राजनीति छोड़ देंगे. इतना ही नहीं, वह झारखंड ही छोड़ देंगे. इस पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अगर आपके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, तो आपको एजेंसियों को यह बताना चाहिए. आपको न्यायपालिका जाना चाहिए. कानून से ऊपर कोई नहीं है. अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते.

अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस पर भी बोला हमला

सदन में दिए अपने भाषण में अमर बाउरी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन से ज्यादा कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला. कहा कि हेमंत सोरेन बाबा साहब आंबेडकर की बात करते हैं, लेकिन कानून का सम्मान नहीं करते. बाउरी ने इसके बाद कांग्रेस को निशाने पर लिया. कहा कि कांग्रेस ऐसी बेल है, जो जिस पेड़ पर रहती है, उसी को सुखा देती है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को इसी कांग्रेस पार्टी ने जेल भेजा था. आदिवासी मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को कांग्रेस ने ही जेल भेजा है. हेमंत सोरेन को जेल भेजने में भी कांग्रेस ही है. उन्होंने चंपाई सोरेन को आगाह किया कि आप सचेत रहिएगा, इतने आदिवासियों को जेल भेजने के बाद ये आपको भी जेल भेज सकते हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Kamada Ekadashi 2026

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें शुभ मुहूर्त

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Andhra Pradesh Bus Accident

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बस और टिपर की भीषण टक्कर, 14 यात्री जिंदा जले

गुरूवार, 26 मार्च 2026
PAN Card New Rules

PAN Card New Rules: 31 मार्च से पहले बनवा लें पैन कार्ड, वरना होगी बड़ी मुश्किल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Prayagraj Petrol Pump

Prayagraj Petrol Pump पर अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाले हालात

गुरूवार, 26 मार्च 2026

कांग्रेस की स्थापना गुलामी को बनाए रखने के लिए हुई थी

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना देश की गुलामी की मानसिकता को बनाए रखने के लिए हुई थी. कहा कि झारखंड में आदिवासियों के आंदोलन से अंग्रेज इतने डर गए थे कि उन्होंने एओ ह्यूम के जरिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना करवाई. बाउरी ने कांग्रेस को देशविरोधी और राष्ट्रविरोधी करार दिया. कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड विरोधी है. इसने हमारे अमर शहीदों का कभी गौरवगान नहीं किया. कहा कि झारखंड का गठन कांग्रेस पार्टी ने नहीं, भाजपा के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने किया.

हां, हेमंत सोरेन जी आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है : बाउरी

अमर बाउरी ने राहुल गांधी के आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर हमला बोला. कहा कि हां, हेमंत सोरेन जी, आपने ठीक कहा कि आदिवासियों पर अन्याय हो रहा है. शिबू सोरेन को कांग्रेस की सरकार ने जेल भेजा था. भाजपा के मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कहने पर केंद्र की बीजेपी सरकार ने उन्हें राज्यसभा भेजा. जिस कांग्रेस ने शिबू सोरेन को जेल भेजा, आज उसी कांग्रेस के साथ आपलोग सरकार चला रहे हैं.

हेमंत सोरेन को पहली बार विधायक, मंत्री बनने में भाजपा ने की मदद

उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन को विधायक बनाने और सरकार बनाने में पहली बार भाजपा ने ही मदद की थी. झारखंड की नतिनी द्रौपदी मुर्मू को पहली बार भाजपा की सरकार ने देश का महामहिम बनने का गौरव दिया. उन्होंने पूछा कि जनजातीय दिवस किसने मनाना शुरू किया. धरती आबा को सम्मान किसने दिया, ये सारे काम भाजपा ने किया.

इरफान अंसारी ने कहा था- आदिवासी चालाक कैसे हो जाएगा

बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी जंगल में रहते हैं. यह गलत बात है. इसी सदन में बैठे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा था कि आदिवासी चालाक हो जाएगा, ये कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आदिवासी प्रेम छद्म है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जितने भी मुख्यमंत्री हुए, उनमें गैर भाजपाई मुख्यमंत्री कांग्रेस के समर्थन से बने. उन्होंने पूछा कि मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर जेल किसने भेजा. आदिवासी शिबू सोरेन, आदिवासी मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन को जेल भेजने वाले इन कांग्रेसियों की नजर अब आप पर है. सावधान रहें.

हेमंत सोरेन जेल जाने वाले पहले मुख्यमंत्री नहीं : अमर बाउरी

अमर बाउरी ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन जेल जाने वाले पहले मुख्यमंत्री नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जयललिता को जेल भेजा था. ओमप्रकाश चौटाला समेत कई और बड़े लोगों को कांग्रेस पार्टी ने जेल भेजा. उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. कहा कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं होती, तो आपकी भी सरकार चार साल तक नहीं चल पाती. ज्ञात हो कि विधानसभा में चंपाई सोरेन ने विश्वास मत प्रस्ताव रखा. उस पर बहस के बाद वोटिंग हुई, जिसमें सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े. विपक्ष में 29 लोगों ने मतदान किया. सरयू राय ने तटस्थ रुख अपनाया. एक और निर्दलीय विधायक सदन नहीं आए.

Previous Post

Higher secondary Exam: काउंसिल ने उठाया विशेष कदम, एचएस के हर प्रश्नपत्र में होगा यूनिक सीरियल नंबर

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब में अपनी तरह की पहली स्कीम ‘आप’ की सरकार, आप के द्वार’ का आग़ाज़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kamada Ekadashi 2026

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें शुभ मुहूर्त

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Andhra Pradesh Bus Accident

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बस और टिपर की भीषण टक्कर, 14 यात्री जिंदा जले

गुरूवार, 26 मार्च 2026
PAN Card New Rules

PAN Card New Rules: 31 मार्च से पहले बनवा लें पैन कार्ड, वरना होगी बड़ी मुश्किल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Prayagraj Petrol Pump

Prayagraj Petrol Pump पर अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाले हालात

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab Free Sanitary Pad

Punjab Free Sanitary Pad Scheme: ₹28 करोड़ से 13.65 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Mukhyamantri Swasthya Yojana

Mukhyamantri Swasthya Yojana से 4 लाख का ऑपरेशन कैशलेस, Punjab सरकार की बड़ी कामयाबी

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब में अपनी तरह की पहली स्कीम ‘आप’ की सरकार, आप के द्वार’ का आग़ाज़

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब में अपनी तरह की पहली स्कीम ‘आप’ की सरकार, आप के द्वार’ का आग़ाज़

UCC Law: उत्तराखंड में UCC कानून बनने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप वालों के लिए लागू होंगे कई नियम, जानें कौन सी शर्तो का करना पड़ेगा पालन

UCC Law : उत्तराखंड में UCC कानून बनने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप वालों के लिए लागू होंगे कई नियम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।