LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, बादल फटने और बड़े पैमाने पर भूस्खलन से कई लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, बादल फटने और बड़े पैमाने पर भूस्खलन से कई लोगों की मौत

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 14 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, बादल फटने और बड़े पैमाने पर भूस्खलन से कई लोगों की मौत
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

देश के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर आफत की बारिश (Heavy Rain in Himachal Pradesh ) से जन जीवन प्रभावित है. हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में कल तक भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल में लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. शिमला-धर्मशाला समेत करीब 500 सड़कों पर आवाजाही भूस्खलन की वजह से बंद है. प्रशासन की ओर से लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन वाले इलाकों में नहीं जाने की अपील की गई है.

हिमाचल के सोलन जिले में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं. यहां के जदों गांव में देर रात बादल फटने से दो घर बह गए साथ में एक गौशाला भी बह गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. 5 शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि दो की तलाश अब भी जारी है. हिमाचल के नाहन में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है. जगह-जगह पेड़ टूट कर गिरे हैं. चारों तरफ कीचड़ है, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई हैं.

वहीं उत्तराखंड के चमोली में बीती रात से तेज बारिश हो रही है. भारी बारिश की वजह नदी का जलस्तर बढ़ गया है और लोगों के घरों से लेकर दुकानों तक में पानी आ गया है.उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि हरिद्वार समेत कई दूसरे ज़िलों में यलो अलर्ट है. हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है. मुसालाधार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंड स्लाइड के बाद सड़के बंद है. देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई, पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से सॉन्ग नदी और बांदल नदी जो की देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बहती है उसे उसमें उफान है.

यह भी पढे़ं 👇

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

“लोगों की जान बचाना प्राथमिकता”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के समर हिल इलाके में भूस्खलन की घटना पर कहा, “एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर मौजूद हैं. मैंने मंडी में अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया है. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हमेशा की तरह चलेगा, लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है.”

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में ‘एट-होम’ कार्यक्रम स्थगित

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शिमला में भूस्खलन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है. राज्यपाल ने कहा कि ध्वजारोहण किया जाएगा, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में ‘एट-होम’ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.

Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla at landslide incident site in Shimla where 20-25 people are feared trapped

"Flag hoisting will be done, 'At-Home' event at Raj Bhawan on Independence Day stands postponed," the Governor says. pic.twitter.com/SojhkvVktB

— ANI (@ANI) August 14, 2023

सीएम ने किया भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया. यहां उन्‍होंने पूरे प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में लगा रखा है. यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है.

#WATCH | Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu inspects the situation on the spot of landslide in Summer Hill area of rain-hit Shimla pic.twitter.com/ZfLlp4FOqm

— ANI (@ANI) August 14, 2023

हिमाचल में आफत की बारिश

शिमला-धर्मशाला समेत करीब 500 सड़कों पर आवाजाही भूस्खलन की वजह से बंद है. प्रशासन की ओर से लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन वाले इलाक़ों में नहीं जाने की अपील की गई है.

 

हिमाचल में आज स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है.

हिमाचल में आज स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है.

शिमला में मंदिर ढहा, 9 लोगों की मौत

शिमला शहर के समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर में भूस्खलन में नौ अन्य की मौत हो गई है. शिमला में भूस्खलन की दो घटनाओं में 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को बादल फटने से जादोन गांव में दो मकान बह गए और हादसे में छह लोगों को बचा लिया गया जबकि सात अन्य की मौत हो गयी.

सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत

हिमाचल के कई ज़िलों में 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल के सोलन की ममलीक के धायावला गाँव में बादल फट गया है. सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा के मुताबिक, बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 का रेस्क्यू किया गया है. उन्‍होंने बताया कि ये हादसा देर रात हुआ है. सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8) और रक्षा (12) के रूप में की गयी है.

हिमाचल प्रदेश के मंत्री का बयान

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है. खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है.

सीएम की अपील – लोग घर के अंदर ही रहें

शिमला में भूस्खलन और राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है. मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा. बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा.

Again tragedy has befallen Himachal Pradesh, with continuous rainfall over the past 48 hours.

Reports of cloudbursts and landslides have emerged from various parts of the state resulting in loss of precious lives and property.

I urge the people to avoid areas prone to… pic.twitter.com/EQAWn3kqVd

— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 14, 2023

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

उलझे बालों से आज़ादी चाहिए, तो पहले जानिए इनके उलझने का कारण, फिर समाधान

Next Post

घंटों रुकने को मजबूर हो जाते श्रद्धालु, जानें वृंदावन के प्रेम मंदिर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
CM Mann

बड़ा फैसला! Punjab Assembly ने E-20 Petrol Policy खिलाफ पास किया मतला, CM Mann का केंद्र पर हमला

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Dabur

बड़ा खुलासा! Dabur की 100% Purity पर FSSAI का शिकंजा, तुरंत बिक्री बंद

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
घंटों रुकने को मजबूर हो जाते श्रद्धालु, जानें वृंदावन के प्रेम मंदिर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें

घंटों रुकने को मजबूर हो जाते श्रद्धालु, जानें वृंदावन के प्रेम मंदिर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें

Travel Tips: You can also go with your partner to visit this place, you will be happy

पार्टनर के साथ जा सकते है आप भी इस जगह पर घूमने के लिए, हो जाएंगे खुश

10वीं पास के लिए निकली नौकरी, ऐसे होगा सेलेक्शन, मिलेगी 80 हजार रुपये से ज्यादा सैलरी

10वीं पास के लिए निकली नौकरी, ऐसे होगा सेलेक्शन, मिलेगी 80 हजार रुपये से ज्यादा सैलरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।