LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - उत्तराखंड में भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा स्थगित करने की सलाह, 12 लोगों की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा स्थगित करने की सलाह, 12 लोगों की मौत

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, उत्तराखंड
A A
0
भारी बारिश
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Uttarakhand Heavy Rain: रुद्रप्रयाग प्रशासन ने भारी बारिश के कारण यात्रियों से केदारनाथ यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है. उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण 12 लोगों की मौत हो गयी और करीब छह अन्य घायल हो गए. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बच्चे के नाले में बहने की भी सूचना है जिसकी तलाश की जा रही है.

बुधवार रात हुई भारी बारिश

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारी बारिश से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल रास्ते पर भीमबली में 20-25 मीटर का मार्ग बह गया तथा पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर आ गए. 450 यात्रियों को गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों और पुलिस चौकी में ठहराया गया था. सुबह शुरू हुए बचाव अभियान में अब तक 200 यात्रियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है जबकि अन्य को वैकल्पिक पैदल रास्तों के जरिए वहां से निकाला जा रहा है.

यात्रियों के लिए जारी किया गया परामर्श

केदारनाथ जाने वाले रास्ते के क्षतिग्रस्त होने के मद्देनजर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों को उनकी केदारनाथ यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गयी है. इस संबंध में एक परामर्श जारी कर कहा गया है कि केदारनाथ दर्शनों के लिए रुद्रप्रयाग तक पहुंचे तीर्थयात्री फिलहाल जहां कही हैं, वहीं सुरक्षित रूके रहें और फिलहाल अपनी केदारनाथ धाम यात्रा को स्थगित कर दें. परामर्श में कहा गया है कि इस समय सोनप्रयाग से आगे मोटरमार्ग और पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है और मार्ग सही होने व यात्रा के सुचारू होने की सूचना अलग से दी जाएगी.

यह भी पढे़ं 👇

Tiananmen Square Massacre

4 जून इतिहास में: Tiananmen Square Massacre से Dunkirk Miracle तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 4 जून 2026
Southwest Monsoon

केरल में अगले 24 घंटे में Southwest Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates 4 June 2026

Breaking News Live Updates 4 June 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 4 जून 2026
मंदाकिनी नदी का जल स्तर चेतावनी

सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जल चेतावनी स्तर के आसपास होने के कारण पार्किंग क्षेत्र भी खाली करवा दिया गया है. हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र के भारपुर गांव में भारी बारिश से एक मकान ढह गया जिससे उसके मलबे के नीचे दबने से चार व्यक्तियों की व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा 10 अन्य घायल हो गए जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

24 घंटे में देहरादून में 172 मिमी बारिश

मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अकेले देहरादून में ही 172 मिमी बारिश दर्ज की गयी. हरिद्वार के रोशनाबाद में सर्वाधिक 210 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी जबकि रायवाला में 163 मिमी, हल्द्वानी में 140 मिमी, हरिद्वार में 140 मिमी, रूड़की में 112 मिमी, नरेंद्र नगर में 107 मिमी, धनोल्टी में 98 मिमी, चकराता में 92 मिमी और नैनीताल में 89 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

उत्तराखंड में अतिवृष्टि की स्वयं निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी और राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धामी ने कहा कि प्रदेश में बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित होने की सूचना मिली तथा बचाव दलों ने रात भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मनोज जरांगे का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने उतारा ये मराठा नेता!

Next Post

हमास का शीर्ष सैन्य कमांडर दाइफ ढेर, इजराइल ने की पुष्टि

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Tiananmen Square Massacre

4 जून इतिहास में: Tiananmen Square Massacre से Dunkirk Miracle तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 4 जून 2026
Southwest Monsoon

केरल में अगले 24 घंटे में Southwest Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates 4 June 2026

Breaking News Live Updates 4 June 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 4 जून 2026
Rashifal 4 June

आज का Rashifal 4 June 2026: किस राशि का चमकेगा भाग्य?

गुरूवार, 4 जून 2026
INDIA alliance Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की TMC में विभाजन की कगार पर, 58 बागी विधायकों ने खुद को बताया ‘असली TMC’

बुधवार, 3 जून 2026
Next Post
भारी बारिश

हमास का शीर्ष सैन्य कमांडर दाइफ ढेर, इजराइल ने की पुष्टि

भारी बारिश

Jharkhand Assembly: स्पीकर पर फेंके गए पेपर, हंगामे के बीच 18 विधायक हुए निलंबित

भारी बारिश

IMD ने कहा- अगस्त, सितंबर में भी जमकर बरसेंगे बादल, जानें जून से अब तक कितनी हुई बारिश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।