नई दिल्ली, 23 जून (The News Air)
ओडीशा, बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत अन्य क्षेत्रों में जहां बारिश के साथ मानसून सक्रिय है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में मानसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतज़ार करना पड़ सकता है। बिहार में 28 जून तक बारिश की संभावना बनी हुई है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाक़ों में बारिश हो रही है। इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडीशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में आ चुका है। इस वर्ष मानसून की मुख्य विशेषता पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से पहले आगे बढ़ना है। हालांकि अगले 7 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।
अगले 24 घंटों के अंदर इन राज्यों में बारिश की पूरी संभावना- स्काई मैट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय ओडीशा, पूर्वी और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आंतरिक उड़ीसा, झारखंड, बिहार, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण पूर्व राजस्थान, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।
आगामी 5 दिन तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश- देश के पूर्वी हिस्से में स्थित राज्यों में इस सप्ताह तीव्र मानसूनी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडीशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, बुधवार को झारखंड में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम गुरुवार और शुक्रवार को तेज़ बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों (23-27 जून) तक गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडीशा में तीव्र वर्षा की संभावना है।
इन भविष्यवाणियों के मद्देनज़र आईएमडी ने अगले 2 दिनों के लिए उपरोक्त सभी राज्यों पर एलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सलाह दी गई है कि निवासियों को अपने दिनों की योजना बनाते समय स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में अलर्ट होना चाहिए। इस बीच ओडीशा को शुक्रवार और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा जाएगा, जिसमें राज्य के निवासियों को ख़राब मौसम के लिए सावधान रहने की सलाह दी जाएगी।
दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में कब तक पहुंच जाएगा मानसून- आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन इस क्षेत्र को अभी मानसूनी बारिश का इंतज़ार करना होगा। मौसम कार्यालय ने इससे पहले अनुमान जताया था, कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है।
फसल विविधीकरण से ₹477 करोड़ की बिजली और 5 बीसीएम भूजल की हुई बचत: भगवंत मान
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब के किसानों को उनकी सलाह मानने और...