शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘सरबत दा भला’ समागम में ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर जी को नमन

भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘सरबत दा भला’ समागम में ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर जी को नमन

'पहली बार शहीद खुद जल्लाद के पास गए': अमन अरोड़ा ने शहादत की लासानी महत्ता बताई

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
SARBAT DA BHALA IKATTARTA
110
SHARES
734
VIEWS
ShareShareShareShareShare

श्री आनंदपुर साहिब, 25 नवंबर (राज कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नौवें सिख गुरु साहिब श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित एक विशाल ‘सरबत दा भला एकत्रता’ समागम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु साहिब जी की लासानी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस ऐतिहासिक समागम को करवाने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अनुपम शहादत की विशिष्टता पर जोर दिया। उन्होंने नौवें गुरु साहिब को ‘हिंद दी चादर’ बताया और गुरू साहिब द्वारा दूसरे धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने की गहरी ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित किया।

श्री अरोड़ा ने गुरु साहिब की शहादत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “ यह इतिहास में यह पहली बार था जब एक बच्चे ने अपने पिता को बताया कि कौम को उनकी कुर्बानी की जरूरत है; यह पहली बार था जब एक शहीद खुद शहादत के लिए जल्लाद के पास गया।”

उन्होंने गुरु साहिब के साथ शहीद किये गये उनके पैरोकारों भाई मती दास जी (जिंदा आरे से चीरे गए), भाई सती दास जी (जिंदा जलाए गए) और भाई दियाला जी (जिंदा उबाले गए) की शहादतों को गहरी श्रद्धांजलि दी। श्री अरोड़ा ने उन असाधारण परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला जब गुरु साहिब के पवित्र शीश और धड़ का अलग-अलग स्थानों पर संस्कार किया गया। अमन अरोड़ा ने कहा कि इस साल आयोजित इन सुनियोजित समागमों का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को गुरु साहिब के दर्शन, जीवन और अनुपम बलिदान की महत्ता से परिचित कराना था।

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री तथा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गहरी श्रद्धा के कारण इन समागमों की विश्व स्तर पर सराहना हो रही है।

इन समागमों की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए श्री बैंस ने अहम विकास कार्यों की जानकारी दी, जिनमें पवित्र नगरी को सफेद रंग करना भी शामिल था। उन्होंने आगे कहा कि यहां हेरिटेज स्ट्रीट स्थापित की जा रही है। उन्होंने गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा केसगढ़ साहिब को जोड़ने के लिए एक नया गलियारा स्थापित करने की भी घोषणा की।

श्री बैंस ने बताया कि इन समागमों में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए थे।

पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने इस समागम के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस राज्य स्तरीय समागम को भव्य बनाने के लिए बजट पर कोई पाबंदी नहीं लगाई, जिससे पर्यटन विभाग को इन समागमों की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को बनाए रखने में मदद मिली।

इससे पहले, सांसद मालविंदर सिंह कंग ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और वॉलंटियर्स सहित समूची आप लीडरशिप की ओर से उपस्थित लोगों का स्वागत किया। उन्होंने नौवें गुरु साहिब और उनके बहादुर पैरोकारों के आगे नतमस्तक होने का अवसर देने के लिए परमात्मा और संतों का धन्यवाद किया। कंग ने संगत को भरोसा दिलाया कि सरकार और पार्टी के वॉलंटियर्स यहां नतमस्तक होने आने वाली समूची संगत के लिए सुविधाजनक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मन से मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

नेताओं ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गुरुओं की धरती की सेवा करते रहने के लिए आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर निहंग सिंह संगठन 96 करोड़ बुड्ढा दल के मुख्य जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं आप प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Mamata On SIR: ‘मुझ पर हमला हुआ तो भारत हिला दूंगी’, Mamata की BJP को खुली धमकी

Next Post

77 Lakh Jobs: New Labour Code से देश में बढ़ेगा रोजगार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
New Labour Code

77 Lakh Jobs: New Labour Code से देश में बढ़ेगा रोजगार

PM Modi

PM Modi Letter: संविधान दिवस पर मोदी की चिट्ठी, युवाओं से की ये बड़ी मांग

PAN Card Fraud Alert

PAN Card Alert: PAN की जानकारी का गलत इस्तेमाल आपको फंसा सकता है, ऐसे चेक करें अपनी क्रेडिट हिस्ट्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।