LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Hathras Stampede: 80,000 की परमिशन थी, सत्संग में पहुंचे 2.5 लाख लोग,

Hathras Stampede: 80,000 की परमिशन थी, सत्संग में पहुंचे 2.5 लाख लोग,

SDM ने 'भोले बाबा' के सेवादारों को ठहराया जिम्मेदार

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Hathras Stampede
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Hathras Stampede: FIR के अनुसार, आयोजकों ने अनुमति मांगते समय गलत तरीके से ये बताया कि सत्संग में कितने लोग शामिल होंगे। न ही ट्रैफिक कंट्रोल की कोई तैयारियां थी और इतना ही नहीं भगदड़ के बाद सबूत तक छिपाने की कोशिश की गई। ये घटना तब हुई, जब वहां मौजूद भक्त बाबा के चरणों की धून लेने के लिए उनकी गाड़ी के पीछ दौड़ पड़े.

हाथरस में एक सत्संग के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जहां भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आयोजकों ने सबूत छुपाए और नियमों का उल्लंघन किया, क्योंकि केवल 80,000 की ही अनुमति मिली थी, फिर भी कार्यक्रम में 2.5 लाख लोग शामिल हुए। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि हर तरफ चर्चाओं के बावजूद UP पुलिस की FIR में ‘सत्संग’ करने वाले जगत गुरु साकार विश्वहरि उर्फ भोले बाबा का नाम तक नहीं है।

FIR के अनुसार, आयोजकों ने अनुमति मांगते समय गलत तरीके से ये बताया कि सत्संग में कितने लोग शामिल होंगे। न ही ट्रैफिक कंट्रोल की कोई तैयारियां थी और इतना ही नहीं भगदड़ के बाद सबूत तक छिपाने की कोशिश की गई। ये घटना तब हुई, जब वहां मौजूद भक्त बाबा के चरणों की धून लेने के लिए उनकी गाड़ी के पीछ दौड़ पड़े।

यह भी पढे़ं 👇

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
जीटी रोड के डिवाइडर पर भी थी भीड़

इस बीच, SDM की रिपोर्ट के अनुसार, जीटी रोड डिवाइडर पर एक बड़ी भीड़ जमा हो गई थी, जिसमें से कई लोग बाबा को करीब से देखने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों और सेवादारों ने हस्तक्षेप करके भीड़ को बाबा के पास जाने से रोका, जिससे धक्का-मुक्की हुई, जिसके कारण कुछ लोग गिर गए और भगदड़ मच गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि सिकंदराराऊ पुलिस स्टेशन में मंगलवार देर रात दर्ज की गई FIR में ‘मुख्य सेवादार’ देवप्रकाश मधुकर और दूसरे आयोजकों के नाम हैं।

नए क्रिमनल कानून के तहत केस दर्ज

अधिकारी के मुताबिक, FIR भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिसमें 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा), और 238 (साक्ष्य को गायब करना) शामिल हैं।

FIR में स्पष्ट रूप से पुलिस और प्रशासन को क्लीन चिट देते हुए कहा गया कि उन्होंने उपलब्ध संसाधनों से जो भी संभव हुआ वो किया।

सत्संग में 2.5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

शिकायतकर्ता ब्रिजेश पांडे ने अपनी FIR में कहा कि मंगलवार को देवप्रकाश मधुकर और अन्यों ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में जीटी रोड पर फुलराई और मुगलगढ़ी के बीच बाबा का ‘सत्संग’ कार्यक्रम आयोजित किया था।

जैसा कि FIR में बताया गया, आयोजकों ने करीब 80 हजार लोगों के लिए इजाजत मांगी थी, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने इंतजाम किया था। हालांकि, कार्यक्रम में 2.5 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए, जिससे जीटी रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कथित तौर पर भीड़ को हटाने के लिए काम कर रहे थे।

बाबा के पैरों की मिट्टी लेने दौड़ पड़े भक्त

इस बीच, दोपहर 2 बजे के आसपास, ‘भोले बाबा’ अपनी गाड़ी में निकले, जिससे उन्हें देखने और उनके पैरों के नीचे की मिट्टी लेने के लिए लोग दौड़ पड़े। भारी भीड़ के कारण मिट्टी इकट्ठा करने के लिए नीचे झुके लोगों रौंद दिए गए।

सिकंदराराऊ के SDM ने हाथरस के DM को लिखा, “नारायण हरि सरकार 12.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम एक घंटे तक चला। जब बाबा कार्यक्रम स्थल से चले गए, तो लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनकी ओर दौड़ने लगे। एक बड़ी संख्या में जीटी रोड पर डिवाइडर पर पहले से ही कई लोग खड़े थे और बाबा की ओर भागने लगे। भीड़ को बाबा तक पहुंचने से रोकने के लिए उनके निजी सुरक्षाकर्मी और ‘सेवादार’ ने कुछ लोगों को धक्का दिया। भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इससे राहत पाने के लिए लोग पास के खुले मैदान की ओर भागे जहां ढलान पर कई लोग फिसल गए और लोग उनके ऊपर से चढ़ कर भागने लगे।”

भारी भीड़ के दबाव के बावजूद, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कथित तौर पर घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध संसाधनों की मदद से सभी संभव उपाय किए। FIR में आगे कहा गया है कि आयोजकों और ‘सेवादारों’ ने सहयोग नहीं किया, सबूतों को नष्ट करके और पास के खेतों में चप्पल और सामान फेंककर उपस्थित लोगों की सही संख्या को छिपाने की कोशिश की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बारिश में ट्रेकिंग का शौक रखते हैं तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Next Post

Hathras Stampede में साकार हरि घिरे, जानें उनकी पूरी कहानी, कैसे पत्नी संग करते थे सत्संग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media

बच्चों के Social Media अकाउंट पर Supreme Court सख्त, बड़ा फैसला आने वाला

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula

संत Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula की मौत पर उठे सवाल

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Next Post
Hathras Stampede

Hathras Stampede में साकार हरि घिरे, जानें उनकी पूरी कहानी, कैसे पत्नी संग करते थे सत्संग

Apple

Apple ने भारतीय यूजर्स को दिया तगड़ा गिफ्ट, अब मिलेंगे डिजाइन किए गए फिचर्स

Hathras Stampede

Parliament Session Live Updates: दलितों पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।