बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Haryana Education Crisis: 5 डिग्री ठंड में टाट-पट्टी पर बच्चे, हरियाणा के स्कूलों पर अनुराग ढांडा का बड़ा हमला!

Haryana Education Crisis: 5 डिग्री ठंड में टाट-पट्टी पर बच्चे, हरियाणा के स्कूलों पर अनुराग ढांडा का बड़ा हमला!

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 28 दिसम्बर 2025
A A
0
Haryana Education Crisis
106
SHARES
708
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Haryana Education Crisis : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने रविवार को हरियाणा के सरकारी स्कूलों की गंभीर और चिंताजनक स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद हजारों छोटे बच्चे आज भी सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी या सीधे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह सिर्फ बदइंतजामी नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों से ‘डुअल डेस्क’ की जरूरत का सत्यापन कराया था और 5 मार्च 2025 तक डिमांड रिपोर्ट भी मंगवा ली गई थी। सरकार ने दावा किया था कि बच्चों को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा, लेकिन दिसंबर 2025 तक हालात में कोई बदलाव नहीं आया। सवाल यह है कि डुअल डेस्क की वह पूरी योजना आखिर कहां चली गई? क्या भाजपा सरकार के लिए बच्चों की तकलीफ सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?

उन्होंने कहा कि जमीनी रिपोर्टों से साफ है कि कई सरकारी स्कूलों में न पर्याप्त कमरे हैं, न टूटे दरवाजे-खिड़कियां ठीक हुए हैं और न ही ठंड से बचाने की कोई व्यवस्था है। कई स्कूलों में बच्चे बरामदों में बैठकर पढ़ रहे हैं, कहीं बिना खिड़की वाले कमरों में ठंडी हवा के बीच जमीन पर बैठना उनकी मजबूरी है। हीटर, गर्म पानी या सर्दी से बचाव की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि कई जगह 600 बच्चों के लिए सिर्फ 3-4 कमरे हैं। कहीं 350 से ज्यादा बच्चे खुले में प्रार्थना और कक्षाएं करने को मजबूर हैं। कई सरकारी प्राथमिक स्कूलों के पास अपना भवन तक नहीं है और वे दूसरे स्कूलों में शिफ्ट होकर चल रहे हैं। यह स्थिति हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था की असली तस्वीर दिखाती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं, जब छोटे-छोटे बच्चे ठंड में फर्श पर बैठकर पढ़ रहे हैं, तब सरकार क्या कर रही है? क्या यही भाजपा का ‘हरियाणा मॉडल’ और ‘वर्ल्ड क्लास एजुकेशन’ है, जिसकी बातें मंचों से की जाती हैं?

अनुराग ढांडा ने कहा कि हालात इसलिए भी खराब हैं क्योंकि राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है। करीब 30 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली पड़े हैं। कई जिलों में 400-500 छात्रों पर एक ही शिक्षक है। लगभग 90 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर नहीं हैं, जिससे न बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल पा रहा है और न ही स्कूलों का संचालन ठीक से हो रहा है। स्थायी भर्ती करने के बजाय सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए अस्थायी व्यवस्था चला रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार तुरंत सभी सरकारी स्कूलों में डुअल डेस्क उपलब्ध कराए, बच्चों को फर्श पर बैठने की मजबूरी से बाहर निकाले, खाली पड़े शिक्षक और हेडमास्टर के पद तुरंत भरे, स्कूल भवनों की मरम्मत कराए और ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करे।

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की आवाज बनकर इस मुद्दे को हर प्रदेशवासी तक पहुंचाएगी। बच्चों का भविष्य फाइलों और घोषणाओं में नहीं, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कक्षाओं में बनना चाहिए।

Previous Post

Atal Canteen Fraud: भाजपा का कैंटीन फर्जीवाड़ा एक्सपोज, उद्घाटन हो गया पर खाना गायब!

Next Post

Sunil Jakhar on AAP: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बनी पंजाब सरकार, विशेष सत्र पर जाखड़ का बड़ा हमला!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Sunil Jakhar

Sunil Jakhar on AAP: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बनी पंजाब सरकार, विशेष सत्र पर जाखड़ का बड़ा हमला!

maining

Mining Mafia War: पंजाब में माइनिंग पर 'आप' का बड़ा पलटवार, भाजपा को याद दिलाया "पुराना पाप"!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।