LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सिद्धू को हरपाल चीमा का करारा जवाब, कहा- कांग्रेस सरकार जो पांच साल में नहीं कर पाई, हमने…

सिद्धू को हरपाल चीमा का करारा जवाब, कहा- कांग्रेस सरकार जो पांच साल में नहीं कर पाई, हमने…

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Singh Cheema

Harpal Singh Cheema

104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • …28000 से ज्यादा नौकरियां, 500 से ज्यादा आम आदमी क्लीनिक, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, शहीदों के परिवार को एक करोड़ की अनुग्रह राशि और किसानों को समय पर भुगतान हमारी उपलब्धियों को बताता है
  • …सिद्धू को मेरी चुनौती, कांग्रेस सरकार की 10 उपलब्धियां गिनाएं : हरपाल चीमा

जालंधर, 22 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) ने नवजोत सिंह सिद्धू के सभी आरोपों को निराधार और झूठ करार दिया है और कहा कि इसी कारण अमृतसर के लोगों ने सिद्धू को हराया है और वह अपने अपराधों के लिए जेल भी गए, इसके बाद भी सिद्धू ने कोई सबक नहीं सीखा।

शनिवार को आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के साथ जालंधर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और नवजोत सिंह सिद्धू को याद दिलाया कि कैसे वह भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का हिस्सा थे और कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने कभी पंजाब के लिए अवाज नहीं उठाई।

आप नेता ने कहा कि 2017 से 2022 तक पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और सत्ता में आने से पहले उन्होंने पंजाब की जनता से चांद तोड़ लाने जैसे वादे किए थे। उनके वादों में ‘घर घर नौकरी’, किसानों की कर्जमाफी, माफिया शासन और भ्रष्टाचार को खत्म करना, बेअदबी के मामलों में न्याय, कोटकपुरा और बहबल कलां गोलीकांड में इंसाफ दिलाना आदि। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह साढ़े चार साल कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे और अपने वादे पूरे करने में पूरी तरह विफल रहे। कैप्टन के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बने। उनके भतीजे के घर से छापे में करोड़ों रुपये मिले।

चीमा ने कहा कि अकाली-भाजपा की सरकारों ने भ्रष्टाचार किया और कांग्रेस सरकार ने माफिया को संरक्षण देकर उसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि चन्नी और सिद्धू ‘कैप्टन कैबिनेट के दो अनमोल रत्न’ थे, जिन्होंने साढ़े चार साल तक पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। उनके मुख्यमंत्रियों,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष सभी पर भ्रष्टाचार, शराब माफिया और परिवहन माफिया के आरोप लगे हुए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

सिद्धू ने खुद कानून तोड़ा था, किसी को चोट पहुंचाई थी और जेल जाना पड़ा था। सब ने मिलकर पंजाब को लूटा। चीमा ने कहा कि हमारी पार्टी 2017-22 में विपक्ष में थी और मैं विपक्ष का नेता था। हमने विपक्ष की अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया और हमेशा पंजाब लोगों के मुद्दों को उठाया। यह उनके जनविरोधी और पंजाब विरोधी फैसलों और नीतियों का ही नतीजा था कि पंजाब की जनता ने उन्हें नकार कर एक ईमानदार आप सरकार चुनी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में अवैध शराब से 128 लोगों की मौत हुई थी और अब नवजोत सिंह सिद्धू उन मौतों के जिम्मेदार लोगों के घर जा रहे हैं, जो लोग भ्रष्टाचार, माफिया और पंजाब के खजाने की लूट के जिम्मेदार हैं।

सिद्धू पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि वह आप सरकार को ‘नॉन परफॉर्मिंग सरकार’ कह रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने 28,000 नौकरियां दी हैं। जुलाई 2022 से 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली दी जा रही है। पंजाब के 90% घरों में बिजली का बिल जीरो आ रहा है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू इस बात से अनजान हैं कि कांग्रेसियों के महल हैं, उनके घरों में 20-25 एसी लगे हैं इसलिए उनके जीरो बिल नहीं आ रहे हैं।

चीमा ने कहा कि हमने पीएसपीसीएल को 20,200 करोड़ बिजली सब्सिडी का भुगतान किया है और 9300 करोड़ रुपये की लंबित सब्सिडी राशि का भुगतान भी जल्द करेंगे। हम नई शराब नीति लेकर आये और राज्य से शराब माफिया का सफाया किया। शराब राजस्व में 41.41 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा हमने भ्रष्ट लोगों से अवैध रूप से कब्जा की गई हजारों एकड़ जमीन को भी मुक्त कराया और अब उस जमीन का राजस्व भी पंजाब के खजाने में जा रहा है।

हमने सिर्फ एक साल में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोले और कई नए अस्पताल बन रहे हैं। शिक्षा बजट में 17% की वृद्धि की गई और विश्वस्तरीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जा रहा है और सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। हम शहीदों के परिवारों को एक करोड़ की अनुग्रह राशि दे रहे हैं। इतना ही नहीं एक विधायक एक पेंशन स्कीम लागू की जिससे जनता के पैसे की बर्बादी रुकी है।

चीमा ने कहा कि शायद सिद्धू अन्य कांग्रेसियों की तरह भ्रमित है कि कैसे एक सरकार इतना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और केवल एक साल में अपनी सभी प्रमुख चुनावी गारंटियों को पूरा कर सकती है। चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू सिर्फ एक ‘झूठ की दुकान’ हैं।

उन्होंने सिद्धू से सवाल किया कि अगर उन्हें वास्तव में पंजाब की कोई चिंता है तो जब उनके साथी पंजाब को लूट रहे थे तो वे चुप क्यों थे? उन्होंने भ्रष्टाचार और ‘कांग्रेस सरकार के खराब प्रदर्शन’ के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई? सिद्धू अपनी सरकार के दौरान एससी छात्रवृत्ति घोटाला, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला, शराब माफिया, रेत माफिया और परिवहन माफिया पर चुप क्यों रहे? क्या वह भारत भूषण आशु को क्लीन चिट दे रहे हैं या उन लोगों को क्लीन चिट दे रहे हैं जिनके घर से पैसे गिनने की मशीन बरामद हुई थी? सिद्धू को इन सवालों के जवाब पंजाब के लोगों को देने चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों और समस्त देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

Next Post

अनाधिकृत तौर पर कीटनाशक दवाएँ और खादें रखने वाले बठिंडा के व्यापारी के विरुद्ध केस दर्ज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim : डेरा मुखी राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर आया दोषी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Goldy Brar

Goldy Brar Associate Bail Rejected: गोल्डी बराड़ के साथी की जमानत खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने लिया सख्त फैसला

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post

अनाधिकृत तौर पर कीटनाशक दवाएँ और खादें रखने वाले बठिंडा के व्यापारी के विरुद्ध केस दर्ज

Amritpal Singh Updates

Amritpal Singh Updates: अमृतपाल की गिरफ्तारी के साथ एनएसए वारंट पर किया गया अमल : पुलिस अधिकारी

पुलिस

अबोहर में पुलिस पार्टी पर हमला, किडनैपिंग केस में पूछताछ करने गए थे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।