LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरपाल चीमा ने कांग्रेस पर साधा ‘निशाना’! बोले- पदों के लिए ‘रेट लिस्ट’ लगानी चाहिए

हरपाल चीमा ने कांग्रेस पर साधा ‘निशाना’! बोले- पदों के लिए ‘रेट लिस्ट’ लगानी चाहिए

कांग्रेस की वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर बनी भारी चुप्पी पर उठाए सवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Cheema
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 9 दिसंबर (राज) पंजाब के वित्त मंत्री और वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए आज सुझाव दिया कि पार्टी को अपने दफ़्तर के बाहर एक बोर्ड लगाना चाहिए, जिस पर पदों के हिसाब से रेट लिस्ट लिखी हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन बोर्डों पर लोगों को मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और पंचायत चुनावों सहित अन्य पदों के लिए टिकट लेने की निर्धारित कीमत की जानकारी दी जा सकती है।

यहाँ पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नवजोत कौर सिद्धू द्वारा लगाए गए आरोप—कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री की टिकट 500 करोड़ रुपये में बेची गई थी—का हवाला देते हुए कहा कि अब तक तो यह रेट और बढ़ चुका होगा। उन्होंने हैरानी जताई कि चार दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से यह स्पष्ट करने के लिए कोई बयान सामने नहीं आया कि यह पैसा कहाँ जाता है। उन्होंने सुनील जाखड़ द्वारा लगाए गए उस आरोप का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 350 करोड़ रुपये में मुख्यमंत्री का पद हासिल किया था।
वित्त मंत्री चीमा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरनजीत सिंह चन्नी, संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की इस मुद्दे पर हैरान करने वाली चुप्पी की ओर भी संकेत किया।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के उस बयान, जिसमें उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू को मनोवैज्ञानिक इलाज कराने की सलाह दी थी, की कड़ी आलोचना करते हुए वित्त मंत्री ने नवजोत कौर सिद्धू के प्रति एक कैंसर सर्वाइवर के तौर पर सहानुभूति जताई और कहा कि कैंसर से अपनी जंग जीतने के बाद अब वह पंजाब के लोगों के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की ज़रूरत नवजोत कौर सिद्धू को नहीं, बल्कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेतृत्व को है।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार की एक और घटना का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को 10 दिसंबर 2021 को पंजाब भवन में दो मंत्रियों के बीच हुई लड़ाई की याद दिलाई, जिसमें तबादलों में किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस नेता आज भी पार्टी में विधायक और सांसद के रूप में सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Helium Crisis

Helium Crisis: China Export Ban से India पर खतरा, 100% Import Dependent

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Vitiligo Autoimmune Disease

Vitiligo Autoimmune Disease से जुड़े मिथक टूटे: खाने से नहीं होता सफेद दाग

बुधवार, 12 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने जगतार Hawara की Parole के लिए की Governor से मुलाकात

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Punjab Vigilance

Punjab Vigilance Bureau ने जुलाई में 14 को रंगे हाथों पकड़ा, बड़ी कार्रवाई

बुधवार, 12 अगस्त 2026

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी कम दोषी नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के माध्यम से पद हासिल करने वाले दो नेता अब भाजपा में हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा की ईमानदारी के दावों को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर कर देना चाहिए था।
उन्होंने सुनील जाखड़ द्वारा वर्षों तक चुप्पी साधे रखने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान की बार-बार शपथ लेने के बावजूद जाखड़ सच को दबाने के दोषी हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि 2017 में ‘आप’ ने 20 सीटें जीतने के बाद विपक्ष में रहते हुए 77 सीटों के साथ सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भ्रष्टाचार सिर्फ दलित समाज के युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने वाले स्कॉलरशिप घोटाले तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें कैबिनेट मंत्रियों के बच्चों और रिश्तेदारों को नौकरियाँ दिलाने के लिए की जा रही कैबिनेट मीटिंगें भी शामिल थीं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इसके विपरीत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘आप’ द्वारा सत्ता संभालने के बाद पहली बार ‘ग्रीन पेन’ का इस्तेमाल आम घरों के युवाओं को नौकरियाँ देने के लिए किया गया। उन्होंने गर्व से कहा कि अब तक 56,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नौकरियाँ दी गई हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

₹500 Cr-₹350 Cr के ‘खेल’ पर आप का बड़ा सवाल! कांग्रेस को 24 घंटे में देना होगा जवाब

Next Post

Zeeshan Khan Accident: मौत को छूकर लौटे एक्टर! मुंबई में हुआ ‘भीषण’ कार हादसा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Helium Crisis

Helium Crisis: China Export Ban से India पर खतरा, 100% Import Dependent

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Vitiligo Autoimmune Disease

Vitiligo Autoimmune Disease से जुड़े मिथक टूटे: खाने से नहीं होता सफेद दाग

बुधवार, 12 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने जगतार Hawara की Parole के लिए की Governor से मुलाकात

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Punjab Vigilance

Punjab Vigilance Bureau ने जुलाई में 14 को रंगे हाथों पकड़ा, बड़ी कार्रवाई

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Delimitation Bill

बड़ा फैसला: Delimitation Bill और Women Reservation रद्द, Cabinet Meeting भी टली

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Cash Langgar Chandigarh

चंडीगढ़ में Cash Langgar वायरल: 500 रुपए, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स बांटे

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Next Post
Zeeshan Khan Accident

Zeeshan Khan Accident: मौत को छूकर लौटे एक्टर! मुंबई में हुआ 'भीषण' कार हादसा

Vikram Bhatt Arrested

30 करोड़ की ठगी: विक्रम भट्ट पत्नी सहित गिरफ्तार, 16 दिसंबर तक रिमांड - Vikram Bhatt Arrested

Indigo Crisis

Indigo Crisis पर PM मोदी का 'अचानक सवाल', मीटिंग रूम में कह दी 5 बड़ी बात!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।