LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरजोत बैंस ने सवां नदी पर 35.48 करोड़ रुपये की लागत वाले उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया

हरजोत बैंस ने सवां नदी पर 35.48 करोड़ रुपये की लागत वाले उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया

कलित्रां और बेला ध्यानि में 33 करोड़ की लागत वाले दो पुलों की नींव जल्द रखी जाएगी: हरजोत बैंस

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot bains
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नंगल, 2 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री आनंदपुर साहिब हलके के गांव भल्लड़ी के पास सवां नदी पर 35.48 करोड़ रुपये की लागत वाले उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि 511 मीटर लंबा यह पुल भल्लड़ी को महिंदपुर-खेड़ा कलमोट से जोड़ेगा, जिससे खेड़ा कलमोट, भंगला और माजरी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से संपर्क बेहतर होगा।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए, श्री हरजोत सिंह बैंस ने दो अन्य पुलों की नींव रखने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि कलित्रां से प्लासी तक 20 करोड़ रुपये की लागत वाले 333 मीटर लंबे पुल की नींव 4 अक्टूबर को रखी जाएगी और बेला ध्यानि से प्लासी तक 12 करोड़ रुपये की लागत वाले 180 मीटर लंबे पुल की नींव 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रखी जाएगी। ये नए पुल संपर्क में काफी सुधार करेंगे, जिससे आंतरिक क्षेत्रों के निवासियों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में मात्र 15 मिनट लगेंगे।

बैंस ने बताया कि इन पुलों के आसपास 11 किलोमीटर तक फैली सड़कों को भी 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा, चंगर क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 80 करोड़ रुपये की लिफ्ट सिंचाई योजना प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में खेल और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए 25 नए खेल मैदान बनाए जाएंगे। ये विकास पहल पंजाब सरकार की प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विस्तार और पर्यटन एवं खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल को ब्लॉक का दर्जा दिया गया है और नए नंगल में एक नया पुलिस स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले प्रोजेक्टों में 20 गांवों के लिए पेयजल योजनाएं, नंगल शहर के लिए व्यापक पेयजल परियोजना, कीरतपुर साहिब का सौंदर्यीकरण और नहरी पानी की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नंगल फ्लाईओवर का मुद्दा हल हो गया है, जिससे कीरतपुर साहिब-नंगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा, 20-25 गांवों के बच्चों के लिए श्री गुरु हरगोबिंद साहिब मल्टी-स्पेशलिटी पार्क में 8-10 खेल सुविधाओं के लिए विकास किया जा रहा है।

बैंस ने कहा कि सरसा नंगल गांव में रोजाना आने-जाने वालों की सुविधा के लिए 6 करोड़ की लागत वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक फुटब्रिज बनाया जा रहा है। इसके अलावा, हादसों को रोकने के लिए भरतगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सर्विस लेन बनाई जा रही है और हलके में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाने के लिए अजोली में एक सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया जा रहा है। श्री बैंस ने भरोसा व्यक्त किया कि ये प्रोजेक्ट एक साल के भीतर इस क्षेत्र को पंजाब में प्रमुख बनाएंगे। इसके अलावा, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजना भी चल रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि अगले एक साल के भीतर हलके से जुड़े सभी विकास वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे अपने भाई और क्षेत्र का पुत्र मान कर विधानसभा में भेजा और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भरोसा करके मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं। बैंस ने जोर देकर कहा कि दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के आशीर्वाद से श्री आनंदपुर साहिब हलके में विकास की एक नई लहर शुरू हो गई है और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

क्षेत्र के युवाओं की सराहना करते हुए श्री बैंस ने कहा कि बाढ़ के दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन राहत’ चलाया और नहरों, नदियों के किनारों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करते हुए मिसाल कायम की। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भनाम में एक मॉडल स्कूल स्थापित किया गया है, जो भविष्य में पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों के लिए अधिकारी बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा। क्षेत्र का चेहरा बदल रहा है, और यह विकास यात्रा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।

बैंस ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के लोगों ने हमेशा उन्हें चुना जो प्रदेश और देश में उच्च पदों पर थे, परंतु दुर्भाग्य से वे हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागते रहे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके चुने हुए प्रतिनिधियों ने कभी इस क्षेत्र की सार नहीं ली। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि हिमाचल सीमा पर रहने वाले गांव के लोगों ने हिमाचल में विलय की मांग भी करने लगे थे। भाखड़ा डैम की गोबिंद सागर झील के आसपास के गांव अभी भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। सिंचाई की कमी के कारण 400 एकड़ कृषि योग्य जमीन बंजर हो गई है। हमारी नदियां देशभर में पानी की आपूर्ति करती हैं, फिर भी हमारी अपनी जमीन प्यासे रहती है। यह क्षेत्र महान धार्मिक शख्सियतों द्वारा बनाए गए पुलों से जुड़ा हुआ है, पर पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के लोगों की परवाह किए बिना शासन किया, सरकारी खजाने की बजाय अपने खजाने भरे। गांव भल्लड़ी में हाई लेवल पुल का शिलान्यास मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। श्री हरजोत बैंस को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए कई पंचायत सदस्यों ने सम्मानित भी किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कैबिनेट मंत्री ने 15.22 करोड़ रुपये की लागत वाले वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की नींव रखी; कार्य करवाया शुरू

Next Post

जीरो बर्निंग, डबल अर्निंग! मान सरकार का एक्शन प्लान-2025! पराली अब ‘हरा सोना’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Khudian

जीरो बर्निंग, डबल अर्निंग! मान सरकार का एक्शन प्लान-2025! पराली अब ‘हरा सोना’

Aap govt

भगवंत मान सरकार की ग्रामीण हुनर और महिला सशक्तिकरण की लिए नई पहल

Sidhu Wife Political Comeback: अमृतसर ईस्ट से दावा ठोका, Punjab Politics में Sidhu परिवार की नई चाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।