LIVE | ...
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरजोत बैंस द्वारा नंगल की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

हरजोत बैंस द्वारा नंगल की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

नंगल को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सतलुज रिवरफ्रंट विकसित करने, सुंदर रेलवे लाइन के विकास, भाखड़ा नंगल डेम म्यूज़ियम को पूरा करने समेत विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव पेश किए

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 19 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत, हरियाणा
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (The News Air) नंगल की खोई हुई शान को बहाल करने और शहर के निवासियों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक स. हरजोत सिंह बैंस ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय बिजली मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और भाखड़ा नंगल डेम के चारों ओर बसे इस शहर की शान के पुर्नोद्धार की मांग रखी।

नंगल को एक मॉडल शहर और विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए केंद्रीय मंत्री से निजी हस्तक्षेप की मांग करते हुए स. हरजोत बैंस ने केंद्रीय मंत्री के सामने विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा, जिसमें एक व्यापक टाउनशिप विकसित करने के साथ-साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सतलुज नदी के आसपास के क्षेत्र का विकास, मनमोहक दृश्य के साथ लैस सुंदर रेलवे लाइन बिछाना और भाखड़ा नंगल डेम के अजायबघर के निर्माण कार्य को पूरा करना शामिल था।

नंगल के ऐतिहासिक महत्व पर जोर देते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने इस शहर को आज़ादी के बाद भारत की प्रगति का एक शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में इस शहर के सुनहरे युग को याद किया, जब इसे भारत के सबसे सुंदर, योजनाबद्ध और जीवंत शहरों में से एक माना जाता था। इस शहर की सुंदर पेड़ों से सजी सड़कें, ढांचागत खाका और समृद्ध सांस्कृतिक जीवनशैली पंजाब और पूरे देश के लिए गर्व का स्रोत थी। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने समय के बीतने के साथ इस शहर के यौवन के धीरे-धीरे खो जाने के प्रति अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अब यह शहर “खंडहर“ बनकर रह गया है, जो इसके शानदार अतीत का महज एक परछाई मात्र है।

शहर में एक व्यापक टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव रखते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नंगल में बुनियादी शहरी सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने कहा कि शहर में पर्याप्त खाली भूमि होने के बावजूद यहाँ सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र नहीं हैं। स. हरजोत सिंह बैंस ने सुझाव दिया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भूमि के एक हिस्से को लीज़ पर देकर शहर का रूप बदला जा सकता है, जहाँ मनोरंजन गतिविधियों के लिए ज़ोन, शॉपिंग आर्केड, अर्बन पार्क और रोजगार केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। यह न केवल शहर के निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाएगा बल्कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के लिए नियमित राजस्व का संसाधन भी बन सकेगा।

स. हरजोत सिंह बैंस ने नंगल लेक रिवरफ्रंट के साथ लगे क्षेत्र के विकास की मांग भी की। उन्होंने सदन के साथ लगे रिवर व्यू रोड को एक शानदार प्राकृतिक दृश्य के रूप में उजागर करते हुए कहा कि वर्तमान में यह जगह खाली पड़ी है, जिससे ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हिस्से को एक विश्व स्तरीय रिवरफ्रंट में बदलने के लिए यहाँ शांत सैरगाह और पैदल चलने तथा साइकिलिंग के लिए ट्रैक, खाने-पीने वाली और सांस्कृतिक जगहें विकसित की जा सकती हैं, जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

स. हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र के रूप में एक सुंदर रेलवे लाइन के निर्माण का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि नंगल से भाखड़ा डेम तक पुरानी रेलवे लाइन, जो कि मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है, को विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर एक नई शीशे की छत वाली विरासत रेलवे या लाइट रेल सेवा शुरू की जा सकती है, जो विशिष्ट अनुभव प्रदान करेगी और नंगल को विश्व के पर्यटन नक्शे पर पुनः उभारेगी।

भाखड़ा नंगल डेम म्यूज़ियम के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग करते हुए स. बैंस ने इस अजायबघर के निर्माण में लंबे समय से देरी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्य के लिए कई वर्षों से नींव पत्थर रखे जा रहे हैं लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह अजायबघर, एक बार पूरा होने के बाद, सेंटर ऑफ़ लर्निंग एंड प्राइड के रूप में कार्य करेगा, जिसमें भारत की इंजीनियरिंग कला और आज़ादी के बाद के विकास को बखूबी दर्शाया जा सकेगा। उन्होंने इस संदर्भ में केंद्रीय बिजली मंत्री से निजी हस्तक्षेप की मांग करते हुए अजायबघर के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। उन्होंने भारत के सबसे बड़े बुनियादी ढाँचों में से एक भाखड़ा नंगल डेम के सुंदरीकरण की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने इस संदर्भ में एक रणनीतिक लाइटनिंग योजना का सुझाव दिया जो इसे दुनिया भर के प्रसिद्ध डेमों और रिवरफ्रंट्स की तर्ज पर रात के समय आकर्षण का मुख्य केंद्र बना सके।

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

नंगल के लिए एक पारदर्शी और आधुनिक लीज़ नीति की भी मांग करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने नंगल के हजारों परिवारों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक संशोधित लीज़ नीति की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि दशकों से नंगल में रह रहे लोग भी लगातार उजड़ने के डर का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लीज नीति में स्पष्टता की कमी लोगों में बेचैनी का कारण बनती है, जिससे निजी निवेश पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने एक पारदर्शी, लोक-हितैषी और राजस्व पैदा करने पर केंद्रित लीज़ नीति की वकालत की ताकि नंगल वासियों को सुरक्षा प्रदान करके लंबे समय से लटके हुए कानूनी विवादों को हल किया जा सके और बीबीएमबी के लिए राजस्व का साधन बनेगी।

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने श्री मनोहर लाल खट्टर से नंगल का मॉडल शहर के रूप में पुर्नोद्धार करने के लिए हस्तक्षेप करने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि नंगल रहम की नहीं, बल्कि अपनी खोई हुई शान की बहाली की मांग कर रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh की रिहाई पर लगा ब्रेक, अब और लंबी होगी जेल की सजा!

Next Post

युद्ध नशे के विरुद्ध: मॉडल हाउस में ड्रग तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
Drugs

युद्ध नशे के विरुद्ध: मॉडल हाउस में ड्रग तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त

Majithia के ड्रग केस में बड़ा एक्शन, SIT को मिली 50 जगह रेड की इजाजत!

Virat Kohli On MS Dhoni

"धोनी का आखिरी मैच? IPL 2025 में थमेगी एक युग की धड़कन!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।