LIVE | ...
रविवार, 2 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - शहरों के योजनाबद्ध विकास में सभी बाधाएं दूर करेंगे: हरदीप मुंडियां

शहरों के योजनाबद्ध विकास में सभी बाधाएं दूर करेंगे: हरदीप मुंडियां

मकान निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री और मुख्य सचिव ने 127 प्रमोटरों/बिल्डरों को सौंपे सर्टिफिकेट

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Hardeep Mundia
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 5 दिसंबर (The News Air)– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए सभी बाधाएं दूर की जा रही हैं। प्रदेशवासियों को पारदर्शी, निर्बाध, भ्रष्टाचार मुक्त और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत, रियल एस्टेट से संबंधित क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने के लिए आज दूसरा विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप के दौरान मकान निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने 127 प्रमोटरों/बिल्डरों को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्रदान किए।

मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रमोटरों/डेवलपर्स के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करते हुए यह दूसरा कैंप लगाया गया। इससे पहले, 16 अक्टूबर को आयोजित पहले कैंप में 51 सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। इसी कड़ी के अंतर्गत आज दूसरे कैंप में कॉलोनियों के लाइसेंस, कंप्लीशन सर्टिफिकेट, आंशिक कंप्लीशन सर्टिफिकेट, लेटर ऑफ इंटेंट, जोनिंग प्लान, बिल्डिंग प्लान, प्रमोटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लेआउट प्लान सहित 127 सर्टिफिकेट वितरित किए गए। भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे।

मकान निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि विभाग प्रमोटरों/डेवलपर्स के कार्यों को प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए ईमेल [email protected] भी शुरू किया गया है, जहां प्रमोटर/डेवलपर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी भेज सकते हैं। इन मामलों का निपटान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।

मुंडियां ने यह भी कहा कि प्रमोटरों/डेवलपर्स को सरकार कोई समस्या नहीं आने देगी और उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार का सहयोग करते हुए विकसित की जा रही परियोजनाओं में निवासियों को अधिकतम और उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करें। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभिन्न विकास प्राधिकरणों में रिसेप्शन/सिंगल विंडो पर आम जनता की सुविधा के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं, जैसे पानी की व्यवस्था, बैठने के लिए उपयुक्त स्थान, सोफे, कुर्सियां और सेवाओं के लिए टोकन प्रणाली लागू की जा रही है।

मुंडियां ने आगे बताया कि उनके विभाग द्वारा हाल ही में आयोजित दो ई-नीलामियों को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया है, जिससे विभाग को लगभग 5000 करोड़ रुपए की आय हुई है। यह धनराशि शहरों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। विभाग ने अब तक 639 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न शहरों में विकास कार्य पूरे कर लिए हैं और 283 करोड़ रुपए के नए कार्य शुरू किए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026

इससे पहले मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने कहा कि पारदर्शी और सुविधाजनक नागरिक सेवाएं प्रदान करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। राज्य सरकार लंबित कार्यों को लेकर बेहद गंभीर है। यही कारण है कि आज यह कैंप आयोजित कर रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लंबित कार्य पूरे कर मौके पर ही प्रमाणपत्र प्रदान किए जा रहे हैं। सरकार का यह कदम न केवल नागरिकों की भलाई करेगा, बल्कि शहरों के विकास और राज्य के आर्थिक उत्थान में भी योगदान देगा। सरकार की यह पहल आगे भी जारी रहेगी और अन्य विभागों से जुड़े कार्यों की लंबित समस्याओं को दूर करने के लिए भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे।

मकान निर्माण एवं शहरी विकास सचिव राहुल तिवारी ने कहा कि विभाग द्वारा आवंटियों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को पहली बार ज़ीरो पेंडेंसी के साथ लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रमोटर/डेवलपर शहरी विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और अब उन्हें अपने कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

गमाडा के सीईओ श्री मोनीश कुमार ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों और प्रमोटरों व बिल्डरों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग के विशेष सचिव अपनीत रियात, बीडीए और पीडीए की सीईओ मनीषा राणा, एडीए और जेडीए के सीईओ अंकुरजीत सिंह, गलाडा के सीईओ हरप्रीत सिंह, पुडा के सीईओ इनायत और रियल एस्टेट कन्फेडरेशन के प्रतिनिधि जगजीत सिंह उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पवित्र ग्रंथ गीता के महापूजन से हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का आगाज

Next Post

सीमा पार के नशा तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़; 5 किलो हेरोइन सहित तीन गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 2 August 2026

आज का राशिफल 2 August 2026: इन राशियों के लिए खास है आज का दिन

रविवार, 2 अगस्त 2026
Delhi Excise Case

Kejriwal का E-20 के खिलाफ बड़ा आंदोलन: 7 लाख ने देखा टाउनहॉल, 4 अगस्त को 2 लाख पिटीशन लेकर PM आवास पर मोर्चा

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Next Post
ASR Punjab Police

सीमा पार के नशा तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़; 5 किलो हेरोइन सहित तीन गिरफ्तार

election commission

5 नगर निगमों और 44 म्युनिसिपल कमेटियों के आम चुनावों के लिए नामज़दगी पत्र दाखिल करने के लिए...

Mohinder Bhagat

पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने हथियारबंद बल ध्वज दिवस के मौके पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।