सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा: हरजोत बैंस

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा: हरजोत बैंस

आनंदपुर साहिब में विशेष विधान सभा सत्र, ड्रोन शो और पूरे राज्य में नगर कीर्तन, कीर्तन दरबार, लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, धर्म, पंजाब
A A
0
Guru
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पूरे देश में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस श्रृंखला के दौरान नगर कीर्तन, कीर्तन दरबार, लाइट एंड साउंड शो, ड्रोन शो और आनंदपुर साहिब में प्रमुख धार्मिक सभाओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो गुरु साहिब की अद्वितीय क़ुर्बानी और धर्मनिरपेक्षता की विरासत को दुनिया भर में उजागर करेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य गुरु साहिब के धर्मनिरपेक्ष संदेश, विश्वव्यापी भाईचारे और बलिदानी की स्थायी विरासत का प्रचार करना और सभी समुदायों में सद्भावना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है।

आज यहां पर्यटन विभाग के कार्यालय में धार्मिक पैनल की बैठक में शामिल होने के उपरांत, पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली के साथ मीडिया को संबोधित किया।

स. बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘हिंद की चादर’ के तहत 9वें गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर गहरी श्रद्धा राहत राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की क़ुर्बानी, धर्मनिरपेक्षता और मानवाधिकारों की रक्षा संबंधी विरासत के प्रचार के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला की योजना बनाई गई है। इन कार्यक्रमों की शुरुआत देश के विभिन्न हिस्सों में चार नगर कीर्तन से की जाएगी। इनमें से एक नगर कीर्तन 18 नवंबर को गुरुद्वारा छठवीं पातशाही, श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) से शुरू होगा। इस नगर कीर्तन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल होंगे, जबकि बाकी तीन नगर कीर्तन मालवा (फरीदकोट और बठिंडा), और माज़ा व दोआब क्षेत्रों से शुरू होंगे। चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर की शाम को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि शहीदी समारोह की औपचारिक शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ होगी, जिसके उपरांत उसी शाम गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दुनिया भर से एक करोड़ से अधिक संगत के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 19 से 30 नवंबर तक संगत के रहने के लिए टेंट सिटी स्थापित की जाएगी, जिसमें प्रतिदिन 10,000 संगतों के रहने की व्यवस्था होगी। यहां आयोजित कार्यक्रमों में अखंड पाठ साहिब, सर्वधर्म सम्मेलन, प्रदर्शनी और ड्रोन शो शामिल होंगे।

स. हरजोत सिंह बैंस ने आगे कहा कि गुरु साहिब के जीवन और शहादत को दर्शाने के लिए पंजाब का पलेट और नवीनतम ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा और कीरतपुर साहिब से एक विशेष नगर कीर्तन निकाली जाएगी। पंजाब विधानसभा का एक ऐतिहासिक सत्र 24 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित करने का प्रस्ताव भी है। यह समारोह ‘हुकमनामा’, रस-भिन्ने कीर्तन और ‘सर्बत के भले’ की अरदास के साथ संपन्न होगा और इस दौरान राज्य भर में रक्तदान शिविरों के अलावा 3.50 लाख पौधे लगाने वाली मेगा मुहिम भी चलाई जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंगदान प्रतिज्ञा लेने संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि 1 से 18 नवंबर तक, पंजाब के सभी 23 जिलों में 9वें गुरु साहिब और उनके शिष्यों- भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की चरणछोह प्राप्त 130 पवित्र स्थानों पर कीर्तन दरबार भी आयोजित किए जाएंगे। गुरु साहिब के जीवन से जुड़े अन्य प्रमुख शहरों, जिनमें अमृतसर, बाबा बकाला और पटियाला शामिल हैं, के लिए भी बड़े आयोजन की योजना बनाई गई है।

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 5 अक्टूबर को श्री आनंदपुर साहिब में एक हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास करेंगे और विशाल धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए धार्मिक पैनल के साथ बैठक करेंगे।

शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि गुरु तेग बहादर साहिब जी की शहादत की याद में होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को धर्मनिरपेक्षता और मानव मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देकर गुरु तेग बहादर साहिब जी ने धार्मिक श्रद्धा और मान्यताओं के लिए डटकर खड़े रहने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने की एक अद्वितीय मिसाल कायम की। ये कार्यक्रम सहिष्णुता, सद्भावना और मानव अधिकारों की रक्षा को प्रोत्साहित करने के महत्व की याद दिलाएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Jalandhar Clash: जय श्रीराम vs Allahu Akbar नारे से मचा बवाल, Hindu-Muslim आमने-सामने, रोड जाम!

Next Post

Punjab में Flood Alert! Heavy Rain, Dams से Water Release, खतरा बढ़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Rashifal

आज का Rashifal 6 April 2026: बड़ा बदलाव, जानें क्या कहते हैं तारे

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha पर बड़ा आरोप: Deleted Tweets का सच क्या है?

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post

Punjab में Flood Alert! Heavy Rain, Dams से Water Release, खतरा बढ़ा

Navjot Singh Sidhu, Congress Minister Vs Sidhu In Punjab, Minister Meet Congress High Command

Navjot Sidhu की धमाकेदार TV Comeback! Shayarana अंदाज और Laughs का तड़का

Rajvir jawanda

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने जताई बड़ी चिंता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।