LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Guru Ravidas Jayanti Punjab: खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धा का महासमागम

Guru Ravidas Jayanti Punjab: खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धा का महासमागम

649वें प्रकाश पर्व पर दूसरे दिन दिखा आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 फ़रवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Guru Ravidas Jayanti Punjab
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Guru Ravidas Jayanti Punjab: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम का दूसरा दिन अत्यंत श्रद्धा, धार्मिक मर्यादा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज जी मेमोरियल, श्री खुरालगढ़ साहिब में रखे गए श्री अखंड साहिब जी के पावन पाठ में बड़ी संख्या में संगतों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई और समस्त मानवता के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा भाईचारे की कामना की। यह भव्य समागम 6 फरवरी तक चलेगा, जिस दिन श्री अखंड साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। समागम के अंतिम दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर प्रदेश की तरक्की, शांति और सौहार्द की प्रार्थना करेंगे।

समागम के दौरान संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर संत बाबा इंदर दास जी (डेरा सत साहिब, मेघोवाल गंजियां), संत महिंदर दास जी, संत प्रेम दास जी तथा संत संजीव दास जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं—समता, प्रेम, करुणा और मानवता को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल तथा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी ने श्रद्धापूर्वक गुरु चरणों में शीश नवाया और संगतों के साथ अरदास में शामिल होकर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और हमें आपसी सद्भाव, सहिष्णुता तथा सेवा भाव के साथ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संदेश जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 फरवरी से पूरे वर्ष चलने वाले समागमों की श्रृंखला आरंभ की है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समागम समाज को एकजुट करने, सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

चेयरमैन एससी कमिशन डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और समानता आधारित समाज की नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरु जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समावेशन और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप मलिक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह के अलावा अन्य सिविल व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Domestic Violence Support: जालंधर में Sanjh Relief Centre शुरू, पीड़ित महिलाओं को राहत

Next Post

Epstein Files Controversy: संसद में गरजे Sanjay Singh, PM Modi पर सीधा हमला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Congress Punjab Meeting, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi,

Raja Warring के बाद Punjab Congress President कौन?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Amarinder Singh Raja Warring

Raja Warring को Congress High Command ने दिल्ली बुलाया

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Next Post
Sanjay Singh AAP

Epstein Files Controversy: संसद में गरजे Sanjay Singh, PM Modi पर सीधा हमला

PM Modi Rajya Sabha Speech

PM Modi बोले- Sikh होने पर ‘गद्दार’ कहा, Congress की नफरत बेनकाब

Meditation Program in Government Schools

Meditation Program से बदलेगा सरकारी स्कूल, Mohali मॉडल तैयार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।