LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Shambhu Border से ग्राउंड रिपोर्ट: 300 KM की यात्रा कर साइकिल से आए सुखविंदर

Shambhu Border से ग्राउंड रिपोर्ट: 300 KM की यात्रा कर साइकिल से आए सुखविंदर

निहंग सिंहों का जत्था भी पहुंचा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Shambhu Border से ग्राउंड रिपोर्ट: 300 KM की यात्रा कर साइकिल से आए सुखविंदर

Shambhu Border से ग्राउंड रिपोर्ट: 300 KM की यात्रा कर साइकिल से आए सुखविंदर

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

शंभू बॉर्डर,19 फरवरी (The News Air)  Shambhu Border पर किसानों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। नए जुड़ने वाले किसानों में युवा ज्यादा हैं। रविवार को किसान आंदोलन के छठे दिन बाॅर्डर पर माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन शाम को उत्साह में कुछ नौजवानों ने रस्सी फांद कर आगे जाने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें रोक लिया गया। 

बॉर्डर पर जुटे किसानों का रुख साफ है कि उनकी मांगों का हल न होने पर दिल्ली कूच किया जाएगा। रविवार को निहंगों का जत्था भी शंभू बॉर्डर पहुंचा। इस मौके पर बोले सो निहाल के जयकारों से सारा माहौल गूंज उठा। रविवार को खराब मौसम के चलते दिन में ठंडक बढ़ने के बावजूद किसानों का जोश कम नहीं हुआ। 

किसानों ने महिलाओं के साथ लंगर बनाने के काम में सहयोग करने के साथ-साथ अपने भाषणों के जरिये नौजवानों में खूब जोश भरा। बाॅर्डर पर दिन भर किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढे़ं 👇

Summer Vacation

Summer Vacation: पंजाब की अदालतों में 1 जून से 30 जून तक छुट्टियां, जानें क्या रहेगी व्यवस्था

शनिवार, 30 मई 2026
CBSE DigiLocker

बड़ा अपडेट: CBSE DigiLocker में अब आएंगी Answer Sheets, 2027 से नया नियम

शनिवार, 30 मई 2026
Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party: मोदी सरकार को एक जोक से इतना डर क्यों?

शनिवार, 30 मई 2026
Maternal Mortality Siddhi

Maternal Mortality Siddhi: 53 माताओं की मौत, मध्य प्रदेश में मां बनना कितना सुरक्षित?

शनिवार, 30 मई 2026

बार्डर पर जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं की ओर से रविवार को खीर, मीठे चावल, कढ़ी चावल, रोटी व दाल के लंगर लगाए गए। सेहत संबंधी कई समस्याएं होने के बावजूद गांव शंभू कलां से बॉर्डर पर पहुंचे 80 साल के किसान उजागर सिंह ने कहा कि किसान नेताओं से यही मांग है कि इस बार लिखित में केंद्र से मांगों के संबंध में वादा लिया जाए। 

बैठक में मांगों का हल न होने पर दिल्ली कूच किया जाएगा। अब आर-पार की लड़ाई लड़े बिना कुछ नहीं होगा, क्योंकि जब खेतीबाड़ी नहीं रही तो फिर किसान खुद खत्म हो जाएगा।

फतेहगढ़ साहिब से पहुंचे किसान परमजीत सिंह ने कहा कि किसान नेताओं के कहे पर ही आगे कदम उठाया जाएगा, लेकिन किसान नेता भी यही चाहेंगे कि दिल्ली जाकर मांगों को लेकर लड़ाई लड़ी जाए, क्योंकि किसान हर हाल में मांगें मनवाना चाहते हैं।

65 साल की धीर कौर ने कहा कि इस मोर्चे को फतेह करने में महिलाएं भी पूरा योगदान देंगी। बैठक में बात बन गई तो बहुत अच्छा है, नहीं तो दिल्ली जाकर पहले की तरह आंदोलन लड़ेंगे। फिर चाहे कितनी ही देर वहां रुकना पड़े।

गुरदासपुर का एक किसान साइकिल से करीब 300 किलोमीटर की यात्रा कर शंभू बॉर्डर पहुंचा
उम्मीदों के सहारे गुरदासपुर का एक किसान साइकिल से करीब 300 किलोमीटर की यात्रा कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए विरोध कर रहे किसानों को समर्थन देने पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर पहुंच है। किसान सुखविंदर ने कहा कि मैं घर पर बेचैन था और खुद को साथी किसानों की हालत का पता करने से रोक नहीं सका।

ये किसान अपनी जायज मांगों के लिए कड़ाके की ठंड में कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मेरा भाई भी कुछ दिन पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आया था जोकि शंभू बॉर्डर पर ही है। मैंने भी यहां आने का निर्णय लिया और साइकिल से आया। गुरदासपुर के किसान ने बताया कि वह 17 फरवरी की सुबह आठ बजे अपने घर से निकले थे, जिसके चलते 24 घंटों से ज्यादा का सफर तय कर अपने किसान भाइयों के लिए शंभू बॉर्डर पर पहुंचा हूं और आते ही आज शाम को रखी मीटिंग में हल निकलने की अरदास भी की है।

किसानों के समर्थन में उतरीं कई समाजसेवी संस्थाएं

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में समाजसेवी संस्थाएं भी उतर गई हैं। खालसा एड, जेएसडब्ल्यू, पहरेदार कई प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टर व उनके स्टाफ सहित कई अन्य समाज सेवी संस्थाएं किसानों को पीने के पानी, दवाइयां, उनकी सेहत जांच के लिए लगाए जा रहे कैंप, दूध, जूस, बिस्कुट, लस्सी, 24 घंटे लंगर की व्यवस्था सहित अन्य जरूरत की हर चीज मुहैया करवा रही हैं। हालांकि ये पहली दफा नहीं जब ये संस्थाएं किसानों के समर्थन में आयी हो। इससे पहले भी खालसा एड सहित कई संस्थाओं ने दिल्ली के सिंधु टिकरी बॉर्डर पर भी मोर्चा संभाला था।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बंगाल के मुख्‍य सचिव और DGP को जारी नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Next Post

नींबू समेत इन 4 हर्बल टी की डालें आदत, शरीर में 1 हफ्ते में दिखने लगेगा असर!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Summer Vacation

Summer Vacation: पंजाब की अदालतों में 1 जून से 30 जून तक छुट्टियां, जानें क्या रहेगी व्यवस्था

शनिवार, 30 मई 2026
CBSE DigiLocker

बड़ा अपडेट: CBSE DigiLocker में अब आएंगी Answer Sheets, 2027 से नया नियम

शनिवार, 30 मई 2026
Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party: मोदी सरकार को एक जोक से इतना डर क्यों?

शनिवार, 30 मई 2026
Maternal Mortality Siddhi

Maternal Mortality Siddhi: 53 माताओं की मौत, मध्य प्रदेश में मां बनना कितना सुरक्षित?

शनिवार, 30 मई 2026
Sarthak PDS

Sarthak PDS: 25,000 करोड़ से राशन क्रांति, 80 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलेगी

शनिवार, 30 मई 2026
Fake Rs 500 Notes

Fake Rs 500 Notes: नकली 500 रुपए के नोटों में 20% उछाल, RBI प्लास्टिक नोट पर विचार

शनिवार, 30 मई 2026
Next Post
नींबू समेत इन 4 हर्बल टी की डालें आदत, शरीर में 1 हफ्ते में दिखने लगेगा असर!

नींबू समेत इन 4 हर्बल टी की डालें आदत, शरीर में 1 हफ्ते में दिखने लगेगा असर!

अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा कोचिंग संचालक गिरफ्तार

अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Deepika Padukone In BAFTA Awards

Deepika Padukone In BAFTA Awards : एक्ट्रेस ने Jonathan Glazer को प्रदान किया Award

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।