शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया दौर शुरू होगा : राज्यपाल

छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया दौर शुरू होगा : राज्यपाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 20 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
छत्तीसगढ़ में सुशासन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रायपुर, 20 दिसंबर (The News Air) छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के हाथ में राज्य की कमान आई है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श सिद्धांतों के अनुसार सुशासन का नया दौर प्रारंभ करने के लिए मेरी सरकार संकल्पबद्ध है।

राज्यपाल हरिचंदन ने विधानसभा में अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए, जो सदस्य जीत कर आए हैं उन्हें मेरी बधाई। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई और कहा आप सभी ने जनता और मतदाताओं को विश्वास जीता है, सदन में स्थान अर्जित किया है, मुझे विश्वास है कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीद को पूरा करने के लिए आप जी जान से जुट जाएंगे।

विधानसभा चुनाव में नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान के अच्छे आंकड़े सामने आने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ग्रामीण और वनांचल में रहने वाली जनता का मनोबल मजबूत हुआ है। मुझे विश्वास है कि इस सदन के सदस्यों के बीच सौहार्द और सम्मानजनक रिश्तों से इस पवित्र सदन का मान बढ़ाने के लिए सभी तत्पर रहेंगे। दोनों पक्षों को मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से और आदर्श संसदीय परंपराओं से प्रदेश के विकास के रथ को आगे बढ़ाना है।

राज्यपाल ने आगे कहा के प्रदेश में अभी भी ऐसे अनेक वर्गों के लोग हैं जिन्हें सामाजिक आर्थिक विकास के लिए विशेष सहायता की आवश्यकता है।अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा, किसान, वन आश्रितों, ग्रामीण और परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए विशेष संवेदनशीलता अपेक्षित है। ऐसे सभी वर्ग मेरी सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे।

राज्य में सुशासन का नया दौर शुरू होने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श सिद्धांतों के अनुसार राज्य में सुशासन का नया दौर प्रारंभ करने के लिए मेरी सरकार संकल्पबद्ध है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी सरकार जनता से किए गए वादे पूरे करने के लिए समुचित उपाय करेगी। मंत्री परिषद की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास के तहत लंबित 18 लाख घरों के निर्माण का निर्णय का वादा प्रदेश की जनता से किया था। मुझे खुशी है कि यह वादा निभाने का निर्णय लिया गया है।

सरकार के वादों का जिक्र करते हुए राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए विभिन्न वादों को पूरा करने की दिशा में समुचित कदम मेरी सरकार उठाएगी। धान खरीदी के दो वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान, कृषक उन्नति योजना, दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना, घर-घर निर्मल जल अभियान, रानी दुर्गावती योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 प्रति मानक बोरा करने, साढ़े चार हजार रुपए तक बोनस, चरण पादुका एवं अन्य सुविधा पुन प्रारंभ करने जैसे घोषणा पत्रों के मुद्दों पर परीक्षण व निर्णय की समयबद्ध प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Guru Ravidass 650th Parkash Purab

Guru Ravidass 650th Parkash Purab: साल भर चलेंगे समारोह, CM भगवंत मान ने की घोषणा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

उन्होंने आगे कहा कि मेरी सरकार में महिलाओं और युवाओं ने अटूट विश्वास व्यक्त किया है। विश्वास के सिलसिले को आगे और बढ़ाने के लिए महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसी क्रम में रिक्त शासकीय पदों पर समयबद्ध और पारदर्शिता से भर्ती, पीएससी प्रकरण की जांच, सभी प्रमुख परीक्षाओं की प्रक्रिया यूपीएससी की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने, छात्र-छात्राओं के लिए मासिक ट्रैवल एलाउंस, हर संभाग में एम्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, हर लोकसभा क्षेत्र में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने जाएंगे।

राज्यपाल हरिचंदन ने भरोसा दिलाया कि मेरी सरकार प्रदेश के विकास और आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में पूरे मनोयोग से काम करेगी। सेवा, सुशासन, सुरक्षा, विकास के साथ ही सभी के जीवन स्तर के उन्नयन के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

खून के घूंट, हवन में आहुति दे दूंगा…; जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में कहा-

Next Post

2030 तक तीन गुणा हो जायेगा देश का डिजिटल मीडिया और मनोरंजन उद्योग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Guru Ravidass 650th Parkash Purab

Guru Ravidass 650th Parkash Purab: साल भर चलेंगे समारोह, CM भगवंत मान ने की घोषणा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Raj Nath

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Khabar 20-20

Khabar 20-20: आज की 20 बड़ी खबरें एक नजर में

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
डिजिटल मीडिया

2030 तक तीन गुणा हो जायेगा देश का डिजिटल मीडिया और मनोरंजन उद्योग

ममता बनर्जी के बयान पर अनुराग ठाकुर का तंज, क्या चुनावी हार के कारण विपक्ष मानसिक संतुलन खो चुका है ?

ममता बनर्जी के बयान पर अनुराग ठाकुर का तंज, क्या चुनावी हार के कारण...

राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

अगले पांच वर्षों में अमेरिका के बराबर होगा भारत का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर : गडकरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।