सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सरकार टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के विकास पर दे रही है विशेष बल : पीएम मोदी

सरकार टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के विकास पर दे रही है विशेष बल : पीएम मोदी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 16 दिसम्बर 2023
A A
0
Modi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प में भारत के शहरों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए दावा किया है कि सरकार आज देश के टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के विकास पर विशेष बल दे रही है और कुल 27 शहरों में मेट्रो या तो शुरू हो चुकी है या काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (शहरी) के लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी के लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा। लेकिन, आज उनकी सरकार देश के टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के विकास पर बल दे रही है। देश के सैंकड़ों छोटे शहर ही विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अमृत मिशन हो या स्मार्ट सिटी मिशन, इनके तहत छोटे शहरों में मूल सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। गरीब हो, न्यू मिडिल क्लास हो, मिडिल क्लास हो या संपन्न परिवार हो, हर किसी को बढ़ती हुई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी इस यात्रा का शुभारंभ करते हुए इन पांचों राज्यों की नवनिर्वाचित सरकारों से भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने राज्य में तेजी से विस्तार करने का आग्रह किया। इन पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता की वजह से अब तक ये यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी।

यह भी पढे़ं 👇

AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। इस यात्रा को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने में ये यात्रा हजारों गांवों के साथ-साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर शहर छोटे शहर हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है, लेकिन सच्चाई ये है कि आज देशवासियों ने उस यात्रा की कमान संभाल ली है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं।

कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कोरोना का इतना बड़ा संकट आया था, तो सरकार ने लोगों की मदद करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी। उनकी सरकार ने कोरोना के संकट के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ये उनकी सरकार है, जिसने हर व्यक्ति को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराई। सरकार ने ही कोरोना काल में हर गरीब के लिए मुफ्त राशन की योजना शुरू की।

शहरी परिवारों की मदद के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वाले साथियों को बैंकों से सस्ता और आसान ऋण मिल रहा है। देश में 50 लाख से अधिक ऐसे साथियों को बैंकों से मदद मिल चुकी है। इस यात्रा के दौरान भी सवा लाख साथियों ने मौके पर ही पीएम स्वनिधि के लिए आवेदन किया है। इस योजना के 75 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के साथी हैं, इसमें भी करीब 45 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं है। यानी जिनके पास बैंक में रखने के लिए कोई गारंटी नहीं थी, मोदी की गारंटी उनके काम आ रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांवों से रोजगार के लिए शहर आने वाले गरीब भाई-बहनों की मुश्किलों को समझती है। उनकी दिक्कत थी कि उनके गांव का राशन कार्ड दूसरे राज्य के शहरों में नहीं चलता था। इसलिए ही उन्होंने ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ बनाया। अब एक ही राशन कार्ड पर कोई भी परिवार गांव या शहर में राशन ले सकता है। पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार 4 करोड़ से ज्यादा घर बना चुकी है। इसमें से 1 करोड़ से अधिक घर शहरी गरीबों को मिले हैं। उनकी सरकार मिडिल क्लास परिवारों के घर का सपना पूरा करने में भी हर संभव मदद कर रही है। क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्किम के तहत अभी तक लाखों मध्यम वर्गीय परिवारों को मदद दी जा चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि शहरों में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बेहतर जीवन देने के लिए एक और बड़ा माध्यम पब्लिक ट्रांसपोर्ट का होता है। आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए जो काम बीते 10 वर्षों में हुआ है, वो अतुलनीय है। 10 वर्ष से भी कम समय में 15 नए शहरों में मेट्रो सेवा का विस्तार हुआ है। आज कुल 27 शहरों में मेट्रो या तो चल चुकी है या मेट्रो पर काम चल रहा है। बीते वर्षों में देश के शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए भी केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किये हैं। पीएम ई-बस सेवा अभियान के तहत अनेक शहरों में इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा है। दो-तीन दिन पहले ही दिल्ली में भी केंद्र सरकार ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करवाई हैं। अब दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 1,300 को पार कर गई है।

Previous Post

दो हफ़्तों का डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण प्रोग्राम 18 दिसंबर से

Next Post

Top Headline: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
March 2026 Financial Horoscope

March 2026 Financial Horoscope: मार्च में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस, किसे लेना पड़ेगा उधार?

सोमवार, 16 मार्च 2026
Satyanarayan Katha Benefits

Satyanarayan Katha Benefits: सत्यनारायण कथा कराने से मिलता है हजार साल के यज्ञ जैसा फल

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
Top Headline

Top Headline: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

13 सांसदों के निलंबन को 13 दिसंबर की घटना से जोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण और...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।