LIVE | ...
सोमवार, 8 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Governance Lessons: CM मान ने ट्रेनी अधिकारियों को दिया ‘कलम’ का मंत्र, जनसेवा को बताया सर्वोपरि!

Governance Lessons: CM मान ने ट्रेनी अधिकारियों को दिया ‘कलम’ का मंत्र, जनसेवा को बताया सर्वोपरि!

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मगसीपा में प्रशिक्षण ले रहे आई.पी.एस., आई.आर.एस. एवं अन्य सेवाओं के 32 अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Governance Lessons
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 24 दिसंबर (ऱाज) शासन में लोगों को प्राथमिकता देने का स्पष्ट मानदंड स्थापित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऑल इंडिया एवं केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका हर प्रशासनिक फैसला आम आदमी की भलाई एवं राहत के लिए हो। यहां विशेष फाउंडेशन कोर्स (एस.एफ.सी.) के लिए महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में पहुंचे 32 आई.पी.एस., आई.आर.एस. एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पद के साथ जिम्मेदारी भी आती है और शासन का मूल्यांकन नागरिकों के जीवन पर इसके प्रभाव के माध्यम से किया जाना चाहिए।

उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए मगसीपा को बधाई दी कि देश की पांच शीर्ष राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थाओं में स्थान प्राप्त किया है, जो पंजाब की पेशेवर दृष्टिकोण एवं जवाबदेह प्रशासन को दर्शाता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों ने पंजाब सरकार की कई मार्गदर्शक पहलों की सराहना की तथा उनके जमीनी स्तर पर प्रत्यक्ष परिणामों की पहचान की।

यहां अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई है कि लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी के सहयोग से 2021 बैच के इन अधिकारियों के लिए 10 सप्ताह का विशेष फाउंडेशन कोर्स करवाया जा रहा है। इस ग्रुप में आई.पी.एस., भारतीय वन सेवा, आई.आर.एस. (आयकर एवं कस्टम दोनों), भारतीय डाक सेवा, भारतीय सूचना सेवा, भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय पी एंड टी वित्त सेवा, भारतीय व्यापार सेवा एवं भारतीय कॉर्पोरेट लॉ सेवा के अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

India Bangladesh Border Fencing

India Bangladesh Border Fencing: मेघालय के गांव में विरोध प्रदर्शन, आइसोलेशन का डर

सोमवार, 8 जून 2026
China Nuclear Strategy

China Nuclear Strategy: परमाणु मिसाइल साइटों के पास 80+ Launch Pads बना रहा चीन

सोमवार, 8 जून 2026
Manpreet Ayali

Waris Punjab De: शिरोमणि अकाली दल के बागी विधायक Manpreet Ayali होंगे शामिल

सोमवार, 8 जून 2026
Earthquake

Philippines Earthquake: 7.8 तीव्रता के भूकंप से हिला फिलीपींस, 4 की मौत, सुनामी का खतरा

सोमवार, 8 जून 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है कि मगसीपा, लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी की ओर से विशेष फाउंडेशन कोर्स (एस.एफ.सी.) का प्रबंध कर रहा है। आम तौर पर ऐसे कोर्स राष्ट्रीय अकादमियों जैसे नेशनल पुलिस अकादमी एवं नेशनल अकादमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज द्वारा करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मगसीपा के बुनियादी ढांचे एवं शानदार फैकल्टी को ध्यान में रखते हुए मसूरी अकादमी ने इसकी चयन किया है।

उन्होंने कहा कि विशेष फाउंडेशन कोर्स का समय-सारणी बहुत व्यापक है, जिसमें विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, फील्ड विजिट (क्षेत्रीय दौरे) एवं अन्य विचार-विमर्श सत्र शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि ये अधिकारी प्रशिक्षु चंडीगढ़ में हैं, जो विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। इस शहर में विशेष रूप से पंजाबियत की मुख्य रंगत देखने को मिलती है। प्रशिक्षु इस शहर एवं पंजाब की गर्मजोशी भरी आतिथ्य का भरपूर आनंद लेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को अवगत कराया कि पंजाब इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं की दृष्टि से बहुत समृद्ध है तथा प्रशिक्षुओं को इस पवित्र धरती से सीखने के अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मगसीपा एवं इसकी फैकल्टी को भी विभिन्न राज्यों, कैडर/सेवाओं एवं विभिन्न अनुभवों वाले इन अधिकारी प्रशिक्षुओं से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चंडीगढ़, इस क्षेत्र का मुख्य केंद्र होने के नाते, जनसेवा के क्षेत्र में कई प्रख्यात व्यक्तित्वों का निवास स्थान है, जिनमें से कई ने इन अधिकारियों से मुलाकात की होगी। ये वे अधिकारी हैं, जिन्होंने जनसेवा में दशक लगाए हैं एवं इस क्षेत्र में विशेष मुकाम हासिल किया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को बताया कि जब से 2022 में मेरी सरकार ने सत्ता संभाली है, पंजाब ने ‘शिक्षा क्रांति’ के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पंजाब न केवल आने वाली पीढ़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, बल्कि अपने मौजूदा कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने एवं उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए भी प्रयासरत है ताकि वे पंजाब के लोगों की बेहतर सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पहलू पर विशेष जोर दे रही है कि यह एक निरंतर प्रक्रिया बने एवं शिक्षकों के कौशल को हमेशा निखारा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मगसीपा ने लगभग 1500 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए हैं, जिनके माध्यम से प्रशासन एवं शासन के विभिन्न पहलुओं में 50,000 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्रों में विशेषज्ञता, फैकल्टी एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए मगसीपा ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं/संगठनों के साथ 33 समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि मगसीपा द्वारा की गई शानदार प्रगति के आधार पर भारत सरकार के कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (सी.बी.सी.) द्वारा इसे सबसे अधिक 3-स्टार (बहुत अच्छा) रेटिंग से मान्यता दी गई है। सभी राज्यों की प्रशिक्षण संस्थाओं में से यह सबसे ऊंची रेटिंग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब संतों, पीरों-फकीरों की धरती है एवं पंजाब के सुपुत्रों ने महान गुरु साहिबान एवं अपने देशभक्तों की कुर्बानियों से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों ने हमेशा अत्याचार, अन्याय एवं शोषण का विरोध करके लोकतांत्रिक मूल्यों-महत्वों को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने स्वतंत्रता संग्राम में महान कुर्बानियां देने के साथ-साथ सीमाओं की रक्षा से लेकर देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने एवं देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की विभाजन, भारत-पाक युद्धों एवं अन्य कई जख्म झेले हैं लेकिन फिर भी पंजाब हर क्षेत्र में आगे है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत एवं समर्पण से दुनिया भर में अपना अलग मुकाम बनाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने समर्पण एवं सहनशीलता की अद्वितीय भावना से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में अपनी कलम का उपयोग सोच-समझकर लोगों की भलाई के लिए करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिले।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत के दौरान अधिकारियों ने शानदार शहरी योजना एवं सड़क बुनियादी ढांचे के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उदाहरणीय सुधारों के लिए भी राज्य सरकार की सराहना की, जिससे आम आदमी को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि फूड प्रोसेसिंग जैसे नए एवं उभरते क्षेत्रों में राज्य की प्रगति वास्तव में शानदार थी तथा साथ ही कहा कि गांवों का व्यापक विकास देश के लिए एक रोल मॉडल है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि बड़े खेल मैदान बनाकर खेलों को प्रोत्साहित करने की राज्य सरकार की पहल एक अनोखी उपलब्धि है। उन्होंने राज्य सरकार विशेष रूप से मुख्यमंत्री की उनके गर्मजोशी भरे एवं आरामदायक ठहराव के साथ-साथ शानदार आतिथ्य सत्कार के लिए सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की मार्गदर्शक पहलों के कारण पंजाब वास्तव में देश का अग्रणी राज्य बना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नौकरी छूटते ही मिलेगा पैसा, लेकिन पेंशन पर EPFO PF Withdrawal Rules सख्त

Next Post

Urban Reform 2025: पंजाब में अवैध कॉलोनियों पर नकेल, प्लॉट धारकों को ‘Amnesty Scheme’ से बड़ी राहत!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Bangladesh Border Fencing

India Bangladesh Border Fencing: मेघालय के गांव में विरोध प्रदर्शन, आइसोलेशन का डर

सोमवार, 8 जून 2026
China Nuclear Strategy

China Nuclear Strategy: परमाणु मिसाइल साइटों के पास 80+ Launch Pads बना रहा चीन

सोमवार, 8 जून 2026
Manpreet Ayali

Waris Punjab De: शिरोमणि अकाली दल के बागी विधायक Manpreet Ayali होंगे शामिल

सोमवार, 8 जून 2026
Earthquake

Philippines Earthquake: 7.8 तीव्रता के भूकंप से हिला फिलीपींस, 4 की मौत, सुनामी का खतरा

सोमवार, 8 जून 2026
CBSE data security

CBSE Data Security: विद्यार्थियों का डेटा सुरक्षित, CBSE ने हटाई निजी कंपनी

सोमवार, 8 जून 2026
INDIA Block Meeting

INDIA Block Meeting: विधानसभा चुनावों में उथल-पुथल के बाद INDIA गठबंधन की अहम बैठक

सोमवार, 8 जून 2026
Next Post
Hardeep Singh Mundia

Urban Reform 2025: पंजाब में अवैध कॉलोनियों पर नकेल, प्लॉट धारकों को 'Amnesty Scheme' से बड़ी राहत!

Gold Price Prediction 2029

3 लाख का होगा सोना? होश उड़ा देगी यह Gold Price Prediction 2029

Kejriwal

Ankita Bhandari Case: 'बीजेपी नेता के लिए मांगी थी स्पेशल सर्विस', अंकिता मर्डर पर AAP का बड़ा धमाका!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।