LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - “धर्मी फौजी” के नाम पर गैंगस्टर के परिवार को टिकट देना अकाली दल का पुराना ‘मैनेज’ करने का तरीका: बलतेज पन्नू

“धर्मी फौजी” के नाम पर गैंगस्टर के परिवार को टिकट देना अकाली दल का पुराना ‘मैनेज’ करने का तरीका: बलतेज पन्नू

अकाली दल की वापसी नहीं, सुखबीर 2007-17 वाले 'गैंगस्टर राज' की वापसी की कोशिश कर रहे हैं: बलतेज पन्नू

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 16 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
Pannu
108
SHARES
722
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 नवंबर (राज कुमार) आम आदमी पार्टी (आप) ने तरनतारन उपचुनाव में अकाली दल द्वारा अपनी ‘वापसी’ के दावों को सख्ती से खारिज कर दिया है। ‘आप’ ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल आज भी 2007-17 वाले दौर की सोच के तहत गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देकर राजनीति करना चाहते हैं। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि अकाली दल ने ‘धर्मी फौजी’ के नाम पर एक गैंगस्टर के परिवार को टिकट देकर लोगों को गुमराह किया और डरा-धमकाकर वोट हासिल करने की कोशिश की।

बलतेज पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल का आईटी विंग यह प्रचार कर रहा है कि अकाली दल की वापसी हो गई है, जो सरासर झूठ है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “यह वही बात है जैसे पुराने जमाने में मांएं ‘कनैन’ (कुनैन) की कड़वी गोली पर गुड़ लपेट कर देती थीं। कहा गया कि टिकट ‘धर्मी फौजी’ के परिवार को दी गई, लेकिन असल में टिकट एक गैंगस्टर के परिवार को दी गई। वह धर्मी फौजी कौन था, उसे किसी ने देखा ही नहीं, ताकि असलियत सामने न आ सके।”

सुखबीर बादल पर सीधा हमला करते हुए पन्नू ने कहा, “सुखबीर बादल सोचते हैं कि यह अभी भी 2007 से 2017 वाला दौर है, जब वे गैंगस्टरों को पनाह देकर और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देकर राजनीति करते थे, लेकिन पंजाब के लोग अब जाग चुके हैं।” उन्होंने अकाली दल के पिछले शासन को याद दिलाते हुए कहा, “यह वही दौर था जब अमृतसर में एक ए.एस.आई. की अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए हत्या कर दी गई, लुधियाना में पुलिस अफसर की टांग तोड़ी गई, फरीदकोट से लड़की अगवा हुई और नाभा जेल ब्रेक जैसी घटनाएं इसी गैंगस्टरवाद की देन थीं।” उन्होंने कहा कि ‘गैंगस्टर’ शब्द भी पंजाब में 2007 के बाद ही सुनने को मिला।

यह भी पढे़ं 👇

Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Chitkara University Rajpura

Chitkara University Rajpura बड़ा खुलासा: हंगामे के पीछे निकले 2 अफवाहबाज

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार न तो गैंगस्टरवाद को संरक्षण देती है और न ही पंजाब के लोग इसे दोबारा सिर उठाने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल अब तरनतारन के इसी ‘गैंगस्टर मॉडल’ को पूरे पंजाब में लागू करना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि अकाली उम्मीदवार को पहले दो दौर में बढ़त सिर्फ उन्हीं गांवों से मिली, जहां उस गैंगस्टर समूह ने पहले ही धक्केशाही से अपने सरपंच बनाए हुए थे।

‘आप’ नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को खुलेआम धमकाया गया। “हमारे इलाके में ‘बहकों’ (खेतों में बने घरों) पर जाकर लोगों की फोन पर बात करवाई गई और धमकी दी गई कि ‘याद है सोनू चीमा का क्या हाल हुआ था? अगर हमें वोट नहीं दिए तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे’।” उन्होंने कहा कि विरोधी उम्मीदवारों को भी जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिसका बाकायदा एक मामला भी दर्ज है।

बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की कि इस पूरे मामले की एक ‘एसआईटी’ (SIT) बनाकर जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा, “फोन का रिकॉर्ड निकलवाया जाना चाहिए कि किन-किन लोगों को ये धमकियां आईं, क्योंकि फोन का रिकॉर्ड कहीं नहीं जाता। जिन लोगों को धमकियां मिली हैं, वे भी आगे आएं, सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा देगी।”

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर भी तंज कसते हुए कहा, “जाखड़ साहब आज पंजाब में गैंगस्टरवाद बढ़ने की बात कर रहे थे, लेकिन कल वही सुखबीर बादल के साथ एक शादी में सोफे पर बैठकर “हंसी-ठिठोली” कर रहे थे। पता नहीं उन्होंने सुखबीर बादल से यह पूछा कि नहीं कि यह गैंगस्टर परिवार वाला उम्मीदवार आप कहां से ढूंढ लाए? क्या अकाली दल 2027 में भी इसी तरीके से राजनीति करेगा या फिर तौबा करेगा?”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अकाली दल गैंगस्टरों को राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रहा इस्तेमाल

Next Post

आप प्रधान ने सुखबीर बादल पर पंजाब में गैंगस्टरवाद को संस्थागत बनाने का लगाया आरोप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Chitkara University Rajpura

Chitkara University Rajpura बड़ा खुलासा: हंगामे के पीछे निकले 2 अफवाहबाज

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Congress Punjab Meeting, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi,

Raja Warring के बाद Punjab Congress President कौन?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Amarinder Singh Raja Warring

Raja Warring को Congress High Command ने दिल्ली बुलाया

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Next Post
Aman arora

आप प्रधान ने सुखबीर बादल पर पंजाब में गैंगस्टरवाद को संस्थागत बनाने का लगाया आरोप

Kuldeep Dhaliwal

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री से सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम का फंड तुरंत जारी करने की अपील की

बच्चियों की पहली कमाई, बनी दूसरों की आशा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।