LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आडवाणी जी के लिए भारत रत्न मिलना डबल बोनांजा था, बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया

आडवाणी जी के लिए भारत रत्न मिलना डबल बोनांजा था, बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आडवाणी जी के लिए भारत रत्न मिलना डबल बोनांजा था, बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया

आडवाणी जी के लिए भारत रत्न मिलना डबल बोनांजा था, बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
नई दिल्ली 9 फरवरी (The News Air) लालकृष्ण आडवाणी फैमिली को भारत रत्न मिलने की कोई उम्मीद ही नहीं थी। यकायक जब यह सूचना आई तो उनके लिये तो यह डबल बोनांजा जैसी साबित हुई। यह कहना है भारत रत्न के लिये नामित हुए देश के पूर्व गृहमंत्री और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की चहेती बेटी प्रतिभा आडवाणी का।एनबीटी ऑनलाइन ने उनसे खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न, अयोध्या मंदिर के अलावा एलके आडवाणी से जुड़े और भी कई विषयों पर
जानकारी दी।

प्रतिभा का कहना था कि उनके पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा, इस तरफ तो उन लोगों का कभी ख्याल ही नहीं गया था, न ही उन्होंने कभी इस बारे में किसी से कोई बात की थी। एकदम से जब यह जानकारी मिली तो पूरे परिवार को बेहद खुशी हुई। दरअसल, खुशी दूनी होने जैसा आलम था। एक तो हाल ही में अयोध्या में राममंदिर में प्राण–प्रतिष्ठा हुई, जोकि बरसों से उनके पिता का सपना पूरा होने जैसा था, उसपर भारत रत्न मिलने की बात सामने आई। तो खुशी तो दुगुनी होनी ही थी।

जब पूछा कि खबर सुनकर आडवाणी जी ने क्या कहा तो कहती हैं कि बोले तो कुछ नहीं बस, आंखों से आंसू टपक पड़े। बोलते तो शुरू से ही बहुत कम हैं।

तो कैसे सेलिब्रेट किया इस मौके को? इस पर बड़े उत्साह से कहती हैं कि घर पर आये सभी मीडियावालों और अन्य लोगों को खूब लड्डू खिलाये। आडवाणी जी को भी लड्डू खिलाया कि नहीं, इस पर हंसते हुए कहती हैं वह तो मीठे के बहुत शौकीन हैं, उन्हें खिलाये बगैर कहां गुजर थी।फिर तनिक उदास होकर अपनी मां कमला आडवाणी को याद करते हुए मायूसी से प्रतिभा कहती हैं कि सारी उम्र मां एक मज़बूत आधार की तरह उनके पीछे खड़ी रही, इस मौके पर उनकी कमी बेतरह महसूस हो रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

अच्छा तो किन–किन लोगों के बधाई फोन और मैसेज आये? : “फोन तो बीजेपी के सभी छोटे–बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और तमाम जानने वालों के आये। मैसेज तो इतने कि सभी को जवाब देना भारी पड़ रहा है।
पूछने पर प्रतिभा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन भी आया था। उन्होंने बहुत भावुक होते हुए कहा कि सम्मान की घोषणा करके वह बहुत खुश हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने भी फोन करके अपनी खुशी जाहिर की।

तो अब अयोध्या दर्शन के लिये फिर कब का प्रोग्राम है? :  तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ फिक्स नहीं हुआ है। जाना तो जरूर ही है क्योंकि उनका इतना बड़ा सपना पूरा हुआ है, जिसके लिये उन्होंने अथक मेहनत की थी। बस, भारत रत्न मिलने का काम पूरा हो जाये और मौसम भी कुछ ठीक हो जाये।बातचीत के दौरान प्रतिभा ने 96 वर्षीय एलके आडवाणी के डेली रूटीन के बारे में भी बताया कि वेजिटेरियन आडवाणी वैसे तो अल्पाहारी हैं पर, उनकी खाने–पीने, सोने–जागने की रूटीन बिल्कुल फिक्स है। खाने के बाद मीठा लेना कभी नहीं भूलते। वह आज भी पहले की तरह ही अखबारें और किताबें पढ़ते हैं, फिल्में भी देखते हैं। उनकी पर्सनल लाइब्रेरी में तकरीबन 13 हजार किताबें हैं।अलबत्ता एक्सरसाइज़ वगैरह का ज्यादा शौक कभी नहीं रहा। हां, 20 एक मिनट सैर जरूर करते हैं। गुरु ग्रंथ साहिब की गुरुबाणी सुनने का भी उन्हें बहुत शौक है।एलके आडवाणी कभी खुद भी बतौर मीडियाकर्मी फिल्म समीक्षा लिखते रहे हैं। मीडियाकर्मी रही उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बीमार मां और उनके जाने के बाद पिता की देखभाल और सेवा के लिये अपना कामकाज सब छोड़ दिया। लेकिन, इसका उन्हें कतई अफसोस नहीं है। बल्कि वह कहती हैं कि इस सेवा से जो सेटिसफैक्शन उन्हें मिला है, उसके सामने और बातें तो सब बौनी हैं।यह पूछने पर कि अपने पिता की सबसे अच्छी बात उन्हें क्या लगती है प्रतिभा ने बताया कि माता और पिता दोनों ही बहुत डाउन टू अर्थ रहे हैं। अब वह हर वक्त अपने पिता के साथ रहती हैं। कितनी ही छोटी–बड़ी बातें रोज उन्हें सीखने को मिलती हैं। पर, दिल को छूने वाली सबसे बड़ी बात वह कहते हैं कि पानी में रहो पर गीले मत होओ। यानि दुनिया में रहकर भी अपने सिद्धांतों से डिगो मत।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिश्वत लेने के दोष में विजीलैंस द्वारा राजस्व पटवारी गिरफ्तार

Next Post

अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

Haldwani Violence: हिंसा के बीच हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Haldwani Violence: हिंसा के बीच हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

SEBI का बड़ा एक्शन, स्टॉक टिप्स देने वाले 10 मार्केट एक्सपर्ट्स पर लगाया Ban

SEBI का बड़ा एक्शन, स्टॉक टिप्स देने वाले 10 मार्केट एक्सपर्ट्स पर लगाया Ban

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।