मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

जगराओं ज्वेलरी शॉप गोलीकांड: संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला के गुर्गे को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के निर्देश पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को डराने-धमकाने के लिए दुकान को बनाया था निशाना: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 16 मार्च 2025
A A
0
crime
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

लुधियाना, 16 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान, संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने लुधियाना-देहाती पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जगराओं के लड्डू लेखे वाले ज्वेलरी शोरूम पर हुई गोलीबारी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर जिले के ज़ीरा की बस्ती मनसिया वाला के कृष्ण के रूप में हुई है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का गुर्गा है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च, 2025 को जगराओं के लड्डू लेखे वाले ज्वेलरी शोरूम के मालिक को डराने-धमकाने के लिए दो बाइक सवार व्यक्तियों ने दुकान पर फायरिंग की थी और फिरौती के लिए गैंगस्टर अर्श डल्ला का फोन भी आया था। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना सिटी जगराओं, लुधियाना ग्रामीण में एफआईआर नंबर 48, दिनांक 05-03-2025 दर्ज की गई थी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने विदेश में बैठे अपने हैंडलर अर्श डल्ला के निर्देश पर जगराओं के ज्वेलरी शोरूम पर गोलियां चलाईं। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढे़ं 👇

SAD receives a major boost with former BJP minister Satpal Gosain’

SAD में BJP नेता के पोते Amit Gosain शामिल, Sukhbir Badal ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मंगलवार, 10 मार्च 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी तीन गुना होगी, कर्मचारियों की बड़ी मांग

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann सरकार का बड़ा दावा: Punjab से हर वादा पूरा, CM बोले- रंगला पंजाब बनाना है लक्ष्य

मंगलवार, 10 मार्च 2026
RBI Digital Fraud Rules

RBI Digital Fraud Rules: साइबर फ्रॉड पर बैंक देगा पैसा वापस, बड़ा नियम

मंगलवार, 10 मार्च 2026

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि गुप्त सूचना और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने लुधियाना देहाती के थाना सिद्धवां बेट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, गांव सदरपुर में आरोपी कृष्ण की मौजूदगी का पता लगाया।

एआईजी संदीप गोयल और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने लुधियाना देहाती पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। जब पुलिस ने गांव सदरपुर में आरोपी कृष्ण को घेर लिया, तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी।

एडीजीपी ने आगे बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी कृष्ण के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की है।

लुधियाना देहाती के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि इस मामले में थाना सिद्धवां बेट, लुधियाना ग्रामीण में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एक नई एफआईआर नंबर 53, दिनांक 16-03-2025 दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान से बौखलाया पाकिस्तान – सांसद मीत हेयर

Next Post

नशे की तस्करी से जुड़े दो हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार; 17.60 लाख रुपये और 4000 डॉलर बरामद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

SAD receives a major boost with former BJP minister Satpal Gosain’

SAD में BJP नेता के पोते Amit Gosain शामिल, Sukhbir Badal ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मंगलवार, 10 मार्च 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी तीन गुना होगी, कर्मचारियों की बड़ी मांग

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann सरकार का बड़ा दावा: Punjab से हर वादा पूरा, CM बोले- रंगला पंजाब बनाना है लक्ष्य

मंगलवार, 10 मार्च 2026
RBI Digital Fraud Rules

RBI Digital Fraud Rules: साइबर फ्रॉड पर बैंक देगा पैसा वापस, बड़ा नियम

मंगलवार, 10 मार्च 2026
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: किसानों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख का कर्ज माफ

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: नहीं बढ़ेंगे दाम, वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
crime news

नशे की तस्करी से जुड़े दो हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार; 17.60 लाख रुपये और 4000 डॉलर बरामद

Heat Wave Alert

Heat Wave Alert! इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।