शुक्रवार, 6 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

चोरी के मोबाइल फोन की तस्करी कर नेपाल भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023
A A
0
Mobile recovered from child thief gang

Mobile recovered from child thief gang

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (The News Air) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यहां राष्ट्रीय राजधानी में चोरी और छिनतई के मोबाइल फोनों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के 70 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

आरोपियों की पहचान संदीप, मोहम्मद चमन, राधे श्याम मिश्रा, अरमान अंसारी, सरबजीत सिंह, रियाज और राहुल के रूप में हुई है। वे चोरों और झपटमारों से चोरी तथा छिनतई के फोन खरीदते थे।

इस गिरोह ने पिछले छह महीने में लगभग 700 फोन नेपाल भेजे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Nitish Kumar Resignation

Nitish Kumar Resignation: 20 साल का राज खत्म, ‘सुशासन बाबू’ ने छोड़ी CM की कुर्सी!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
BHARATPOL

Nitish Kumar Rajya Sabha: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले: नीतीश पर कोई दाग नहीं!

गुरूवार, 5 मार्च 2026

विशिष्ट पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि यह काम चुनौतीपूर्ण था क्योंकि चोरी के फोन लंबे समय तक बंद थे और देश की सीमा से बाहर भेज दिए गए थे।

गिरोह के सदस्य करोल बाग और रोहिणी इलाकों में सक्रिय थे। वे थोक में चोरी के मोबाइल फोन खरीदते थे। इसके बाद संदीप अपने पहचान के लोगों के जरिए उन्हें नेपाल भेज देता था।

विशिष्ट पुलिस आयुक्त ने कहा, नेपाल में मोबाइल फोन मिलने के बाद वहां से उसके साथी हवाला से पैसे भेजते थे।

पुलिस टीमों के सम्मिलित प्रयास से पता चला कि संदीप अपने साथियों के साथ आनंद विहार बस अड्डे पर आने वाला है। उसके पास एक डिब्बे में 40-50 मोबाइल फोन हैं जिन्हें नेपाल भेजा जाएगा।

अधिकारी ने बताया, संदीप को एक हुंडई क्रेटा कार में चोरी के मोबाइल फोन हैंडओवर करते समय उसके साथियों चमन और राधे श्याम के साथ पुलिस ने पकड़ा। संदीप और चमन के पास से चोरी के 30 मोबाइल फोन बरामद हुए जिन्हें एक कार्टन के डिब्बे में रखा गया था। वहीं कार की पिछली सीट पर बैठे राधे श्याम के पास से चोरी के 16 एपल फोन बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान संदीप ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई ललित के साथ काम करता था। वे दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों से अपने साथियों से चोरी के मोबाइल फोन इकट्ठा करते थे।

अधिकारी ने कहा ललित की गिरफ्तारी के बाद उसने अपने पार्टनर अरमान के साथ खुद का धंधा शुरू कर दिया। उन्होंने रोहिणी में मोबाइल फोन की एक दुकान किराए पर ली जहां से वे अवैध करोबार करते थे। उसने बताया कि वह खुद यमुना पार, बाहरी उत्तरी दिल्ली और एनसीआर से जबकि चमन रियाज नाकी और राहुल से चोरी के मोबाइल फोन इकट्ठा करता था।

उन्होंने कहा, इस गिरोह ने पिछले छह महीने में नेपाल में अपने साथियों आशिक, किशोर महाजन और मनीष को करीब 700 मोबाइल फोन भेजे हैं। सस्ते फोन पर संदीप 500 से 1000 रुपए तक और महंगे फोन पर पांच हजार से छह हजार रुपए तक मुनाफा कमाता था।

चोरी के मोबाइल फोनों की खरीद-बिक्री के बारे में सारी बातें ह्वाट्सएप कॉल और मैसेज से होती थी। सौदा होने के बाद संदीप करोल बाग में अपने साथियों से पैसे लेता था और खर्च के बाद जो मुनाफा बचता था उसे अरमान के साथ बराबर-बराबर बांट लेता था।

अधिकारी ने कहा, अरमान, राहुल, रियाज और सरबजीत को भी हिरासत में लिया गया है। उनके पास से भी चोरी के मोबाइल फोन मिले हैं। इनमें अधिकतर फोन बसों और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में की गई पाकेटमारी के हैं।

Previous Post

भारतीय युवाओं को वास्तविक जीवन के नवाचारों के निर्माण में कौशल प्रदान करेंगे सैमसंग, एमईआईटीवाई

Next Post

भारत का स्मार्ट टीवी बाजार 28 फीसदी बढ़ा, घरेलू ब्रांडों ने 24 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्जा किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Nitish Kumar Resignation

Nitish Kumar Resignation: 20 साल का राज खत्म, ‘सुशासन बाबू’ ने छोड़ी CM की कुर्सी!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
BHARATPOL

Nitish Kumar Rajya Sabha: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले: नीतीश पर कोई दाग नहीं!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Pitra Dosh

Pitra Dosh: बांस जलाने से लगता है भयंकर दोष! धर्म और विज्ञान दोनों ने किया खुलासा

गुरूवार, 5 मार्च 2026
IT Rules 2021 Amendment

IT Rules 2021 Amendment: AI वीडियो बनाते हो? 3 घंटे में नहीं हटाया तो चैनल बैन!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
Xiaomi Mi TV 5X in 43-inch, 50-inch, and 55-inch sizes launched in India.

भारत का स्मार्ट टीवी बाजार 28 फीसदी बढ़ा, घरेलू ब्रांडों ने 24 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्जा किया

विश्व स्तर पर 6 में से 1 व्यक्ति बांझपन से प्रभावित: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्तर पर 6 में से 1 व्यक्ति बांझपन से प्रभावित: डब्ल्यूएचओ

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।