बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Gambhir-Agarkar Press Conference: विराट-रोहित के भविष्य पर गंभीर के इस बयान ने जीता दिल, केएल को मिली चेतावनी

Gambhir-Agarkar Press Conference: विराट-रोहित के भविष्य पर गंभीर के इस बयान ने जीता दिल, केएल को मिली चेतावनी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
Gambhir-Agarkar Press Conference
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Press Conference Live: मोहम्मद शमी की वापसी पर गंभीर

गंभीर ने कहा- उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। हमारा अगला टेस्ट 19 सितंबर को है। हमेशा यही लक्ष्य था कि उन्हें तब वापसी करने के लिए कहा जाएगा। क्या वह उस समय तक फिट होकर टीम में आ पाएंगे, इसको लेकर मुझे एनसीए के लोगों से बातचीत करनी होगी।

10:47 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर गंभीर

गंभीर ने कहा- विराट कोहली के साथ किस तरह का रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं है। फिलहाल, हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैदान के बाहर उनके साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन, यह जनता की टीआरपी के लिए नहीं है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि मैंने खेल के दौरान या उसके बाद उनके साथ कितनी बातचीत की है। वह एक संपूर्ण पेशेवर, विश्व स्तरीय एथलीट हैं और उम्मीद है कि वह इसी तरह जारी रहेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

RBSE 12th Result

RBSE 12th Result: 93.88% लाई बेटी, पर खुशियां बन गईं मातम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Live-In Relationship

Live-In Relationship: Allahabad High Court के दो अलग फैसले, शादीशुदा कपल पर बड़ा आदेश

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹439 की उछाल, चांदी ₹1989 धड़ाम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 सिख नरसंहार के ‘मसीहा’ का भाजपा में प्रवेश, बड़ा सियासी भूचाल

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

10:45 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: बुमराह, रोहित, विराट के वर्कलोड मैनेजमेंट पर गंभीर

गंभीर ने कहा- मैंने पहले भी कहा है, बुमराह जैसे किसी भी खिलाड़ी के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। वह एक दुर्लभ गेंदबाज हैं, जिसे कोई भी टीम चाहेगी। आप चाहते हैं कि वह महत्वपूर्ण मैच खेले। यही कारण है कि न केवल उनके लिए बल्कि अन्य तेज गेंदबाजों के लिए भी वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। अगर आप एक बल्लेबाज हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, तो आप सभी प्रारूप खेल सकते हैं। रोहित और विराट ने अब टी20 से संन्यास ले लिया है, इसलिए वे अब से दो प्रारूप खेलेंगे। उम्मीद है कि वे अधिकांश मैचों के लिए उपलब्ध होंगे

10:42 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: अपने सहयोगी स्टाफ पर गौतम गंभीर

गंभीर ने कहा- हम अभी तक अपने सपोर्ट स्टाफ को अंतिम रूप नहीं दे सके हैं। लेकिन रयान (टेन डेस्काटे) और अभिषेक (नायर) जैसे लोगों के साथ मैंने काम किया है। मुझे खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इनके बारे में कुछ अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं।

10:41 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: ऋषभ पंत, केएल राहुल पर अगरकर का बयान

अगरकर ने कहा- ऋषभ लंबे समय से बाहर थे। इसलिए हम उन पर कप्तानी का बोझ डाले बिना उन्हें वापस लाना चाहते हैं। कोई व्यक्ति जो लंबे समय के बाद वापस आया है, आपको उसे धीरे-धीरे अपनी योजना में वापस लाने की जरूरत है। केएल, उन्हें जो फीडबैक मिला है उनमें से एक है ‘आपको रीसेट बटन दबाना होगा’। शुभमन एक ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं, हम उन्हें इसी तरह देखते हैं।

10:39 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: गिल की नेतृत्व भूमिका पर अगरकर

अगरकर ने कहा- शुभमन गिल वह व्यक्ति हैं जिनके बारे में हमें लगता है कि वह तीन प्रारूपों के खिलाड़ी हैं। पिछले एक साल में उन्हें क्वालिटी खेल दिखाया है। ऐसा हम ड्रेसिंग रूम से भी सुनते हैं। उन्होंने कुछ अच्छे नेतृत्व गुण दिखाए हैं। हम उन्हें लीडरशिप अनुभव देने का प्रयास करना चाहते हैं, हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह आगे भी इस रोल में दिखेंगे या नहीं।

10:35 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: विराट, रोहित के भविष्य पर गंभीर

गंभीर ने कहा- रोहित और विराट ने दिखाया है कि वह बड़े मौकों पर क्या कर सकते हैं, चाहे वह वनडे विश्व कप हो या टी20 विश्व कप। मुझे लगता है कि इन दोनों में खूब क्रिकेट बची है। चैंपियंस ट्रॉफी और उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए दोनों काफी मोटिवेटेड होंगे। उम्मीद है अगर वे अपनी फिटनेस जारी रख सके तो 2027 विश्व कप दूर नहीं है। कह नहीं सकता कि विराट और रोहित में कितना क्रिकेट बचा है, ये सिर्फ वो दोनों फैसला कर सकते हैं। उन्हें यह फैसला करना है कि वह टीम को अपना कितना योगदान दे सकते हैं, क्योंकि आखिरकार टीम को कामयाब बनाना है। लेकिन दोनों में अभी खूब क्रिकेट बची है। दोनों वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स हैं।

10:33 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: अगरकर टी20 कप्तानी के फैसले पर

सूर्यकुमार की टी20 बल्लेबाजी को लेकर कभी चिंता नहीं रही। कप्तानी का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था, यह कोई रातोरात लिया गया फैसला नहीं था। कोई खिलाड़ी टीम में अपनी जगह को लेकर आसान महसूस नहीं करता, जब टीम में आपकी जगह खतरे में हो तो। कप्तानी को लेकर फैसला काफी सोच विचारकर लिया गया है। इसको लेकर काफी विचार किए गए, ड्रेसिंग रूम से पूछा गया और मुझे लगता है कि सूर्यकुमार इन सभी में खरे उतरे।

10:30 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: भारत के टेस्ट शेड्यूल पर गंभीर

गंभीर ने कहा- श्रीलंका दौरे के बाद हमें लंबा ब्रेक मिलेगा और फिर हमारे पास 10 टेस्ट मैच हैं। चुनौती इसी बारे में है। हम ये 10 टेस्ट लगातार खेलेंगे और इसमें ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी शामिल है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं। उम्मीद है कि हम इन 10 टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। अगरकर ने पहले ही बता दिया है कि जो खिलाड़ी इस सीरीज में जगह नहीं बना पाए, वह आगे टीम में आ सकते हैं। उन 10 टेस्ट मैचों के लिए जडेजा अहम हैं। उन 10 मैचों का इंतजार कर रहा हूं।’

10:24 AM, 22-Jul-2024

Press Conference Live: जडेजा-अभिषेक और ऋतुराज की अनुपस्थिति पर अगरकर का बयान

अगरकर ने कहा- चूकने वाला हर खिलाड़ी महसूस करता है कि उसे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। कभी-कभी ऐसा ही होता है। हर किसी को 15 में फिट करना मुश्किल होता है। यह अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के बारे में है। रिंकू बिना किसी गलती के टी20 विश्व कप से चूक गए। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दोनों को एक ही छोटी सीरीज में लेना व्यर्थ है। उन्हें बाहर नहीं किया गया। आगे हमें लगातार कई टेस्ट खेलने हैं और उनके टेस्ट सीरीज में शामिल होने की संभावना है। वह अभी भी योजना के दायरे में हैं और एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनके लिए वनडे विश्व कप शानदार रहा था और हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, स्कूलों में अवकाश घोषित

Next Post

Parliament Monsoon Session Live: पिछले 7 साल में एक भी पेपर लीक का सबूत नहीं,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

RBSE 12th Result

RBSE 12th Result: 93.88% लाई बेटी, पर खुशियां बन गईं मातम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Live-In Relationship

Live-In Relationship: Allahabad High Court के दो अलग फैसले, शादीशुदा कपल पर बड़ा आदेश

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹439 की उछाल, चांदी ₹1989 धड़ाम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 सिख नरसंहार के ‘मसीहा’ का भाजपा में प्रवेश, बड़ा सियासी भूचाल

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 दंगों के ‘मसीहा’ ने थामा भाजपा का दामन, बड़ा सियासी उलटफेर

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Parliament Session

Parliament Monsoon Session Live: पिछले 7 साल में एक भी पेपर लीक का सबूत नहीं,

PM Modi

Budget Session of Parliament: बजट सत्र के पहले दिन उठा नीट में धांधली का मुद्दा,

cliQ India Hindi

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।