मंगलवार, 12 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Gaganyaan: 2024 में भेजा जाएगा भारत का मानव मिशन ‘गगनयान’- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (The News Air)

Gaganyaan: 2024 में भेजा जाएगा भारत का मानव मिशन ‘गगनयान’- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (The News Air)

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Gaganyaan

Gaganyaan | 2024 में भेजा जाएगा भारत का मानव मिशन

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के तहत इस वर्ष के उत्तरार्द्ध में दो आरंभिक मिशन भेजेगा। इसके बाद इसरो वर्ष 2024 में भारतीय मूल का मानव अंतरिक्ष में भेजेगा।  उन्होंने बताया कि इस वर्ष के उत्तरार्द्ध में भेजे जाने वाले आरंभिक मिशन के दूसरे हिस्से में एक महिला रोबोट ‘‘व्योममित्र’ भेजी जाएगी।   सिंह ने ‘‘पीटीआई भाषा” से साक्षात्कार में बताया, ‘‘ गगनयान कार्यक्रम के तहत इसे आजादी के 75वें वर्ष में भेजने की कल्पना की गई थी, लेकिन कोविड काल में काफी कुछ अस्त व्यस्त हो गया। कई कार्यक्रम दो-तीन साल पीछे चले गए।”   

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान हमारे अंतरिक्ष विज्ञानियों का रूस में प्रशिक्षण चल रहा था, लेकिन उसे बीच में रोकना पड़ा था। सिंह ने बताया कि जब कोविड का प्रकोप थोड़ा कम हुआ तब इन्हें फिर प्रशिक्षण पूरा करने के लिए रूस भेजा गया।  उन्होंने कहा कि हालांकि कोविड-19 का जिस तरह से भारत ने मुकाबला किया और संभाला, उसका उदाहरण पूरे विश्व में दिया जाता है।    उन्होंने कहा, ‘‘ इस वर्ष के दूसरे हिस्से में गगनयान कार्यक्रम के तहत दो आरंभिक मिशन भेजे जायेंगे। इसमें एक मिशन पूरी तरह से मानवरहित होगा और दूसरे मिशन में ‘व्योममित्र’ नाम की एक महिला रोबोट भेजी जायेगी।

ये दो मिशन सारी प्रक्रिया सम्पन्न करेंगे।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन आरंभिक मिशन का मकसद यह सुनिश्चत करना है कि गगनयान राकेट जिस मार्ग से जाये उसी मार्ग से सुरक्षित भी लौटे।   उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बाद अगले वर्ष हिन्दुस्तानी मूल का एक मानव अंतरिक्ष में जायेगा।”

यह भी पढे़ं 👇

EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
LPG Subsidy

LPG Cylinder Subsidy रुकेगी! ₹10 लाख+ Income वालों को SMS, 7 दिन में जवाब दें

मंगलवार, 12 मई 2026
New Labour Code

सप्ताह में 4 दिन Work और 3 दिन Holiday! New Labour Code से बदलेगा भविष्य

मंगलवार, 12 मई 2026
7th Pay Commission

45 दिन में West Bengal 7th Pay Commission लागू! BJP के वादे का वक्त आया

मंगलवार, 12 मई 2026

जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वैसे तो भारतीय मूल के व्यक्ति के रूप में राकेश शर्मा इससे पहले अंतरिक्ष जा चुके हैं, लेकिन वह मिशन सोवियत रूस का था जबकि गगनयान मिशन हिन्दुस्तानी होगा और इसे बनाने वाले भी हिन्दुस्तानी होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत का श्रेष्ठ उदाहरण होगा। यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।” सूर्य के अध्ययन वाले अभियान मिशन आदित्य एल1 के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘ इसकी तैयारी बराबर चल रही है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मिशन होगा जिसमें सूर्य के वायुमंडल, उसके वातावरण एवं उससे जुड़े तमाम पहलुओं पर शोध एवं अध्ययन किया जायेगा।”    उन्होंने कहा कि इसके आधार पर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की यात्रा देर से शुरू हुई और जब हमने अंतरिक्ष क्षेत्र में आगे बढ़ने की कल्पना की तब अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ चंद्रमा पर मानव उतारने की तैयारी कर रहे थे। सिंह ने कहा कि पुरानी पद्धतियों से हटकर तीन-चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी सार्वजनिक गठजोड़ के लिये खोलने का निर्णय किया और इसके परिणाम भी सामने आएं हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के अनुसंधान अमेरिका और रूस के स्तर के हैं।  मंत्री ने कहा कि आज इस क्षेत्र में 130 से अधिक स्टार्टअप हैं और निजी क्षेत्र राकेट प्रक्षेपित कर रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा, ‘‘ इससे अंतरिक्ष क्षेत्र को गति मिली है, प्रोत्साहन मिला है तथा वैज्ञानिकों को प्रतिष्ठा भी मिली है।” उन्होंने कहा कि आज भारत के लांचिग पैड से यूरोप, अमेरिका के उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं और इसरो ने केवल अमेरिकी उपग्रह प्रक्षेपित करके 5.6 करोड़ डालर से अधिक अर्जित किए हैं। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘सलमान रुश्दी अब जिंदा लाश से कम नहीं’, ईरान के फाउंडेशन ने हमलावर की तारीफ की (The News Air)

Next Post

Sachin Pilot: मेघालय चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी प…(The News Air)

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
LPG Subsidy

LPG Cylinder Subsidy रुकेगी! ₹10 लाख+ Income वालों को SMS, 7 दिन में जवाब दें

मंगलवार, 12 मई 2026
New Labour Code

सप्ताह में 4 दिन Work और 3 दिन Holiday! New Labour Code से बदलेगा भविष्य

मंगलवार, 12 मई 2026
7th Pay Commission

45 दिन में West Bengal 7th Pay Commission लागू! BJP के वादे का वक्त आया

मंगलवार, 12 मई 2026
Hantavirus

Ghost Cruise Ship पर फैला Hantavirus: 3 मौतें, 150 यात्री फंसे, कोई इलाज नहीं!

मंगलवार, 12 मई 2026
NEET UG 2026

NEET UG 2026 Exam Cancelled: Guess Paper Leak की वजह से 22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर

मंगलवार, 12 मई 2026
Next Post
Sachin Pilot

Sachin Pilot: मेघालय चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी प...(The News Air)

M CONTINUES SPREE TO GIVE GOVERNMENT JOBS TO YOUTH, 26,478 YOUTH GIVEN GOVERNMENT JOBS SO FAR

मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देने की वचनबद्धता जारी

Travel Tips: These two cities of Rajasthan will settle in your heart, you can also enjoy traveling

Travel Tips: राजस्थान के ये दो शहर बस जाएंगे आपके दिल में, घूमने का आनंद ले सकते है आप भी (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।