LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अमेरिका से ब्रिटेन और फ्रांस से ईरान तक…2024 में दुनिया के बड़े…

अमेरिका से ब्रिटेन और फ्रांस से ईरान तक…2024 में दुनिया के बड़े…

राजनीतिक धुरंधरों की सियासी जड़ें पड़ रहीं कमजोर

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
A A
0
अमेरिका से ब्रिटेन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमेरिका में जो बाइडेन, फ्रांस में मैक्रों तो ब्रिटेन में सुनक जैसे बड़े नेताओं के हाथ से सत्ता जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. अगर ये बदलाव होता है तो पूरी दुनिया के भविष्य पर इसका असर होगा. ईरान में लोग अब कट्टर नेताओं को छोड़ उदारवादी नेताओं की तरफ जा रहे हैं.

पूरी दुनिया के करीब 70 देशों में साल 2024 में चुनाव हो रहे हैं. इस साल को चुनावों का साल भी कहा जा रहा है, कहीं चुनाव हो चुके हैं तो कहीं जारी है. जानकार मान रहे हैं कि ये साल दुनिया में कई बदलाव लाएगा क्योंकि दुनिया में अपना प्रभाव रखने वाले बड़े देशों में भी इसी साल चुनाव हैं और वहां का राजनीतिक परिप्रेक्ष्य (Perspective) बदल रहा है. मतदान के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े चुनाव समझे जाने वाले भारत और यूरोपीय यूनियन के चुनाव भी इस साल हुए हैं. जहां यूरोपीय यूनियन में सेंटरिस्ट पार्टियों के हाथ से सत्ता राइट विंग पार्टियों के पास आई, वहीं भारत में प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुए.

संयुक्त राष्ट्र में वीटो पावर रखने वाले देश अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में भी इस साल चुनाव हो रहे हैं. चुनाव से पहले सामने आए ओपिनियन पोल और सर्वों से जाहिर हो रहा है कि यहां की राजनीति में बदलाव आने वाला है. इस बदलाव पर सबकी नजर यूं भी है क्योंकि इन देशों का नेतृत्व पूरी दुनिया में व्यापार, जंग, इमिग्रेशन, मानव सहायता आदि जैसे मुद्दे पर प्रभाव डालता है. इन देशों को चुनौती देने वाले ईरान में भी चुनाव हो रहे हैं और वहां की फिजा भी बदली हुई नजर आ रही है. धार्मिक कट्टरता और महिला विरोधी कानूनों से जूझ रही ईरान की जनता भी इस साल सरकार बदलने के मूड में दिख रही है.

यह भी पढे़ं 👇

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026
फ्रांस और अमेरिका में दक्षिणपंथियों का दबदबा

2020 में ट्रंप को हराने के बाद जो बाइडेन ने अमेरिका की सत्ता संभाली थी. उस वक्त अफगान से सेना की वापसी और कोराना काल में खराब मैनेजमेंट अहम मुद्दा बन गए थे. चुनाव के साल में कोरोना से मरने वालों की तादाद 2 लाख से ऊपर पहुंच गई थी और करीब 90 लाख लोग कोरोना का शिकार हुए थे. इस दौरान जॉब्स का जाना और महंगाई भी ट्रंप की हार का सबब बनी थी.

Trump

डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में इस साल जो बाइडेन की बढ़ती उम्र और गाजा, यूक्रेन युद्ध में उनकी नाकामी ट्रंप के लिए मुफीद (Favorable) साबित हो रही है. हाल ही में आए वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहली राष्ट्रपति बहस के बाद बाइडेन पर लीड बना ली है.

सर्वे में शामिल हुए 80 फीसदी लोगों ने माना है कि बाइडेन अपनी उम्र के कारण देश का नेतृत्व करने के काबिल नहीं रहे हैं. ट्रंप को एक दक्षिणपंथी सोच का नेता कहा जाता है जो प्रवासियों के लिए सख्त रुख रखते हैं. इस चुनाव में उन्हें अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए मजबूत दावेदार समझा जा रहा है.

Macron

चुनाव प्रचार के दौरान मैक्रों

फ्रांस में दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई दक्षिणपंथी पार्टी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. पहले राउंड के नतीजों के मुताबिक, राइट विंग पार्टी नेशनल रैली 33.1 वोटों के साथ पहले नंबर रही है. वहीं वामपंथी अलायंस को 28 फीसदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी रेनासेंस 20.7 फीसदी वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर ही रह गए है. फ्रांस की जनता इस बार मैक्रों को झटका देती हुई दिख रही और नेशनल रैली के चीफ ले पेन को अपना अगला नेता चुनने की राह पर है.

ब्रिटेन वामपंथ की तरफ तो ईरान में उदारवादी आगे

यूरोपीय संघ में अपना वर्चस्व रखने वाले ब्रिटेन में भी इस बार उलटफेर होता दिख रहा है. चुनाव से पहले Mygov के ओपिनियन पोल में सामने आया है कि भारतीय मूल के पीएम ऋषि सुनक से न ही भारतीय समुदाय खुश है और न ही स्थानीय खुश हैं. वहीं वामपंथी ख्याल वाले केर स्टार्मर इस चुनाव में जनता को खूब पसंद आ रहे हैं और लेबर पार्टी करीब 14 साल बार सत्ता में वापसी करने जा रही है.

ऋषि गोरो को खुश करने के लिए ब्रिटेन में ‘रवांडा योजना’ लेकर आए थे, जिससे अप्रवासियों के लिए ब्रिटेन में रहना जटिल हुआ है. उनके इस योजना से गोरे तो इतने खुश नहीं हुए लेकिन उनके एशियाई वोटर्स भी उनके खिलाफ हो गए हैं. केर स्टार्मर को गोरो और एशियाई दोनों का खूब समर्थन मिल रहा है.

ईरान में हसन रूहानी के दस साल के शासन के 3 साल बाद ईरान की जनता एक बार फिर किसी उदारवादी नेता को अपना राष्ट्रपति चुनने जा रही है. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद 28 जून को हुए मतदान में उदारवादी नेता मसूद पेजेशकियन ने 10.4 मिलियन यानी 42 फीसद वोट हासिल किए हैं. वहीं कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को महज 9.4 मिलियन यानी 38.6 फीसद वोट ही मिले हैं.

Iran P

मसूद पेजेशकियन

अगर रन ऑफ राउंड में भी मसूद पेजेशकियन जीतते हैं तो ये मध्य पूर्व में बड़ा बदलाव ला सकता है. क्योंकि मसूद पेजेशकियन पश्चिमी देशों के साथ बातचीत करने की हिमायत करते आए हैं. उनका कहना है कि बिना बातचीत करें आप ईरान को तो मजबूत दिखा सकते हो पर ईरान की जनता का क्या जो प्रतिबंधों के कारण जॉब्स की कमी, महंगाई और कई अन्य परेशानियां झेल रही है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

OnePlus Pad Pro Price: वनप्लस टैबलेट की सेल शुरू, 16GB रैम, 12 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Next Post

सुपरस्टार सिंगर 3 में, शुभ के फैन बने सुखविंदर सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August History

19 August History: बिल क्लिंटन का जन्मदिन और दुनिया की पहली तस्वीर

बुधवार, 19 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
अमेरिका से ब्रिटेन

सुपरस्टार सिंगर 3 में, शुभ के फैन बने सुखविंदर सिंह

अमेरिका से ब्रिटेन

'अंतरिक्ष जाने से पहले गैर-जैविक प्रधानमंत्री को मणिपुर जाना चाहिए',

अमेरिका से ब्रिटेन

Delhi Fire: दिल्ली के ईस्ट कैलाश इलाके में बहुमंजिला मकान में लगी आग,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।