शनिवार, 7 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

चौथा टेस्ट : दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 480 के जवाब में भारत का स्कोर 36/0, रोहित और गिल नाबाद लौटे

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 मार्च 2023
A A
0
चौथा टेस्ट : दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 480 के जवाब में भारत का स्कोर 36/0, रोहित और गिल नाबाद लौटे

चौथा टेस्ट : दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 480 के जवाब में भारत का स्कोर 36/0, रोहित और गिल नाबाद लौटे

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

अहमदाबाद, 10 मार्च (The News Air) यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को चौथे टेस्ट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के 480 के जवाब में भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (17) और शुभमन गिल (18) नाबाद लौटे। भारत मेहमान टीम से अभी भी 444 रन से पीछे है। आखिरी सत्र के अंतिम कुछ ओवरों के लिए भारतीय सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने संयम से खेलते हुए कुछ अच्छी बाउंड्री लगाई। इस दौरान, गिल द्वारा नाथन लियोन को साइड स्क्रीन पर लगाया गया छक्का शामिल है, जहां गेंद साइड स्क्रीन में जाकर खो गई थी। इसके कारण कुछ देर खेल रुका रहा। लेकिन गेंद के मिलने के बाद एक बार फिर से खेल को शुरू किया गया।

दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। रोहित 17 और गिल 18 रन बनाकर नाबाद रहे। शनिवार का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

इससे पहले उस्मान ख्वाजा (180) और कैमरुन ग्रीन (114) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने 167.2 ओवर में 480 रन बनाये। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट चटकाए, जबकि शमी ने दो विकेट और रवींद्र जडेजा-अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, जानें यहां

शनिवार, 7 मार्च 2026
Iran Israel War India Russia Oil News Today

दिनभर की बड़ी खबरें: Iran का Israel पर ब्रह्मास्त्र, भारत को Russia से तेल पर 30 दिन की मोहलत, Bihar में सियासी भूचाल!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Why Life in India is Frustrating1

Why Life in India is Frustrating: अमीर होते भारत में जिंदगी इतनी थकाऊ क्यों?

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Budget 2026-27 Cabinet Approval

Punjab Cabinet की बड़ी बैठक: CM Bhagwant Mann की अध्यक्षता में Budget 2026-27 को मिली मंजूरी, 8 मार्च को Finance Minister Harpal Cheema पेश करेंगे बजट!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

चाय के बाद, 409/7 से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया को जल्द ही ख्वाजा (180) के रूप में आठवां झटका लगा, जब अक्षर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद, नाथन लियोन और टॉड मार्फी ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने 117 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी को अश्विन ने मर्फी (41) को आउट करके तोड़ा, जिससे आस्ट्रेलिया का 479 रन पर नौवां विकेट गिरा। इसके बाद, अगले ओवर में लियोन को 34 रन पर स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर अश्विन ने अपना छठा विकेट पूरा किया। इस तरह आस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रनों पर सिमट गई।

इससे पहले, अश्विन ने चौथे टेस्ट के दूसरे दिन दोपहर के सत्र में तीन विकेट लिए। लेकिन उस्मान ख्वाजा अभी भी चाय के समय 180 रन बनाकर नाबाद थे और आस्ट्रेलिया को 146 ओवर में 409/7 पर ले गए। यह एक ऐसा सत्र था, जिसमें भारत ने सुबह के समय कोई विकेट नहीं मिलने के बाद वापसी की। अश्विन ने अपनी गति, कोण, रेखाओं और नियंत्रण का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें तीन महत्वपूर्ण विकेट मिले।

उन्होंने सबसे पहले कैमरुन ग्रीन को आउट करके और पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी को तोड़ा, इसके बाद दो और तेज विकेट लिए। लेकिन आस्ट्रेलिया के लिए, ख्वाजा, नाथन लियोन के साथ अभी भी क्रीज पर बने हुए थे।

लंच के बाद ग्रीन ने 144 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक रवींद्र जडेजा को शॉट लगाकर पूरा किया। भारत को आखिरकार 131वें ओवर में सफलता मिली, जब ग्रीन 170 गेंदों पर 114 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कीपर के हाथों कैच आउट हो गए।

अश्विन को उसी ओवर में एक और सफलता मिली, जब उन्होंने एलेक्स केरी को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। मिशेल स्टार्क को भी 6 रन पर अश्विन ने चलता किया। ख्वाजा और लियोन ने सत्र के अंत तक आस्ट्रेलिया को 400 के पार ले जाने के लिए एक-एक चौका लगाया।

इससे पहले, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट में लंच तक ख्वाजा और ग्रीन क्रमश: 150 और 95 रन पर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया ने इस सत्र में 29 ओवरों में 92 रन जोड़े और पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी 177 रन पहुंचा दी।

भारतीय गेंदबाजों को बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर लगातार दूसरे दिन संघर्ष करना पड़ा और वे पूरे सत्र में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।

ख्वाजा लंच से पहले 150 रन पर पहुंच गए। ग्रीन ने भी आकर्षक शॉट खेले। आस्ट्रेलिया लंच तक काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। आस्ट्रेलिया ने लंच तक अपना स्कोर 347/4 पहुंचा दिया था।

Previous Post

भारत में 3,038 एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों की पुष्टि, दो मौतें

Next Post

Punjab Budget: 2023-24 के बजट की झलकियाँ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, जानें यहां

शनिवार, 7 मार्च 2026
Iran Israel War India Russia Oil News Today

दिनभर की बड़ी खबरें: Iran का Israel पर ब्रह्मास्त्र, भारत को Russia से तेल पर 30 दिन की मोहलत, Bihar में सियासी भूचाल!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Why Life in India is Frustrating1

Why Life in India is Frustrating: अमीर होते भारत में जिंदगी इतनी थकाऊ क्यों?

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Budget 2026-27 Cabinet Approval

Punjab Cabinet की बड़ी बैठक: CM Bhagwant Mann की अध्यक्षता में Budget 2026-27 को मिली मंजूरी, 8 मार्च को Finance Minister Harpal Cheema पेश करेंगे बजट!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Budget Session 2026

Punjab Budget Session 2026: राज्यपाल ने गिनाईं उपलब्धियां, 4.7 करोड़ मरीजों को मुफ्त इलाज का दावा

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Compromised PM India

Compromised PM India: “विश्वगुरु नहीं, विश्व चेला!” राहुल गांधी और कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Next Post
Punjab budget

Punjab Budget: 2023-24 के बजट की झलकियाँ

instagram, tiktok.(photo:https://pixabay.com/)

रील्स प्ले बोनस प्रोग्राम को इंस्टाग्राम, फेसबुक पर खत्म कर रहा मेटा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।