LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू आप में हुए शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू आप में हुए शामिल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
Congress's ex MLA Sushil Kumar Rinku joins AAP

Congress's ex MLA Sushil Kumar Rinku joins AAP

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • …पहले यह सम्मान मालवा को मिला था, अब जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने की बारी दोआबा की है : सीएम भगवंत मान
  • ….हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और विकास की राजनीति करते हैं, नफरत की नहीं: भगवंत मान
  • …हम किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि आम जनता को जिताने के लिए चुनाव लड़ते हैं: भगवंत मान
  • ….मान सरकार ने एक साल में असाधारण काम किया है, यह पंजाब के छात्रों, किसानों और युवाओं की सरकार है: सीएम अरविंद केजरीवाल
  • ….पंजाब विकास के पथ पर है, आप सरकार रोज पंजाब और जनहित में ठोस कदम उठा रही है: अरविंद केजरीवाल
  • ….विपक्ष की एकता महत्वपूर्ण नहीं, जनता की एकता लोकतंत्र में निर्णायक कारक है: अरविंद केजरीवाल
  • …..सुशील कुमार रिंकू की उपस्थिति जालंधर के साथ-साथ पूरे दोआबा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करेगी: राघव चड्ढा
  • ……लोगों की सेवा के लिए आम आदमी पार्टी के समर्पण से प्रभावित हूं, जालंधर के लोगों की सेवा के लिए आप से जुड़ा हूं: सुशील कुमार रिंकू

 जालंधर/चंडीगढ़, 5 अप्रैल

जालंधर में उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। बुधवार को कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और जालंधर के आप विधायकों की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से सुशील कुमार रिंकू का आप में स्वागत किया।  मीडिया को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि “आप” परिवार दिन-ब-दिन फलता-फूलता और मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की सेवा करना चाहते हैं, उनका आप में हमेशा स्वागत है। एक बड़े परिवार के साथ हम लोगों की बेहतर सेवा कर पाएंगे।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक क्रांतिकारी मुख्यमंत्री हैं। वे हमारे देश के 130 करोड़ लोगों के लिए आशा की किरण हैं। उन्होंने कहा, “हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और विकास की राजनीति करते हैं, हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं।”

कांग्रेस

जालंधर के मतदाताओं से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए मान ने कहा कि पहले मालवा को यह सम्मान मिला था, अब आम जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने की बारी दोआबा की है। उन्होंने कहा कि हम जनता के दरवाजे पर जाते हैं और अपने काम के दम पर चुनाव लड़ते हैं। सीएम केजरीवाल इकलौते राजनेता हैं जो दिल्ली में सरकार के पांच साल पूरे होने के बाद चुनाव के समय लोगों के पास गए और कहा कि अगर आपको हमारा काम पसंद आया तो आप हमे वोट दें। दिल्ली की जनता ने उन्हें और भी बड़ा जनादेश दिया, जो हमारे काम का सबूत है। 

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026

इस अवसर पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने मान सरकार के कार्यों की सराहना की और कहा कि आप सरकार से पहले पंजाब में राजा-महाराजाओं की सरकारें थीं।  लेकिन अब पंजाब में आम लोगों का दर्द समझने वाली सरकार है। आप सरकार पंजाब के छात्रों, किसानों और नौजवानों की सरकार है।

केजरीवाल ने कहा कि हमने बिजली फ्री की, हम बच्चों को पढ़ा रहे हैं। किसानों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। हम स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं। आज हमने पंजाब को स्वस्थ बनाने के लिए ‘सीएम दी योगशाला’ की शुरुआत की है।  उन्होंने कहा कि पंजाब विकास की राह पर है और मान सरकार हर दिन पंजाब और जन हितैषी कदम उठा रही है। एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष की एकता महत्वपूर्ण नहीं है, लोकतंत्र में जनता की एकता महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस

रिंकू का पार्टी में स्वागत करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू की उपस्थिति से न केवल जालंधर बल्कि पूरे दोआबा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि वह पंजाब के लोगों के प्रति आम आदमी पार्टी के समर्पण से प्रभावित हैं। यही कारण है कि वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार ने हर क्षेत्र खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य जालंधर के साथ-साथ पंजाब के लोगों की सेवा करना है और मैं चाहता हूं कि आप की जन-समर्थक नीतियां पंजाब के हर घर तक पहुंचे।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

AAP ने सिसोदिया की रिहाई की मांग करते हुए बीजेपी मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Next Post

दिल्ली की अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
manish sisodiya

दिल्ली की अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

partap singh bajwa

बिजली नियमों में संशोधन के बाद Mann Govt. को पंजाब में बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध करना चाहिए

Bhagwant Mann government made books available

पंजाब के सरकारी स्कूलों में पहले की अपेक्षा हुआ सुधार, दाखि़ले में हुआ विस्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।