LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - वर्ल्ड चैंपियन बनने पर BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने जिसे गिफ्ट की कार,

वर्ल्ड चैंपियन बनने पर BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने जिसे गिफ्ट की कार,

पेरिस ओलंपिक में उसके सामने अब गोल्ड जीतने की चुनौती

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
BCCI
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने जिसे कार गिफ्ट की है, वो वर्ल्ड चैंपियन तो है, पर ये तमगा उसे क्रिकेट का विश्व कप जीतकर नहीं हासिल हुआ है. उसे ये पहचान बॉक्सिंग रिंग में मिली है. हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन की. वैसे तो जरीन ने पिछले साल यानी 2023 में अपने वर्ल्ड चैंपियन के टाइटल को डिफेंड किया है. लेकिन, साल 2022 में जब वो वर्ल्ड चैंपियन बनकर पहली बार आईं थी तो BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर वी. चामुंदेश्वरनाथ ने उन्हें तोहफे में कार दी थी.

वी. चामुंदेश्वरनाथ BCCI के जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रहे हैं. निकहत जरीन को उन्होंने MG Astor कार तोहफे में दी थी. दरअसल, ये निकहत से किया वादा था जो उन्होंने निभाया था. दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने से पहले उन्होंने निकहत से कहा था कि अगर वो गोल्ड मेडल के साथ लौटी तो वो उसे कार गिफ्ट करेंगे. अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल के बदले तोहफे में कार लेने वाली निकहत जरीन के सामने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की चुनौती होगी.

पहली बार ओलंपिक में उतरेंगी निकहत

निकहत जरीन के लिए पेरिस पहला ओलंपिक होगा. निकहत में 2022 में इस्तांबुल और 2023 में नई दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता. इसी बीच 2022 में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ चैंपियन भी बनीं. लेकिन, बचपन से ही जिद्दी, जुनूनी और जांबाज खिलाड़ी रही निकहत जरीन को तब तक चैन नहीं होगा जब तक वो अपने पिटारे में ओलंपिक मेडल नहीं जोड़ लेती.

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
जिद्दी, जुनूनी और जांबाज… निकहत जरीन की कहानी

14 जून 1996 को तेलंगाना के निजामाबाद में रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में निकहत जरीन का जन्म हुआ. निकहत की 3 और बहनें हैं. लेकिन बचपन में वो सबसे ज्यादा शरारती थीं. निकहत अक्सर बच्चों के साथ झगड़ा करके पेड़ पर चढ़ जाती थीं. निकहत के करियर को बनाने में उनके पिता मोहम्मद जमील अहमद का बड़ा योगदान रहा है. मोहम्मद जमील अहमद खुद भी एक फुटबॉलर और क्रिकेटर रहे हैं. शुरू-शुरू में निकहत की दिलचस्पी फर्राटा दौड़ में ज्यादा थी तो पिता ने उसी की ट्रेनिंग शुरू की. लेकिन, जल्दी ही बॉक्सिंग ने निकहत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

निकहत के बॉक्सिंग की शुरुआत लोकल जिम से हुई, जहां जाकर वो लड़कों के साथ मुकाबला करती, जिसकी एक बड़ी वजह थी इस खेल में तब लड़कियों का नहीं होना. लोकल जिम में जाकर बॉक्सिंग करने वाली वो अकेली लड़की थीं. शुरुआती एक साल उनके पिता ने ही उन्हें ट्रेनिंग दी. लेकिन, फिर उसके बाद वो विशाखापत्तनम से SAI सेंटर में शामिल हो गईं, जहां द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच आईवी राव की देखरेख में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू की.

सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष

2011 में वो जूनियर और यूथ वर्ल्ड चैंपियन बनीं. 2013 में वो फिर यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप की रिंग में उतरीं, जहां सिल्वर मेडल जीता. इसी के बाद उनके लिए बॉक्सिंग की सीनियर रिंग में उतरने के दरवाजे खुल गए. हालांकि, सीनियर टीम में जगह बनाना निकहत के लिए इतना आसान नहीं था. ऐसा इसलिए क्योंकि 51 किलो की जिस कैटेगरी में निकहत लड़ती हैं, उसमें पहले से ही मैरी कॉम और पिंकी जांगड़ा जैसे बड़े नाम थे.

2015 में पहली बार निकहत तो नेशनल कैंप में एंट्री मिली, जहां 2016 के विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए उन्हें 54 किलो भार वर्ग के सेलेक्शन ट्रायल में जाने की सलाह दी गई. निकहत ने इस सलाह को चुनौती के तौर पर लिया. उन्होंने ना सिर्फ वो ट्रायल जीता बल्कि 2016 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक का सफर भी तय किया. निकहत को इसमें भी खुशी मिली, उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा क्योंकि उन्होंने अपने से ज्यादा भार वर्ग में ये सब किया था.

टोक्यो ओलंपिक के ट्रायल में मैरीकॉम से मिली थी हार

2017 में कंधे में लगी चोट के चलते निकहत एक साल तक रिंग से बाहर रहीं. लेकिन 2018 में उन्होंने फिर से वापसी की और बेलग्रेड विनर इंटरनेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपने नाम का डंका पीटा. 2020 टोक्यो ओलंपिक से पहले वो मौका भी आया जब निकहत को अपने आदर्श मैरीकॉम से सेलेक्शन ट्रायल में लड़ना पड़ा. हालांकि, निकहत ये मुकाबला हार गईं पर उन्हें दुख नहीं था क्योंकि ये हार उन्हें मैरीकॉम से मिली थी.

पेरिस में लहराएंगी परचम

निकहत टोक्यो तो नहीं जा पाईं. लेकिन 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिताब के साथ उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए खुद को अच्छे से तैयार कर रखा है. उनकी तैयारी जबरदस्त है और ऐसे में गोल्ड मेडल की उम्मीद बेमानी नहीं है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बजट उम्मीद-  Budget 2024 में खाने के तेल पर बढ़े इंपोर्ट ड्यूटी,

Next Post

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
अनंत अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने...

अनंत अंबानी

क्या अंबानी अडानी जैसे अरबपतियों पर लगेगा Billionaire Tax? क्या होता है ये,

cliQ India Hindi

भारती एयरटेल 100 रुपये से भी कम में कर रहा 3 नये प्लान, जानें इन खास प्लान्स के बारे में

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।