सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भारत में ट्रेन से उतारकर 15 से 70 साल के पुरुषों की जबरन नसबंदी,

भारत में ट्रेन से उतारकर 15 से 70 साल के पुरुषों की जबरन नसबंदी,

जापान में 9 साल के बच्चों को भी नहीं छोड़ा, क्या मिलेगा मुआवजा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
A A
0
nasbandi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: जापान के सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में 1948 के एक कानून के तहत की गई जबरन नसबंदी को अवैध ठहरा दिया है। इस कानून के तहत जापान में छोटे से लेकर बड़ों तक की नसबंदी की गई थी। यह नसबंदी ठीक वैसे ही की गई थी, जैसा भारत में आपातकाल के दौरान हुआ था। यह मामला बाद में इतना उछला कि लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी। जापान के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को पीड़ितों को 1.65 करोड़ येन और उनके परिजनों को 22 लाख येन बतौर मुआवजा देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये कानून लोगों की गरिमा और उनके सम्मान के खिलाफ है। आइए जानते हैं कि आपातकाल के दौरान किस तरह और कैसे नसबंदी की गई थी। जापान में क्या था वह गैरकानूनी नियम, जिसके पीड़ितों को इंसाफ पाने में 75 साल लग गए।

भारत में जबरन नसबंदी के मास्टरमाइंड थे संजय गांधी

भारत में 25 जून, 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगा दिया था। इमरजेंसी लगाने में इंदिरा के बेटे संजय गांधी की अहम भूमिका थी। उन्होंने 1976 में आबादी पर लगाम लगाने के लिए जबरन नसबंदी कराई थी। पांच सूत्री परिवार नियोजन का मकसद था आबादी पर लगाम लगाना। महज 19 महीने के ही दौरान करीब 83 लाख लोगों की नसबंदी कर दी गई थी। इसमें 15 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के बूढ़ों की जबरन नसबंदी कर दी गई थी। नसबंदी में इतनी तानाशाही बरती गई कि कई जगहों पर जब भी ट्रेन रुकती तो परिवार नियोजन कैंपों के कर्मचारी यात्रियों को जबरन पकड़कर उनकी नसबंदी कर देते। दरअसल, उनको भी नसबंदी का टार्गेट मिला था। इस तानाशाही का नतीजा यह हुआ कि जब 1977 में आम चुनाव हुए तो इंदिरा गांधी हार गईं और जनता पार्टी सत्ता में आ गई।

पुलिस गांव घेर लेती और घरों से खींचकर की गई नसबंदी

दरअसल, 1975 में आपातकाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रा अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। उस वक्त संजय गांधी ने इस अभियान को बेहद आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया था। उस वक्त और बाद में इंदिरा पर ये आरोप लगे कि परिवार नियोजन के इस कार्यक्रम में सबसे अधिक निशाने पर गरीब आबादी रही। ऐसी भी रिपोर्ट थीं कि पुलिस ने गांवों को घेर लिया और पुरुषों को घरों से जबरन खींचकर उनकी नसबंदी की गई। इस अभियान को मशहूर उपन्यासकार सलमान रश्दी के उपन्यास ‘मिडनाइट चिल्ड्रन’ में भी जगह मिली।

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
March 2026 Financial Horoscope

March 2026 Financial Horoscope: मार्च में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस, किसे लेना पड़ेगा उधार?

सोमवार, 16 मार्च 2026
जापान में यूजेनिक्स लॉ, इस नियम से हुई नसबंदी

जापान में 1948 में यूजेनिक्स लॉ लाया गया, जिसके तहत अच्छी नस्ल के इंसानों की पैदाइश का फॉर्मूला अपनाया गया। नियम के अनुसार, अक्षम या विकलांग व्यक्तियों को बिना कोई कारण बताए नसबंदी कर दी जाती थी। यूजेनिक्स शब्द 1883 में ब्रिटिश यात्री और वैज्ञानिक फ्रांसिस गाल्टन ने ईजाद किया था। इसका मतलब यह था कि कुछ खास नस्ल को कुछ मनपसंद गुणों के साथ बढ़ावा देना। जैसे बुद्धिमान व्यक्तियों और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित व्यक्तियों की नस्ल को आगे बढ़ाना ही यूजेनिक्स है।

जो गोरा नहीं उन्हें वंश बढ़ाने पर रोक

ऐसे में जो बीमार लोग हैं या जिनमें कोई आनुवांशिक विकार है, उन्हें अपनी संतान पैदा करने से रोकना है। जापान की साम्राज्यवादी सरकार ने तब जबरन यही कानून बनाकर लोगों की नसबंदी कर दी थी। इसमें गोरे लोगों के अलावा किसी भी रंग वाले लोगों, विकलांग और बीमार व्यक्तियों और एलजीबीटीक्यू के अपने वंश बढ़ाने पर रोक लगा दी गई थी।

क्या है कानून, कैसे अमल में लाया गया

जापान सरकार ने यूजेनिक्स प्रोटेक्शन कानून 1948 में लागू किया था। जब देश की तेजी से बढ़ती आबादी पर रोक लगाना भी इसका एक मकसद था। इस कानून को 1996 में खत्म किया गया। इस कानून में कहा गया था कि इसका मकसद मांओं की सेहत की सुरक्षा करना भी है। इस कानून के तहत किसी व्यक्ति के रिप्रोडक्टिव ग्लैंड्स को जबरन निकाल दिया जाता था। इसमें एक फिजिशियन इस ऑपरेशन को अंजाम देता था।

ऐसे व्यक्तियों का कानून के तहत नसबंदी

शीजोफ्रेनिया, एपिलेप्सी, डीफनेस, खराब हाथ या पैर, हीमोफीलिया से पीड़ित लोगों और अपराधियों की जबरन नसबंदी कर दी जाती थी। मेंटल डिसऑर्डर के नाम पर बहुतों के प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन कर दिया गया। यहां तक कि 9 साल के बच्चों का भी जबरन ऑपरेशन कर दिया जाता। माना जाता है कि देश में 16,500 लोग ऐसे थे, जिनके ऑपरेशन में उनकी सहमति नहीं ली गई थी। वहीं, 48 सालों के दौरान कम से कम 25 हजार लोगों की नसबंदी की गई थी।

Previous Post

ओडिशा में सिंचाई परियोजना के लिए 1,524 हेक्टेयर वन भूमि के इस्तेमाल की मंजूरी

Next Post

कठुआ में सभी पांचों शहीद उत्तराखंड के सैन्यकर्मी, CM धामी बोले व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
March 2026 Financial Horoscope

March 2026 Financial Horoscope: मार्च में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस, किसे लेना पड़ेगा उधार?

सोमवार, 16 मार्च 2026
Satyanarayan Katha Benefits

Satyanarayan Katha Benefits: सत्यनारायण कथा कराने से मिलता है हजार साल के यज्ञ जैसा फल

सोमवार, 16 मार्च 2026
PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
कठुआ में सभी पांचों शहीद उत्तराखंड के सैन्यकर्मी, CM धामी बोले व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

कठुआ में सभी पांचों शहीद उत्तराखंड के सैन्यकर्मी, CM धामी बोले व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

दूसरी गैंग के बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट डाली दोनों हाथों की अंगुलियां

दूसरी गैंग के बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट डाली दोनों हाथों की अंगुलियां

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।