गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में पहली बार बरसात से पहले गांवों के 15,000 तालाबों की होगी साफ-सफाई

पंजाब में पहली बार बरसात से पहले गांवों के 15,000 तालाबों की होगी साफ-सफाई

पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने 30 मई तक 15,000 तालाबों की साफ़-सफाई का काम पूरा करने का आदेश दिया

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 मई 2025
A A
0
Sondh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 26 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गांवों के कायाकल्प और पुनरुद्धार मिशन के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। गांवों के सरपंचों का कहना है कि ‘आप सरकार’ गांवों में वास्तविक बदलाव ला रही है।

स्थानीय पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि गांवों की सूरत सुधारने के लिए स्थायी विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब सरकार ने गांवों में 15,000 तालाबों की साफ़-सफाई के लिए एक बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है। यह मिशन पंजाब के 154 ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से और लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 3973 तालाबों से पानी निकालने का काम पूरा हो गया है और 6,606 तालाबों में पानी निकालने का काम पूरा होने के करीब है। सभी तालाबों और टोबों से पानी निकालने की कार्रवाई 30 मई 2025 तक पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सभी गांवों के तालाबों की साफ़-सफाई बरसात के मौसम से पहले हो जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि 1223 तालाबों से गाद निकालने का काम भी पूरा हो गया है और 3267 तालाबों से गाद निकालने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले चरण में 5000 थापर मॉडल बनाए जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूपनगर जिले के गांव बूरमाजरा और खैराबाद की सरपंच हरप्रीत कौर और हरदीप कौर और फतेहगढ़ जिले के गांव सानीपुर के सरपंच इंदरदीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि गांवों का कायापलट करने के लिए जो काम ‘आप सरकार’ ने किए हैं, वह कोई और सरकार नहीं कर सकी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Today Hindi

Breaking News Live Updates 12 March 2026: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर यहां

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026

गांवों की सफल कहानियां:

गांव बूरमाजरा में पहली बार बड़े पैमाने पर तालाब की सफाई की जा रही है। गांव का तालाब जो कि 1.5 एकड़ में फैला है, उसमें से पानी और गाद निकालने का काम किया जा रहा है। पानी निकालने का काम पूरा हो गया है और गाद निकालने का काम भी 80 फीसदी पूरा हो गया है और बहुत तेजी से काम चल रहा है।

गौरतलब है कि तालाब से निकाली गई गाद का उपयोग गांव के खेल मैदान के लिए और तालाब के किनारों को ऊंचा उठाने के लिए किया जा रहा है। अगले 10 दिनों में तालाब के पानी को ट्रीट करने के लिए थापर/सीचेवाल मॉडल का उपयोग किया जाएगा जिससे पानी और साफ़ तथा गंदगी रहित होना शुरू हो जाएगा। इस कार्य के लिए गांववासी, खासकर सरपंच और पंच साहिबान बहुत खुश हैं और पूरा समर्थन दे रहे हैं।

इसी तरह गांव खैराबाद के तालाब को 10 साल से भी अधिक समय से साफ़ नहीं किया गया था। यह गंदे पानी से भरा हुआ था और अक्सर ओवरफ्लो हो जाता था। इस साल, आप की सरकार द्वारा आखिर तालाब को साफ़ किया गया है और गाद निकाली गई है। इस तालाब का आकार 1 एकड़ है और अब यह पूरी तरह साफ़ है। इस समय यह सूखा है।

किसान अब सिंचाई के लिए तालाब के साफ़ पानी का उपयोग करने में सक्षम होंगे। तालाब से निकलने वाली मिट्टी का उपयोग तालाब के उपयुक्त किनारे बनाने के लिए किया गया है, जिससे अब इसके आस-पास चलना आसान हो गया है। इस गांव की आबादी 2,100 है और हर कोई तालाब की सफ़ाई वाले काम से खुश नज़र आ रहा है। अब गांववासियों ने भी तालाब को साफ़ और कूड़ा-करकट मुक्त रखने की शपथ ली है। यह इस बात का एक बढ़िया उदाहरण है कि कैसे “बदलता गांव, बदलता पंजाब” मिशन गांवों के जीवन को बेहतर बना रहा है।

सानीपुर गांव में पहली बार कई सालों की उपेक्षा के बाद तालाब की सफाई आप सरकार ने की है। 3,000 लोगों की आबादी वाले गांव के तालाब को कभी भी साफ़ नहीं किया गया था। अब तक तालाब में से पानी नहीं निकाला गया था और कभी गाद भी नहीं निकाली गई थी। अब पानी निकालने का काम किया गया है और गाद निकालने का काम भी 60 फीसदी पूरा हो गया है। बाकी काम एक हफ़्ते के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

एक एकड़ का यह तालाब, जो कभी बदबूदार, रुके हुए पानी से भरा होता था, स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया था। तालाब में गंदे पानी के कारण मच्छर पैदा होते थे। लेकिन अब तालाब को नई रंगत दी गई है। गाद का उपयोग गांव के खेल मैदानों को समतल करने के लिए किया जा रहा है और गांववासी खुद इसे अपने खेतों में उपयोग करने के लिए ले जा रहे हैं। थापर/सीचेवाल मॉडल के माध्यम से जून के पहले हफ़्ते में तालाब के पानी को शुद्ध करने का काम शुरू किया जाएगा।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब के गांववासी वास्तव में अब कहीं जाकर गांवों की तरक्की और वास्तविक बदलाव देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अगले दिनों में पंजाब को और भी बुलंदी पर लेकर जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post

‘आप’ सरकार का अवैध शराब पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’: हरपाल चीमा

Next Post

12TB Data, 4 ISI एजेंट! किसके लिए जासूसी कर रही थी YouTuber Jyoti? पुलिस भी हैरान!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Today Hindi

Breaking News Live Updates 12 March 2026: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर यहां

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
Jyoti Malhotra Youtuber Instagrammer Arrested

12TB Data, 4 ISI एजेंट! किसके लिए जासूसी कर रही थी YouTuber Jyoti? पुलिस भी हैरान!

BCCI dedicates ipl closing ceremony to celebrate the success of operation sindoor as tribute to armed forces

IPL 2025 Final में दिखेगा Deshbhakti ka Josh – सेना को समर्पित होगा Grand Closing Ceremony!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।