मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देंगे – मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 12 दिसम्बर 2024
A A
0
CM
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 12 दिसंबर (The News Air) – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के खेल मानचित्र पर चमक रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अपने संकल्प पत्र, 2024 में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया है। इसी प्रकार, राज्य स्तर पर प्रति वर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये व 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर भी तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 15 लाख, 10 लाख और 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में हरियाणा कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से इस दंगल में जिला और क्षेत्रीय स्तर पर 500 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। यह गर्व का विषय है कि आज कुश्ती के विभिन्न श्रेणियों के फाइनल राउंड में पहुंचे 32 पहलवानों में से 16 लड़कियां हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा खेलों की धरती है। जनसंख्या व क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा बेशक छोटा राज्य है, लेकिन खेल के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। हरियाणा ने खेल के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में हुए अनेक बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में अनेक बदलाव हुए हैं। स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने वाली योजनाओं और उन्हें ट्रेनिंग देने वाली योजनाओं को प्रभावी बनाया गया है। इसी से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने भी नई खेल नीति लागू की और जमीनी स्तर से ही टैलेंट की खोज से लेकर उनको प्रशिक्षण प्रदान कर ओलंपिक तक पहुंचाने का एक रोडमैप बनाया गया। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में अति आधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है। इस नई खेल संस्कृति से खिलाड़ियों को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। ओलम्पिक के अलावा, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी हमारे नौजवानों ने अपनी धाक जमाई हुई है।

सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार किया सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने हेतु ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। इसके अलावा, 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाड़ियों के लिए ग्रुप-ए से ग्रुप-डी तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। अब तक खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाड़ियों को मानदेय भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Crisis India

LPG Crisis India: मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु में गैस संकट, होटलों पर ताले

मंगलवार, 10 मार्च 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले ही फेल हुए 4500 स्टूडेंट्स, बड़ी वजह

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Pargat Singh

India-US Trade Deal: Pargat Singh का बड़ा हमला, बोले- यह सरेंडर, MSP पर बढ़ेगा दबाव

मंगलवार, 10 मार्च 2026
SAD receives a major boost with former BJP minister Satpal Gosain’

SAD में BJP नेता के पोते Amit Gosain शामिल, Sukhbir Badal ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मंगलवार, 10 मार्च 2026

राज्य में मजबूत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सकें। प्रदेश सरकार ने खेल नर्सरियां खोली हैं और खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इस समय प्रदेश में 1,489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। उन्होंने कहा खेल दुनिया को जोड़ने का एक बहुत मजबूत और सशक्त माध्यम है। मैदान कोई भी हो, चुनौती कैसी भी हो, हमें हर हाल में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

2 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाला हरियाणा आज खेलों का पावरहाऊस – खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

इस मौके पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारे खिलाड़ी खेल प्रतिभा की बदौलत हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रहे हैं। यह गर्व की बात है कि हमारी बेटियां भी खेलों में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की 2 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाला हरियाणा आज खेलों का पावरहाऊस बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की खेल नीति के चलते खिलाड़ियों ने अनेकों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले 10 सालों में राज्य में खेल क्षेत्र के लिए 48 करोड़ रुपये की राशि दी। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने 550 करोड़ रुपये खिलाड़ियों और खेल सुविधा के लिए खर्च की है।

Previous Post

‘एक देश, एक चुनाव’ से पहले ‘एक देश, एक शिक्षा और एक स्वास्थ्य प्रणाली’ सुनिश्चित करे केंद्र: भगवंत सिंह मान

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में पॉवरग्रिड और गुरुग्राम जिला प्रशासन के बीच हुआ एमओयू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Crisis India

LPG Crisis India: मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु में गैस संकट, होटलों पर ताले

मंगलवार, 10 मार्च 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले ही फेल हुए 4500 स्टूडेंट्स, बड़ी वजह

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Pargat Singh

India-US Trade Deal: Pargat Singh का बड़ा हमला, बोले- यह सरेंडर, MSP पर बढ़ेगा दबाव

मंगलवार, 10 मार्च 2026
SAD receives a major boost with former BJP minister Satpal Gosain’

SAD में BJP नेता के पोते Amit Gosain शामिल, Sukhbir Badal ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मंगलवार, 10 मार्च 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी तीन गुना होगी, कर्मचारियों की बड़ी मांग

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann सरकार का बड़ा दावा: Punjab से हर वादा पूरा, CM बोले- रंगला पंजाब बनाना है लक्ष्य

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
CM haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में पॉवरग्रिड और गुरुग्राम जिला प्रशासन के बीच हुआ एमओयू

CM Haryana

गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।