LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - DGP Punjab की हिदायतों उपरांत पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस बल में बड़ा फेरबदल जारी

DGP Punjab की हिदायतों उपरांत पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस बल में बड़ा फेरबदल जारी

पुआइंट ऑफ सेल पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर के ड्रग हॉटस्पॉट्स पर विशेष घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाई;

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 16 जून 2024
in Breaking News, पंजाब
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार राज्य से नशों के ख़ात्मे के लिए पंजाब पुलिस ने तीन-स्तरीय रणनीति आपनाई
– 2017 से हेरोइन बरामदगी में 5.6 गुणा वृद्धि; एनडीपीएस एक्ट में दोष साबित होने की दर 81 फीसदी
– स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला इस घेराबन्दी और तलाशी मुहिम दौरान एसएएस नगर में पुलिस टीमों के नेतृत्व के लिए मैदान में उतरे
– सभी रेंजों के एडीजीपीज़/ आईजीपीज़/ डिआईजीज़ और सीपीज़/ एसएसपीज़ ने इस विशेष कार्रवाई दौरान अपने-अपने जिलों में निजी तौर पर की निगरानी
– 450 से अधिक पुलिस टीमों ने पंजाब भर के 280 ड्रग हॉटस्पॉट्स पर चलाया यह विशेष ऑपरेशनः स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला
– पंजाब पुलिस ने 140 एफआईआर दर्ज करके 166 व्यक्तियों को किया गिरफ़्तार; 2.7 किलो हेरोइन, 1.50 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़, 16 जून (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए, पंजाब पुलिस की तरफ से आज नशों के पहचाने गए हॉटस्पॉट्स और संवेदनशील क्षेत्रों में नशा सप्लाई की कड़ी को बिक्री के स्तर (पुआइंट ऑफ सेल) से तोड़ने के उद्देश्य से व्यापक राज्य स्तरीय घेराबन्दी और तलाशी ऑपरेशन (सीएएसओ) चलाया गया।

यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाया गया। सभी रेंजों के एडीजीपीज़/ आईजीपीज़/डिआईजीज़ और सीपीज़/एसएसपीज़ को अपने-अपने जिले में निजी तौर पर इस ऑपरेशन के दौरान निगरानी करने के लिए कहा गया था।

सीपीज़/एसएसपीज़ को उनके सम्बन्धित जिलों में नशों के हॉटस्पॉट्स – नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों के बिक्री स्थलों या वह क्षेत्र जो नशा तस्करों के लिए पनाहगाह/सुरक्षित स्थान बन गए हैं – की पहचान करके बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सावधानीपूर्वक ढंग से इस ऑपरेशन को सफल बनाने की योजना तैयार करने के लिए कहा गया था।

स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला, जो एस.ए.एस. नगर में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डिआईजी) रोपड़ रेंज नीलांबरी जगदले और सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) डॉ. सन्दीप गर्ग के साथ इस ऑपरेशन में शामिल हुए, ने कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य से नशों के ख़ात्मे के लिए बहु-स्तरीय रणनीति-इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) – अपनाई गई है।
उन्होंने कहा कि इस बहु-स्तरीय रणनीति के इन्फोर्समेंट हिस्से के अंतर्गत, पुलिस की तरफ से छोटे नशा तस्करों पर मामला दर्ज करके नशा सप्लाई की कड़ी को बिक्री के स्तर से ही तोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के अंतर्गत बड़ी मछलियों की ग़ैर-कानूनी जायदादों को भी ज़ब्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरहद पार से नशों की तस्करी को रोकने के लिए सरहद के साथ सुरक्षा की दूसरी कतार को भी मज़बूत किया गया है।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि डीजीपी पंजाब के स्पष्ट निर्देशों के बाद कांस्टेबल रैंक से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के सभी पुलिस मुलाजिमों, जो तीन या तीन से अधिक सालों से थानों में तैनात हैं, का राज्य भर के थानों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत दर्ज किये सभी मामलों के अगले और पिछले संबंधों की जाँच करने और नशा तस्करों के साथ सांठगांठ में शामिल सभी व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के लिए स्पष्ट तौर पर कहा गया है। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद सभी नशा तस्करों पर भी नज़र रखी जा रही है।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि राज्य में से नशों की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए पंजाब पुलिस के सख़्त यत्नों स्वरूप 2017 से अब तक हेरोइन की बरामदगी में 5.6 गुणा (567 फ़ीसदी) वृद्धि हुई है। ज़िक्रयोग्य है कि 2023 में पंजाब पुलिस की तरफ से रिकॉर्ड 1346 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई है जबकि 2022 में 594 किलोग्राम, 2021 में 571 किलोग्राम, 2020 में 760 किलोग्राम, 2019 में 460 किलोग्राम, 2018 में 424 किलोग्राम और 2017 में 179 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई थी।

इसी तरह एनडीपीएस एक्ट में दोष साबित होने की दर भी 2018 में 59 फीसद से बढ़कर 2023 में 81 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि नशों की तस्करी के विरुद्ध कानून लागू करने के अलावा, पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध लड़ाई के लिए लोगों को जागरूक करने और आम लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए नशों की रोकथाम के हिस्से के तौर पर एक विशेष मुहिम चलाई है। उन्होंने आगे कहा कि नशा मुक्ति मुहिम के हिस्से के तौर पर, नशीले पदार्थों का प्रयोग करने वालों, जो कम मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए, को एनडीपीएस एक्ट की धारा 64-ए का प्रावधानों जो उनको नशामुक्ति और पुनर्सुधार का मौका प्रदान करता है, का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस विशेष ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए स्पैशल डीजीपी ने बताया कि 3000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 450 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर के 280 ड्रग हॉटस्पॉट्स पर यह ऑपरेशन चलाया।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा 140 एफआईआर दर्ज करके 166 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। इस दौरान हुई बरामदगी बारे जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 1.50 लाख रुपए की ड्रग मनी, 12.2 किलो भुक्की, 5820 नशीली गोलियाँ और भारी मात्रा में जायज़ और नाजायज शराब और लाहन बरामद करने के अलावा 16 मोटर साइकिल और तीन कारें ज़ब्त की हैं।

मार्च 2022 से अब तक नशों के ख़ात्मे के लिए की गई कार्रवाई

यह भी पढे़ं 👇

Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik

Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik को मिला सम्मान

मंगलवार, 23 जून 2026
Dharmendra Pradhan

Cockroach Janta Party पर Dharmendra Pradhan का तीखा हमला

मंगलवार, 23 जून 2026

गिरफ़्तार किये तस्कर/सप्लायरः 35385

2 किलोग्राम और इससे अधिक हेरोइन समेत पकड़ीं बड़ी मछलियांः 356

कुल एफआईआर दर्जः 25887

कमर्शियल मात्रा की कुल एफआईआरः 3256

जायदाद ज़ब्तः 200 करोड़ रुपए की 459 जायदादें

कुल हेरोइन बरामदः 2309 किलोग्राम

कुल अफ़ीम बरामदः 2218 किलोग्राम

कुल भुक्की बरामदः 1050 क्विंटल

कुल गाँजा बरामदः 2568 किलोग्राम

कुल आईसीई ड्रग बरामदः 46 किलोग्राम

फारमा ओपिओइड की कुल गोलियां/ कैप्सूल/टीके/शीशियं बरामदः 4.16 करोड़

कुल ड्रग मनी बरामदः 24.55 करोड़ रुपए

एन.डी.पी.एस. मामलों में भगौड़ों की गिरफ़्तारीः 2956

पी.आई.टी.-एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत तैयार प्रस्तावः 89

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया

Next Post

दिल्लीवालों का पानी रोकने के लिए गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik

Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik को मिला सम्मान

मंगलवार, 23 जून 2026
Dharmendra Pradhan

Cockroach Janta Party पर Dharmendra Pradhan का तीखा हमला

मंगलवार, 23 जून 2026
ravneet singh bittu attacks bhagwant mann

Ravneet Bittu बने रहेंगे Minister: जॉर्ज कुरियन की छुट्टी

मंगलवार, 23 जून 2026
Five Eyes AI warning

Five Eyes Warning: AI से Cyber Attack का खतरा महीनों में, सरकारें खतरे में

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
Atishi PC

दिल्लीवालों का पानी रोकने के लिए गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा

Punjab Weather

Punjab Weather: समराला 47.2 Degrees के साथ देशभर में सबसे गर्म, आज 17 जिलों में लू का रेड अलर्ट

Gautam Adani

Gautam Adani ने भूटान के किंग और PM से की मुलाकात, ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए हुई डील

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।