IGI Airport: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। ड्रग्स तस्करी मामले में कस्टम विभाग ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से लगभग 515 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है।
आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि महिला ने कोकीन को 34 कैप्सूल्स में भरकर पेट के अंदर छिपाया था। कोकीन की इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू 7 करोड़ से ज्यादा है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस जाल का पर्दाफाश कर सके।
दोहा से आई थी महिला, कस्टम को मिली थी टिप और…
जानकारी के मुताबिक 2 जुलाई को कस्टम विभाग की टीम को जानकारी मिली कि रिपब्लिका डी एंगोला नाम की महिला दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर आने वाली है, जिसके पास ड्रग्स है। महिला दोहा से 6E1308 फ्लाइट2के जरिए दिल्ली पहुची थी।
कस्टम विभाग ने इनपुट के आधार पर महिला को तलाशी के लिए रोक लिया। कस्टम ने जब महिला और उसके बेग की तलाशी ली तो, कस्टम भी हैरान रह गया। दरअसल बैग से तो कुछ नही मिला, लेकिन महिला के पेट में सफेद रंग के कैप्सूल होने की बात पता चल गई।
सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने पेट से निकाला कैप्सूल
जिसके बाद कस्टम विभाग और सेन्टर फ़ोर्स महिला को सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर पहुची। जब डॉक्टरों की टीम ने महिला इलाज किया तो महिला के पेट से 34 कैप्सूल रिकवर किए गए। जो कि कोकीन के कैप्सूल थे। महिला के खिलाफ NDPS एक्ट धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।








