LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड: छह हमलावरों का मुख्य टारगेट था मृतक दिलदीप,

फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड: छह हमलावरों का मुख्य टारगेट था मृतक दिलदीप,

जांच में हुआ खुलासा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 9 सितम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 09 सितंबर,(The News Air): पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से छह शूटरों को गिरफ्तार कर दो दिन पहले हुए सनसनीखेज फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड को सुलझाने के बाद, मामले की जांच में खुलासा किया है कि हमलावरों का मुख्य निशाना मृतक दिलदीप था। हत्याकांड के दौरान एक युवती समेत दो अन्य पीड़ितों की जवाबी गोलीबारी में अनजाने में मौत हो गई।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन); प्रिंस (गांव कुंडे, फिरोजपुर); रविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ सुखू; सुखचैन सिंह; अक्षय उर्फ बगीचा; और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह (सभी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर) के रूप में हुई है।

ये गिरफ्तारियां औरंगाबाद के हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे एक्सप्रेस हाईवे पर पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ), फिरोजपुर जिला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गईं।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026

जानकारी अनुसार 3 सितंबर को दोपहर 12:50 बजे दिलदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, जसप्रीत कौर, आकाशदीप और हरप्रीत उर्फ जॉंटी गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब, कंबोज नगर, फिरोजपुर शहर के पास एक कार में जा रहे थे, तभी छह अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दिलदीप सिंह उर्फ लाली,आकाशदीप सिंह और उनकी बहन जसप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि अनमोलप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह घायल हो गए और अस्पताल में इलाजरत हैं।

एआईजी एजीटीएफ गुरमीत चौहान, एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल और एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने आज यहां इंटेलिजेंस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को फिरोजपुर लाया जा रहा है और आज शाम तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आगे की पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हत्या दिलदीप सिंह और बुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी मल्ल के बीच व्यक्तिगत रंजिश के कारण की गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक दिलदीप सिंह का पहले भी आपराधिक पृष्ठभूमि थी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी बुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष के डीपोर्ट/हवालगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए एआईजी गुरमीत चौहान ने कहा कि अपराध स्थल और मृतकों की पृष्ठभूमि से सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन ‘डेजर्ट’ शुरू किया गया था और मानव सूझ-बूझ और बारीकी से तकनीकी जांच के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस और फिरोजपुर पुलिस ने आरोपित दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी दलजीत ने खुलासा किया कि उसे पीड़ितों की रैकी करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का काम सौंपा गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, एजीटीएफ ने महाराष्ट्र के नांदेड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का पता लगाया और एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान पंजाब द्वारा केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ 6 और 7 सितंबर 2024 की दरमियानी रात 3 बजे जानकारी साझा की गई। इस जानकारी के आधार पर पुलिस कमिश्नर, छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) ने अपनी टीमों को सतर्क किया और कार्रवाई शुरू कर दी। इस प्रकार, डीएसपी, एजीटीएफ राजन परमिंदर सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस की टीमों के समन्वय से और पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई समय पर दी गई सूचना के आधार पर इनोवा गाड़ी एम एच 26ए सी 5599 को रोका और आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

यह उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं, जिनके खिलाफ हत्या, इरादा हत्या , डकैती, एनडीपीएस एक्ट, हथियार एक्ट आदि के केस दर्ज हैं। जबकि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103, 109, 351(2), 191(3), 190 और 61(2) और धारा और हथियार एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के तहत एफआईआर नंबर 344 दिनांक 03.09.2024 को थाना सिटी फिरोजपुर में दर्ज की गई थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

54वें जीएसटी काउंसिल बैठक में केजरीवाल सरकार के विरोध के बाद अब जीएसटी के दायरे से बाहर होगा रिसर्च ग्रांट

Next Post

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Old Pension Scheme Andhra Pradesh

Old Pension Scheme Andhra Pradesh: OPS में जाने का मौका, सरकार ने दिया आदेश

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Janmashtami 2026 Date

Janmashtami 2026 Date: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा पूजन

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की

विधानसभा चुनाव

तलवंडी साबो में पिता-बेटे का कत्ल, महिला घायल

विधानसभा चुनाव

46/90 की लड़ाई में BJP के सामने गढ़ बचाने की चुनौती, कांग्रेस-AAP की लगी नजर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।