मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पीयू के छात्रों पर अत्याचार की कड़ी निंदा की, भाजपा को पंजाब की शांति भंग न करने की दी चेतावनी

पंजाब भाजपा नेताओं को पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों से माफी मांगकर राज्य की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने की चुनौती दी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 नवम्बर 2025
A A
0
Harpal Cheema
113
SHARES
754
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 10 नवंबर (The News Air) पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता, एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रों पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा किए गए अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की। यहाँ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर पंजाब और पंजाबियों के प्रति नफ़रत रखने और राज्य को फिर से अंधकारमय दौर में धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सिकंदर की ऐतिहासिक मिसाल देते हुए भाजपा को सख्त चेतावनी दी कि जब भी पंजाब पर हमला हुआ है, पंजाबियों ने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने पंजाब भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे पंजाब विश्वविद्यालय जाकर छात्रों से माफी मांगें और राज्य की भलाई के प्रति अपनी निष्ठा का प्रमाण दें।

वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा बार-बार पंजाबियों के हितों, अधिकारों और भावनाओं पर हमला कर राज्य के माहौल को खराब करने की साजिशें रच रही है। उन्होंने कहा कि इसकी मिसाल तीन काले कृषि कानूनों को लागू करना है — जिन्हें अंततः पंजाबियों के शांतिपूर्ण विरोध के कारण मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा। इसके बाद, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुद्दे पर पंजाब के मान-सम्मान को चुनौती दी गई, और अब पंजाब विश्वविद्यालय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली उद्देश्य राज्य में “खूनी खेल” को दोबारा शुरू करना है। पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है — यहाँ नफ़रत के बीज कभी नहीं पनप सकते।

कैबिनेट मंत्री चीमा ने विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की भाजपा की कोशिशों का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले सीनेट को समाप्त करने के लिए एक अधिसूचना जारी की, लेकिन व्यापक विरोध के बाद उसे वापस लेना पड़ा। दो साल से अधिक समय से सीनट चुनाव नहीं हुए हैं, और अब भाजपा विश्वविद्यालय में भी अपना कुख्यात “वोट चोरी फार्मूला” लागू करना चाहती है।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
US India Relations China Mistake

US India Relations: अमेरिका ने माना “China Mistake”, अब भारत को लेकर बड़ा खुलासा

सोमवार, 9 मार्च 2026
Bhagwant Mann Gurdaspur

Bhagwant Mann Gurdaspur: ₹1.50 लाख करोड़ निवेश, Kahnuwan Sub-Division

सोमवार, 9 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War पर संसद में बवाल, बिहार CM पद पर BJP-JDU भिड़े

सोमवार, 9 मार्च 2026

‘आप’ नेता ने लम्बे समय से लंबित सीनट चुनावों की तिथि घोषित करने की मांग की और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने चंडीगढ़ को पंजाब से जोड़ने वाले सभी रास्तों के बंद किए जाने पर कड़ा विरोध जताया और इसे भाजपा द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय में हो रहे अमानवीय अत्याचार के विरुद्ध लोगों को रोकने की गैर-लोकतांत्रिक साजिश बताया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के दौरान छात्रों के साथ हुए अपमान, नौजवानों की दस्तार (पगड़ी) की बेअदबी, और छात्राओं की चादरें व कपड़े फाड़े जाने जैसी घटनाओं को शर्मनाक बताया।

हरपाल सिंह चीमा ने देश को पंजाबियों के उस जज़्बे की याद दिलाई कि उन्होंने कभी किसी पर अत्याचार नहीं किया, बल्कि हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़े हैं — चाहे वह गुजरात में प्राकृतिक आपदाएं रही हों या दुनिया के अन्य हिस्सों में संकट की घड़ी। 1962, 1965, 1971 और इस वर्ष के युद्धों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा बलिदान दिया है और देश के दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियों के इन बहुमूल्य योगदानों का बदला ऐसी नफरत से चुकाती रहेगी?

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों को अटूट समर्थन देने का वादा करते हुए वरिष्ठ ‘आप’ नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और मलविंदर सिंह कंग (पूर्व सीनेट सदस्य) पहले ही छात्रों से मुलाकात कर उनका समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ किसी भी कीमत पर भाजपा को पंजाब विश्वविद्यालय या राज्य की मुश्किल से अर्जित शांति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगी।

अंत में, हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भाजपा नेताओं को खुली चुनौती देते हुए पूछा — “क्या वे आत्मसम्मान से काम लेकर पीयू के छात्रों का साथ देंगे, या अपने पदों को बचाने के लिए सिर झुकाए रहेंगे?”

Previous Post

Aligarh में Birthday के अगले दिन मातम, Gas Geyser से Bathroom में छात्रा की मौत

Next Post

Sheikh Hasina के तख्तापलट में ‘US Funding’ का हाथ, पूर्व मंत्री का बड़ा खुलासा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
US India Relations China Mistake

US India Relations: अमेरिका ने माना “China Mistake”, अब भारत को लेकर बड़ा खुलासा

सोमवार, 9 मार्च 2026
Bhagwant Mann Gurdaspur

Bhagwant Mann Gurdaspur: ₹1.50 लाख करोड़ निवेश, Kahnuwan Sub-Division

सोमवार, 9 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War पर संसद में बवाल, बिहार CM पद पर BJP-JDU भिड़े

सोमवार, 9 मार्च 2026
LPG Cylinder India

LPG Cylinder India: Iran-Israel War से रसोई पर गाज?

सोमवार, 9 मार्च 2026
Aman Arora

अधूरे वादों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस बहस से भाग रही है: अमन अरोड़ा

सोमवार, 9 मार्च 2026
Next Post
Sheikh Hasina and Muhammad Yunus

Sheikh Hasina के तख्तापलट में 'US Funding' का हाथ, पूर्व मंत्री का बड़ा खुलासा

Robert Kiyosaki Warning

'भयंकर Crash आने वाला है', Robert Kiyosaki की बड़ी चेतावनी, बोले- 'मैं 1971 से सोना खरीद रहा हूं'

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।