Suspended Constable Health Issue : बठिंडा (Bathinda) विजिलेंस विभाग द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गई बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर (Amandeep Kaur) की तबीयत पुलिस रिमांड के दौरान बिगड़ गई है। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बठिंडा सिविल अस्पताल (Civil Hospital, Bathinda) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि अमनदीप कौर की पित्त की नली (Gallbladder) में पथरी (Stone) पाई गई है और फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अमनदीप कौर को अचानक पेट में दर्द हुआ। इस पर पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर सोफिया गर्ग (Dr. Sophia Garg) की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है।
गौरतलब है कि विजिलेंस विभाग (Vigilance Department) ने अमनदीप कौर को 26 मई को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 27 मई को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां विजिलेंस ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड मंजूर की। इसी रिमांड के दौरान अमनदीप कौर की तबीयत बिगड़ गई, जिससे पुलिस प्रशासन में भी हलचल मच गई।
अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर सिविल अस्पताल के वार्ड के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या मीडिया कर्मी को वार्ड में प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूरी चिकित्सा प्रक्रिया पुलिस निगरानी में चल रही है ताकि कोई सुरक्षा चूक न हो।
यह मामला न केवल महिला पुलिसकर्मी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चा में है, बल्कि पुलिस रिमांड में स्वास्थ्य व्यवस्था और आरोपी के अधिकारों को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल अमनदीप कौर अस्पताल में इलाजरत हैं और अगले निर्देशों तक वहीं रहेंगी।








