LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का शहीद भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में उपवास

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का शहीद भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में उपवास

इंकलाबी सोच व बुलंद इरादे रखने वाले अरविंद केजरीवाल के लिए आज पूरे देश में रखा गया सामूहिक उपवास- भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 7 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का शहीद भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में उपवास

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का शहीद भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में उपवास

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़. 7 अप्रैल (The News Air) आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एक दिन का सामूहिक उपवास व्रत रखा। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह सामूहिक व्रत तानाशाहों को एक संदेश है।

उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह जी के गांव खटकड़ कलां में हमलोग तानाशाही के खिलाफ इकट्ठे हुए हैं। आज पढ़े लिखे और देश को प्यार करने वाले लोगों को लोकतंत्र खत्म होने का डर सता रहा है।

देश के शहीदों इस इस बात का डर था कि आजादी के बाद देश कौन से हाथों में जाएगा। आज उनकी चिंता और डर सही साबित हो गया। अंग्रेज गए और काले अंग्रेज आ गए। ये लोग फिर लूटने लग गए और लूटने के बाद लोगो को जेल में बंद करने लग गए। विरोधी पार्टी की आवाजों को बंद करने लग गए।

आज शहीद–ए–आज़म भगत सिंह की आत्मा तड़प रही होगी कि क्या इसी आजादी के लिए 23 साल की उम्र में शहीदी दी थी। अंग्रेजो के समय जब शहीद भगत सिंह जेल में थे तो वह जेल से खुद बोलते थे और अपने वकील खुद बने थे। वहां मीडिया अलाउड होता था। वह जो बोलते थे वह अगले दिन सभी अखबारों में छपता था। क्या आज छपवा कर दिखा सकते हो? आज बाहर कोई खबर ही नहीं आने देते। सिर्फ जो मनपसंद खबरें होती है वही बाहर आने देते हैं। अगर कोई भी बुरा बोल गया तो वह खबर बाहर नहीं आती।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 19

Breaking News Live Updates 19 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August 2026 Rashifal

19 August 2026 Rashifal: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

मुझे बहुत बुजुर्ग मिलते हैं वह मुझे बोलते हैं कि इससे तो अंग्रेजों का राज ही सही था। यह बात सुनकर मेरा रोम रोम कांप उठता है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और शहीदों की कुर्बानी भी खतरे में है। इसी जगह से हमने सबसे पहले फैसला यही किया था कि पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी। वहां पर शहीद ए आजम भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर की फोटो लगेगी। ताकि आजादी और संविधान को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ये लोग देश के मालिक बनकर बैठ गए हैं। वे लोग हमारे शहीदों की झांकियों को 26 जनवरी की परेड से बाहर निकलते हैं। ये कौन हैं शहीदों की कुर्बानियों को रिजेक्ट करने वाले। यह कौन होते हैं अपनी मनपसंद की झांकियां 26 जनवरी को दिखाने वाले।उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ सही नहीं चल रहा। इसलिए आओ इकट्ठे होकर शहीदों के सपनों की जो आजादी है उसे आम घरों तक पहुंचाने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 10 साल में नेशनल पार्टी बन गई इसी बात का डर उनको सताता रहता है। डर के कारण इन्होंने अब तरीका निकाला कि जो भी नेशनल लेवल के लीडर है उन पर छापे मरवाओ और उन्हें अंदर करके उनकी आवाज बंद कर दो।

ये चाहते हैं कि कोई आवाज ऐसी न हो जो हमारी आवाज को रोक सके। अरविंद केजरीवाल की आवाज पूरे देश में फैलती थी। जब भी वह बोलते थे सच बोलते थे। आज भी जब बोलते हैं सच बोलते हैं। हम भी उनके सिपाही हैं, वरना हमें किसने पूछना था। आज हम मंत्री अध्यक्ष बन कर बैठे हैं सिर्फ इसलिए बने हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने आम घरों के बेटे बेटियों को राजनीति में लेकर आए और इन कुर्सियों पर बिठाया।

उन्हें लगता है अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके उनकी आवाज दबा देंगे। लेकिन अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं है वह एक सोच है। अरविंद केजरीवाल को तो पकड़ लोगे लेकिन उनकी आवाज को कैसे बंद करोगे जो देश में लाखों करोड़ों केजरीवाल पैदा हो गए उनका क्या करोगे?

अरविंद केजरीवाल ने 2022 चुनाव प्रचार गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था। हम गारंटी देते थे। पहली गारंटी बिजली फ्री, दूसरी गारंटी नौकरियां देंगे, तीसरी गारंटी आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे, चौथी गारंटी स्कूल शानदार बना देंगे, पांचवी गारंटी औद्योगिक घरानों को यहां पर लेकर आएंगे, छठी गारंटी राशन आपके घर पर मिला करेगा, सातवीं गारंटी सरकार गांवो से चला करेगी आदि। जब लोग हमारी गारंटियों पर यकीन करने लग गए क्योंकि पहले पंजाब और फिर दिल्ली में गारंटी पूरी होने लग गई तो फिर ये लोग भी गारंटी पर आ गए। लेकिन इनकी गारंटी जुमले होते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी हर रोज हर जगह जाकर बोलते हैं कि भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं। उनका कहने का मतलब है देश में जो भी भ्रष्टाचारी है उसको बीजेपी में शामिल कर लूंगा। इनके पास वाशिंग मशीन है। भ्रष्टाचारियों को उसमें धो लेते हैं उसके बाद बोलते हैं कि तू सही हो गया।

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जी को तो वेश बदलकर आजादी दिलवानी पड़ी थी। वह ऐसे रेलिया नहीं कर सकते थे। अब तो कोई भी वेश बदलने की जरूरत नहीं है। सिर्फ झाड़ू का बटन दबाना है, समझ लेना भगत सिंह जी की क्रांति आ गई। उनकी आत्मा को सुकून मिलेगा। हम आजादी की जंग ही लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र पंजाब के साथ धक्का कर रहा है। 5500 करोड रुपए तो सिर्फ मंडी को जाने वाली सड़कों के पैसे रोककर बैठा है। मैं अकेला लड़ रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट जाता हूं। गवर्नर से लड़ता हूं। बीजेपी से लड़ रहा हूं।

उन्होंने कहा कि जेल जाने से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारा लीडर पहली बार जेल नहीं गया है। पंजाब ने बहुत बड़ी-बड़ी लहरें जीती है। चाहे आजादी की जंग हो या हरा इंकलाब हो। पंजाब हमेशा लीड करता है। फिर पीछे देश चलता है। हमें अरविंद केजरीवाल का साथ देना और उनकी सोच को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि जहां पर भाजपा सरकार नहीं है उसे तंग किया जा रहा है। मुझे भी हर बात पर सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। गवर्नर तंग कर रहा है और हमारा फंड रोक रखा है। अरविंद केजरीवाल को चुनाव के समय अंदर कर दिया क्योंकि आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए खतरा बन सकती है।

यह ऊपर ऊपर से बोल रहे हैं कि 400 पार, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। लोग मन बना चुके हैं कि इस धक्के शाही के खिलाफ वोट करेंगे। इन्होंने अब तक विधायक सांसद खरीदने के अलावा किया ही क्या है? 400 पार और 300 पार एक जुमला है। जुमले पर यकीन नहीं करना चाहिए। अगर 400 पार का भरोसा है तो दूसरी पार्टियों के मंत्री विधायक तोड़ क्यों रहे हो और विपक्षी नेताओं को जेल में क्यों डाल रहे हो? दरअसल इनको अंदर से हारने का डर सता रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन जालंधर

Next Post

Chaitra Navratri 2024 Rashi Anusar Upay: चैत्र नवरात्रि 2024 में राशि अनुसार देवी को कौन-सा फूल चढ़ाएं?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 19

Breaking News Live Updates 19 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August 2026 Rashifal

19 August 2026 Rashifal: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
Chaitra-Navratri-2024-Rashi-Anusar-Upay

Chaitra Navratri 2024 Rashi Anusar Upay: चैत्र नवरात्रि 2024 में राशि अनुसार देवी को कौन-सा फूल चढ़ाएं?

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची मृणाल ठाकुर, व्हाइट कुर्ते और डेनिम जींस में दिखा एक्ट्रेस का सिंपल लुक

Gujarat Kutch Grave Necropolis Leads To Unearth Five Thousand Years Old Harappan Settlement - Amar Ujala Hindi News Live

गुजरात के कच्छ में मिले 5700 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष, एक कब्रिस्तान से मिला सुराग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।