फरीदकोट (The News Air) : मोगा के कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गाव फतेहगढ़ कोरोटाना में गुरुद्वारे के बाहर सदस्य पर गोली चलाने के बाद खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, गुरुद्वारे के पूर्व खजांची ने पहले गुरद्वारे के एक सदस्य पर गोली चलाई, जिसने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। फिर पूर्व खजांची जंग सिंह ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के पीछे की वजह गुरुद्वारे के फंड को बताया जा रहा है। घटना सुबह 5 बजे के करीब की बताई जा रही है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













