गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हर दूसरी मोटरसाइकिल और लगभग 50 फीसद हल्के ट्रक, कार व ऑटो हैं ओवरस्पीड

हर दूसरी मोटरसाइकिल और लगभग 50 फीसद हल्के ट्रक, कार व ऑटो हैं ओवरस्पीड

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023
A A
0
मुख्य समाचार,आज 26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 25 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 24 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 23 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज के मुख्य समाचार,आज 27 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 22 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 20 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 21 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,hajj yatra 2025,आज मध्यप्रदेश के मुख्य समाचार,current affairs 2025,फरवरी,budget speech today 2025,मौसम समाचार,मध्य प्रदेश समाचार

the news air

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 28 फरवरी (The News Air)| दिल्ली में यातायात अपराधों के लिए कंपाउंडिंग फीस की 50 फीसद रकम सड़क सुरक्षा कोष में लगाने का निर्देश दिया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वाहन चालक चौड़ी सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाते हैं। स्कूल, मेट्रो स्टेशन और व्यवसायिक एरिया में इस तरह की दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। यहां पैदल यात्री सड़कों से अधिक गुजरते हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक समीक्षा बैठक की। दिल्ली सरकार ने सड़क सुरक्षा के लिए जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की यूनिट व केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के साथ एक अध्ययन किया था। स्टडी के अनुसार, 87 फीसद मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहने देखा गया, 66 फीसद चालकों ने सही तरीके से हेलमेट पहना था। 85 फीसद चालक सीट-बेल्ट पहन कर वाहन चलाते हैं। पीछे की सीट वाले यात्री से आगे की सीट वाले यात्रियों में सीट-बेल्ट पहनने का अनुपात अधिक पाया गया। इसमें पांच साल से कम उम्र के 14 फीसद और 5 से 11 साल के 3 फीसद बच्चों को सुरक्षा उपायों का उपयोग करते पाया गया।

स्पीड स्टडी के तहत 98,294 वाहनों को शामिल किया गया और यह पाया गया कि सभी वाहनों की औसत गति 44 किमी प्रति घंटा है, जबकि लगभग 21 फीसद वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से चल रहे हैं। वहीं, हर दूसरी मोटरसाइकिल ओवरस्पीड है, लगभग 50 फीसद हल्के ट्रक, कार, ऑटो और ट्रक ओवरस्पीडिंग में चल रहे रहे हैं। इसके अलावा, अधिकांश कारें शहर के अंदर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं और करीब 8.5 फीसद कारें, 10.2 फीसद लाइट पिकअप ट्रक 80 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से चलती हैं। अधिकांश दो पहिया वाहन शहर के अंदर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते पाए गए।

स्टडी के उपरांत तीन प्रमुख निष्कर्ष निकाले गए। पहला, हेलमेट क्लैस्पिंग नियम को तत्काल लागू करने की जरूरत है। दूसरा, पिछली सीट के यात्रियों के लिए सीट-बेल्ट लागू करने और बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तीसरा, ट्रकों और हल्के पिकअप ट्रकों के लिए तत्काल गति प्रवर्तन आवश्यक है।

रोड क्रैश डेथ रिडक्शन टारगेट की समीक्षा करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी संख्या पर चिंता व्यक्त की और गोल्डन ऑवर ट्रीटमेंट मैकेनिज्म का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गोल्डन ऑवर ट्रीटमेंट मैकेनिज्म को मजबूत करने के इरादे से ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना शुरू की थी, जिसके परिणाम स्वरूप हजारों लोगों की जान बचाई गई है। इस योजना ने पिछले दो वर्षों में लगभग 13,000 मामलों में मुफ्त इलाज प्रदान करने में मदद की है।

साइकिल और ई-रिक्शा जैसे धीमी गति से चलने वाले वाहन बस लेन की जगह ले लेते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। विभाग ने इस समस्या को दूर करने के लिए दो उपायों का सुझाव दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 26 March 2026

Breaking News Live Updates 26 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Today in History 26 March

Today in History 26 March: बांग्लादेश की आजादी से लेकर पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण, जानें आज का इतिहास

गुरूवार, 26 मार्च 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: दो पश्चिमी विक्षोभ से 31 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: रामनवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशिफल

गुरूवार, 26 मार्च 2026

पहला, एनडीएमसी क्षेत्र, बाहरी और आंतरिक रिंग रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर ‘जीरो टॉलरेंस कॉरिडोर’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत, पीडब्ल्यूडी बस लेन पहल का समर्थन करने के लिए नई बस लेन माकिर्ंग को लागू करेगा। ट्रैफिक पुलिस बस लेन में पार्क किए गए वाहनों को हटाएगी और एमसीडी व एनडीएमसी जीरो टॉलरेंस कॉरिडोर पर अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी।

दूसरा, बस लेन की रीडिजाइनिंग करने का प्रस्ताव दिया है। विभाग ने धीमी गति से चलने वाले वाहनों को रास्ता देने और बस लेन को मुक्त रखने के लिए चौड़ी सड़कों पर बस लेन को फिर से डिजाइन करने का सुझाव दिया है।

सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परियोजना को अपने हाथ में लें और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ प्रवर्तन विभाग भी अपनी सतर्कता बढ़ाए, ताकि इसे बेहतर तरीके से अमल में लाया जा सके।

इस दौरान विभाग ने 15 चौराहों पर रोड इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट्स (सड़क सुधार परियोजनाओं) को लेकर प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की। हस्तक्षेपों को लागू करके परिवहन विभाग 15 चौराहों पर ट्रैफिक जाम को काफी हद तक कम करने में कामयाब रहा है।

यहां सेफ स्कूल जोन स्थापित करने का रोडमैप भी प्रस्तुत किया। दिल्ली भर में 11 स्कूलों को सेफ स्कूल जोन के मॉडल को डिजाइन करने के लिए पहले ही चुना जा चुका है। सरकार अब 100 सेफ स्कूल जोन के लिए पायलट योजना को आगे बढ़ाएगी।

Previous Post

नौकरी चाहने वालों के बजाय रोजगार प्रदाता बन गए हैं छात्र : उपराष्ट्रपति धनखड़

Next Post

यौन उत्पीड़न की जांच के बीच फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख नोएल ने दिया इस्तीफा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 26 March 2026

Breaking News Live Updates 26 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Today in History 26 March

Today in History 26 March: बांग्लादेश की आजादी से लेकर पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण, जानें आज का इतिहास

गुरूवार, 26 मार्च 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: दो पश्चिमी विक्षोभ से 31 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: रामनवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशिफल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Gold Silver Prediction

Gold Silver Prediction: सोना ₹5700 तो चांदी ₹13000 उछली, अब कहां तक जाएंगे भाव

बुधवार, 25 मार्च 2026
LPG Cylinder New Rule

LPG Cylinder New Rule: PNG नहीं लिया तो बंद होगी गैस सप्लाई, सरकार का सख्त आदेश!

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
news

यौन उत्पीड़न की जांच के बीच फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख नोएल ने दिया इस्तीफा

ISKP military chief killed in Kabul

काबुल में आईएसकेपी के सैन्य प्रमुख की हत्या

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।