गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा की डबल इंजन सरकार में सेलिब्रिटीज भी सुरक्षित नहीं- केजरीवाल

भाजपा की डबल इंजन सरकार में सेलिब्रिटीज भी सुरक्षित नहीं- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 जनवरी 2025
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 16 जनवरी (The News Air)आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत पूरे देश में लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जब सेलीब्रिटीज सुरक्षित नहीं हैं तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात ही क्या की जाए? सलमान खान पर फायरिंग, बाबा शिद्धकी की हत्या के बाद अब सैफ अली खान पर जानलेवा हमला यह बताता है कि भाजपा की सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम हैं। भाजपा दिल्ली को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही है। दिल्ली में रोज हत्याएं हो रही हैं, व्यापारियों को वसूली की धमकी आ रही है। भाजपा से देश के बॉर्डर की सुरक्षा भी नहीं हो रही है। ये रोज कहते हैं कि सीमा पार करके रोहिंग्या आ रहे हैं। इनकी डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। अब इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि बुधवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने देश के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर 6 बार चाकुओं से हमला किया। पता चला है कि उनका अस्पताल में इलाज जारी है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। लेकिन यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतने बड़े एक्टर की सुरक्षा ऐसी नहीं होगी कि कोई खिड़की से उनके घर में घुस गया। इतनी ज्यादा सुरक्षित जगह पर रहने वाले अभिनेता के घर में रात को कोई घुसकर चाकुओं से हमला कर दे तो यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। इसका मतलब है कि दोनों सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं।

भाजपा की सरकारों में अपराधियों की अच्छी-खासी पैंठ और संरक्षण है- केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: इन राशियों पर बरसेगा धन

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुंबई के अंदर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अभिनेता सलमान खान के घर पर शूट आउट हुआ था। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी एनडीए के पार्टनर थे। उनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अगर देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ही सुरक्षित नहीं हैं, अगर इतने बड़े सेलिब्रिटीज को भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती है तो एक आम आदमी की सुरक्षा की क्या ही बात की जाए? चारों तरफ से खबरें आ रही हैं कि गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती और शूट आउट के आदेश दे रहा है। देशभर में अन्य गैंगस्टर्स खुलेआम अपना-अपना राज चला रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अपराधियों की मौजूदा सरकारों के अंदर अच्छी खासी पैठ है। अपराधी धड़ल्ले से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है कि जैसे उन्हें ऊपर से पूरा संरक्षण हैं।

भाजपा से इंडो-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा भी नहीं हो पा रही है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ना केवल लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है, बल्कि इनसे देश की सीमाओं की सुरक्षा भी नहीं हो रही है। ये रोज कहते हैं कि इनसे इंडो-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा नहीं हो रही है। ये रोज चिल्लाते हैं कि रोहिंग्या सीमा पार करके आ रहे हैं। तो ये क्या कर रहे हैं? अगर इनसे बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो रही है तो इस्तीफा दे दें। किसी भी सरकार की सबसे पहली जिम्मेदारी अपने बॉर्डर की सुरक्षा करनी होती है। अगर कोई सरकार खुलेआम मान रही है कि उनसे बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो रही है तो उस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इनसे देश के सेलिब्रिटीज की सुरक्षा नहीं हो रही है। इनसे देश की सीमाओं की सुरक्षा नहीं हो रही है। इनसे देश की राजधानी की सुरक्षा नहीं हो रही है।

दिल्ली में 2013 की तुलना में आज चार गुना अपराध बढ़ गया है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में खुलेआम सड़कों पर गैंगवॉर चल रहे हैं। खुलेआम 20-25 राउंड फायरिंग हो रही है। हर दूसरे दिन व्यापारियों को फिरौती की कॉल्स आ रही हैं। व्यापारियों से कहा जा रहा है कि इतने करोड़ रुपए पहुंचा दो वरना तुम्हें मार डालेंगे। दिल्ली में व्यापारी, महिलाएं और यहां तक कि बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली से रोज 17 बच्चे गायब हो रहे हैं। ये दिल्ली को सुरक्षा नहीं दे सकते। ये देश के सेलिब्रिटीज को सुरक्षा नहीं दे सकते। ये देश के लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते। ये देश की सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते। इसलिए आज डबल इंजन की सरकार ना ही अच्छी सरकार दे सकती हैं और ना ही देश को सुरक्षा दे सकती हैं। दिल्ली में 2013 की तुलना में आज चार गुना अपराध बढ़ गया है।

गंदी राजनीति बंद करके काम करना शुरू करे भाजपा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर हुए कातिलाना हमले की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि हर वक्त गंदी राजनीति करना बंद करो। राजनीति के अलावा अपने काम करो। जनता ने आपको चुनकर भेजा है और आप पर भरोसा किया है। इसलिए जनता ने जो काम आपको दिए हैं, उन्हें करो। किसी भी सरकार का सबसे पहला काम सुरक्षा देना होता है और दूसरा न्याय देना होता है। ये सुरक्षा देने में असमर्थ हो रहे हैं। इन्होंने दिन पर दिन देश का माहौल खराब कर दिया है। मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि आप काम करना शुरू करो और गंदी राजनीति करना बंद करो।

Previous Post

निजी सुरक्षा गार्ड ने रिश्वत मांगी, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार – बड़ी कार्रवाई!

Next Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट – जानें क्या है चुनावी दांव!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: इन राशियों पर बरसेगा धन

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
BJP

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट – जानें क्या है चुनावी दांव!"

Ashwini Vaishnaw.

1 Crore Employees के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission की मिली मंजूरी, Salary और Benefits में होगा बड़ा बदलाव

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।