LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रही- प्रियंका कक्कड़

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रही- प्रियंका कक्कड़

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 जून 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
AAP Chief Spokesperson Priyanka Kakkar
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 10 जून (The News Air) हिमाचल प्रदेश से दिल्ली को मिल रहे अतिरिक्त पानी को हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा रोकने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे रही है। उसने हिमाचल से 137 क्यूसेक और दूसरे माध्यमों से दिल्ली को मिल रहे 200 क्यूसेक पानी को भी रोक दिया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को अतिरिक्त पानी देने का आदेश दिया था और यह पानी हरियाणा होते हुए दिल्ली आना था, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा इसे रोका जा रहा है। वहीं, एलजी कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार हरियाणा सरकार पर ग़लत आरोप लगा रही है। लगता है कि उनको सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मालूम है। एलजी को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि वो भाजपा के लिए नहीं, दिल्लीवालों के लिए जवाबदेह हैं। अगर वो चाहते तो हरियाणा सरकार से बात कर यह मामला सुलझा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली सबकी है और सबको अपनाती है। देशभर के लोग अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर रोजगार के लिए यहां आते हैं। वहीं भाजपा दिल्ली के 3 करोड़ लोगों के पानी का हक रोक रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी दिल्लीवालों को उनका हक दिला कर रहेगी। सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट कर हम हर जगह संघर्ष करेंगे और भाजपा की नकारात्मक राजनीति दिल्ली में एक बार फिर फेल होगी। 31 मई को दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट गई और बताया कि अचानक हीट वेव के चलते दिल्ली में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और पानी की मांग बढ़ गई है। हमने कोर्ट को बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी दिल्ली को देने के लिए तैयार हैं। हमने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि हरियाणा सरकार को हिमाचल से दिल्ली तक पानी आने देने का आदेश दिया जाए, क्योंकि हिमाचल प्रदेश दिल्ली से सीधे नहीं जुड़ा है। हिमाचल से मिलने वाला पानी हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के जरिए दिल्ली के वजीराबाद तालाब तक पहुंच पाएगा।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमने कोर्ट को बताया कि इस बार मानसून आने में देरी हो रही है। 30 जून 2024 तक मानसून आने की संभावना है। इसलिए पानी की कमी को पूरा करने के लिए हमें थोड़े समय के लिए यह व्यवस्था चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने 3 जून 2024 को एक आदेश दिया। इसके तहत सब स्टेक होल्डर्स की मीटिंग हुई और मीटिंग के बाद 6 जून 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली को 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी हिमाचल प्रदेश देने को तैयार है। भाजपा की हरियाणा इस पानी को बिना किसी रुकावट के हथिनीकुंड बैराज से होते हुए दिल्ली आने दे। लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश से आने वाला 137 क्यूसेक पानी तो रोका ही, साथ ही एक दूसरे चैनल से दिल्ली आने वाले 1050 क्यूसेक पानी में से 200 क्यूसेक की सप्लाई भी रोक दी है।

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि इसी नकारात्मक राजनीति का नतीजा है कि भाजपा हरियाणा में आधी हो गई है और जल्द ही यहां साफ भी हो जाएगी। उन्हें किस बात का अहंकार है? पानी सबका होता है। उत्तर भारत में पानी का मुख्य स्रोत झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज और सिंधू नदी है। जिसके पानी को पूरे उत्तर भारत में वितरित किया जाता है। इनके ऊपर यमुना बोर्ड की तरह एक बोर्ड बैठता है। यह बोर्ड सभी स्टेक होर्डर्स को इकट्ठा करता है। इसमें प्रत्येक राज्य के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होते हैं और बताते हैं कि उनके राज्य को कितने पानी की जरूरत है। जिसके बाद बोर्ड सबकी जरूरत के हिसाब से पानी बांट देता है। अब हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली के वजीराबाद तालाब में पानी आना है, लेकिन भाजपा को इसमें भी दिक्कत है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एलजी साहब कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार बिना किसी कारण हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रही है। क्या एलजी साहब को सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की जानकारी नहीं है? उनको ये समझना चाहिए कि वो दिल्ली के एलजी हैं और दिल्ली के लोगों के लिए हैं। दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने के लिए एलजी बने हैं न कि उनकी जवाबदेही भाजपा के हेडक्वार्टर पर है। अगर एलजी चाहते तो इस मामले का हल निकलवा सकते थे। वो केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को कह सकते थे कि हरियाणा दिल्ली के ट्रीटेड पानी को लेकर कृषि में इस्तेमाल कर ले, लेकिन दिल्ली के हक का पानी न रोके। ऐसा भी संभव था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इस विषय पर राजनीति की। जैसा कि उन्हें भाजपा हेडक्वार्टर से मिले थे। हमारी अपील है कि इतनी भीषण गर्मी में हमने कुछ समय के लिए यह व्यवस्था मांगी है, जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दिए है। तो भाजपा को अपनी गंदी राजनीति बंद करनी चाहिए। बीते चुनाव के सबक लेना चाहिए और दिल्ली के पानी को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जालंधर पश्चिम उपचुनाव 10 जुलाई को: सिबिन सी

Next Post

जॉली एलएलबी 3 से पर्दे पर कमबैक करने जा रहीं अमृता राव, एक बार फिर निभाएंगी यह किरदार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
जॉली एलएलबी 3

जॉली एलएलबी 3 से पर्दे पर कमबैक करने जा रहीं अमृता राव, एक बार फिर निभाएंगी यह किरदार

जॉली एलएलबी 3

Rahul Gandhi 12 जून को वायनाड की यात्रा करेंगे

भाजपा

भाजपा की गुटबाजी और लचर संगठन ने डुबोयी खूंटी में भाजपा की नैया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।