LIVE | ...
सोमवार, 6 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Encounter in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,

Encounter in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,

अधिकारी समेत सेना के 4 जवान शहीद

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Encounter in Doda
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Encounter in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत सेना के चार जवानों की मंगलवार (16 जुलाई) तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि कुछ देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर जवानों ने दुर्गम इलाके और घने जंगल के बावजूद उनका पीछा किया, जिसके बाद रात करीब नौ बजे जंगल में फिर से गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक अधिकारी समेत 4 जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया।

सेना ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है और अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अभियान शुरू किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने देसा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की है, लेकिन कहा कि “अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।”

यह भी पढे़ं 👇

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026

सुरक्षा सूत्रों ने हालांकि बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार रात करीब पौने 8 बजे भागवा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

Four Indian Army soldiers including an officer have been killed in action during an encounter with terrorists in the Doda area of Jammu and Kashmir. The operations are still going on. More details awaited: Defence officials https://t.co/N7qxseN5jh pic.twitter.com/5fePA8Mihd

— ANI (@ANI) July 16, 2024

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल को इलाके में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी कुछ देर तक चली। उन्होंने बताया कि इलाके की तलाशी रात के लिए देर रात रोक दी गई।

कांग्रेस का सरकार पर निशाना

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल चार जवानों की मौत होने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशान साधा और कहा कि सात माह में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को ख़ारिज करते हैं। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि देश अब जवाब चाहता है।

खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “”सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमले की बुरी खबर मिली। चार बहादुर जवान और एक अधिकारी शहीद हो गये।” उन्होंने कहा, “सात महीनों में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को खारिज करते हैं। देश जवाब चाहता है। सिर्फ नारों से देश नहीं चला करते।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Weather: बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत, जलभराव से हुई परेशानी;

Next Post

कावेरी जल अधिकारों पर लड़ाई फिर से शुरू, तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 5 July 2026: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 5 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh Satluj

Diljit Dosanjh की Satluj रिलीज, 25,000 अवैध हत्याओं की कहानी

शनिवार, 4 जुलाई 2026
Next Post
Encounter in Doda

कावेरी जल अधिकारों पर लड़ाई फिर से शुरू, तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन

Encounter in Doda

गोवा में विशेषज्ञ पैनल ने की पुर्तगाली शासनकाल में नष्ट किए मंदिरों के...

school

दिल्ली समेत तीन राज्यों में मोदी सरकार ने रोका फंड! PM-SHRI योजना में....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।