LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आपातकाल: कुछ होने वाला है… जब इंदिरा गांधी की हार के बाद नई सरकार को लगने लगा..

आपातकाल: कुछ होने वाला है… जब इंदिरा गांधी की हार के बाद नई सरकार को लगने लगा..

तख्तापलट का डर

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 जून 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत, स्पेशल स्टोरी
A A
0
indira gandhi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 06 जून (The News Air): इमरजेंसी के बाद हुए आम चुनाव में जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया। इंदिरा गांधी तक चुनाव हार गईं। जनता पार्टी और सहयोगी दलों ने जबरदस्त जीत हासिल की। इंदिरा को डर था कि सरकार उनके परिवार और खासतौर पर संजय गांधी के खिलाफ एक्शन ले सकती है। लेकिन, ऐसी ही आशंका नई सरकार को भी थी। जनता पार्टी को एकबारगी यहां तक लगने लगा कि सत्ता के गलियारे में मौजूद इंदिरा के वफादार तख्तापलट कर सकते हैं।

बक्सों का रहस्य

इंदिरा गांधी की हार के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो के जॉइंट डायरेक्टर वीवी नागरकर को सूचना मिली कि 1, सफदरजंग रोड स्थित आवास से दो बक्सों में डॉक्युमेंट्स छतरपुर स्थित फार्म हाउस भेजे गए हैं, जमीन में गाड़ने के लिए। नागरकर की सूचना पर जॉर्ज फर्नांडिस ने अपने राजनीतिक सचिव रवि नायर को टोह लेने भेजा। नायर और आईबी के एक डीसीपी फार्म हाउस पहुंचे। उन लोगों को वहां कुछ नहीं मिला। एक महीने बाद दोबारा जांच की गई। तब एक माली ने रवि को बताया कि संदूकों को खोदकर निकाल लिया गया है।

राष्ट्रपति का अड़ंगा

जनता पार्टी की सरकार बनने के कुछ ही बाद की बात है, गृह मंत्री चरण सिंह के कहने पर कैबिनेट ने फैसला किया कि नौ राज्यों में कांग्रेस की सरकारों को बर्खास्त कर दिया जाए। सरकार का मानना था कि इंदिरा की हार के साथ इन राज्यों की कांग्रेस सरकारों ने भी जनादेश खो दिया है। इस बारे में कार्यवाहक राष्ट्रपति बीडी जत्ती के पास प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन, जत्ती ने एक नहीं, बल्कि दो बार प्रस्ताव रोक दिया। 29 अप्रैल 1977 को उन्होंने सरकार को बताया कि उन्हें मामले पर सोच-विचार के लिए और समय चाहिए। इसने केंद्र को सकते में डाल दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
मंत्रियों की घबराहट

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करने से इनकार करने का परिणाम संवैधानिक संकट हो सकता था। चिंतित प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 30 अप्रैल 1977 को कैबिनेट की बैठक बुलाई। मंत्रियों की घबराहट स्पष्ट थी। वे चिंतित थे कि कार्यवाहक राष्ट्रपति क्या कर सकता है। वे जानते थे कि जत्ती वफादार हैं इंदिरा गांधी के प्रति। हालांकि किसी भी मंत्री ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा और यह सवाल वहां अनकहा रह गया कि क्या सशस्त्र सेना के सर्वोच्च कमांडर के रूप में जत्ती सेना को बुलाकर नई सरकार को सत्ता से हटा सकते हैं?

जगजीवन का आश्वासन

उस कैबिनेट मीटिंग में रक्षा मंत्री जगजीवन राम ने अपने सहयोगी मंत्रियों का डर दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के दौरान तत्कालीन रक्षा मंत्री बंसीलाल ने तब के सेना प्रमुख से मुलाकात कर आपातकाल को समर्थन देने के लिए कहा था। लेकिन, सेना प्रमुख ने इनकार कर दिया। जगजीवन राम ने कैबिनेट से कहा कि सेना पर संदेह नहीं करना चाहिए।

‘कुछ होने वाला है’ उसी रात को जॉर्ज फर्नांडिस के पास फिर से आईबी ऑफिसर नागरकर का फोन आया और उन्होंने चेताया, ‘कुछ होने वाला है।’ तख्तापलट का संदेह फिर पनपने लगा। संदेह को तब और हवा मिली, जब तुरंत ही जॉर्ज के पास मधु लिमये का फोन आया। उन्हें भी अलर्ट किया गया। जॉर्ज फर्नांडिस ने फौरन अपने राजनीतिक सचिव रवि नायर को नई दिल्ली के हाई सिक्यॉरिटी एरिया का चक्कर लगाने के लिए भेजा। नायर ने उधार का एक दोपहिया वाहन लिया और लुटियंस का जायजा लेने निकल पड़े। उन्हें सेना मुख्यालय, ऑल इंडिया रेडियो या संसद भवन के पास, कहीं भी कुछ असामान्य नहीं मिला। वापस आकर उन्होंने जॉर्ज फर्नांडिस को रिपोर्ट दी कि सब सही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Prashant Kishore ने की घोषणा, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

Next Post

भगवंत मान ने आप सांसदों के साथ की मीटिंग, मीत हेयर, डॉ. चब्बेवाल और मलविंदर कंग को जीत की बधाई दी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
YouTuber Dhruv Rathee

Dhruv Rathee Arrest: “मुझे अगवा किया गया”, रिहाई के बाद बड़ा खुलासा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Chandigarh Weather Update

Chandigarh Weather Update: बारिश ने तोड़ी गर्मी, तापमान में बड़ी गिरावट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Next Post
mann

भगवंत मान ने आप सांसदों के साथ की मीटिंग, मीत हेयर, डॉ. चब्बेवाल और मलविंदर कंग को जीत की बधाई दी

Modi 3.0

Modi 3.0 : NDA संसदीय दल की बैठक जारी, देखिए वीडियो, पीएम मोदी ने संविधान को किया नमन

कंगना

कंगना के साथ हुई बदसलूकी पर अब उनकी बहन रंगोली चंदेल का भी रिएक्शन आया सामने,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।