LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - टेक्नोलॉजी - 245 अरब रुपये का रॉकेट उड़ाने वाले हैं Elon Musk, 10 अप्रैल को होगा ‘स्टारशिप’ का लॉन्‍च टेस्‍ट!

245 अरब रुपये का रॉकेट उड़ाने वाले हैं Elon Musk, 10 अप्रैल को होगा ‘स्टारशिप’ का लॉन्‍च टेस्‍ट!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023
in टेक्नोलॉजी, Breaking News
A A
0
Elon Musk

Elon Musk

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) अपने नए रॉकेट ‘स्टारशिप’ (Starship) के लॉन्‍च टेस्‍ट की तैयारी कर रही है। इसे दुनिया का सबसे भारी और महंगे रॉकेटों में से एक बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, करीब 3 बिलियन डॉलर यानी 245 अरब रुपये कीमत का ‘स्टारशिप’ वीकल 10 अप्रैल को टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स की साइट से उड़ान भर सकता है। अगर वाकई में ऐसा है, तो ‘स्टारशिप’ की लॉन्‍च टेस्‍ट में अब बस 5 दिन बाकी रह गए हैं। माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह का सफर तय करेगा।डेली मेल ने अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के हवाले से लिखा है कि 10 अप्रैल यानी सोमवार को टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स की साइट से स्टारशिप रॉकेट उड़ान भरेगा। हालांकि एलन मस्‍क की कंपनी को इसके लिए अभी तक लॉन्‍च लाइसेंस नहीं मिला है। सोमवार तक लाइसेंस दिया जा सकता है। एलन मस्‍क पहले ही कह चुके हैं कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप में विस्फोट होने की 50 फीसदी संभावना है। उन्‍होंने कहा था कि लॉन्च ‘उबाऊ नहीं होगा।

अगर स्‍पेसएक्‍स अपने लॉन्‍च में सफल होती है, तो भविष्‍य में इस रॉकेट की मदद से इंसानों और जरूरी साजो-सामान को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा। ऐसा हुआ तो इंसान सिर्फ पृथ्‍वी तक सीमित ना होकर म‍ल्‍टीप्‍लैनेटरी प्रजाति बन जाएगा। एफएए के अनुसार, स्‍टारशिप के ऑर्बिटल लॉन्‍च की प्राइमरी अनुमानित तारीख 10 अप्रैल है, जबकि बैकअप के तौर पर 11 व 12 अप्रैल की तारीखें भी तय की गई हैं।

सोमवार को होने वाले लॉन्‍च से जुड़ी जानकारी रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है। जिस शख्‍स ने जानकारी शेयर की, उसने अपना नाम नहीं बताने को कहा है। एलन मस्‍क ने बीते दिनों कहा था कि लॉन्‍च अप्रैल के तीसरे सप्‍ताह में होगा, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि उससे पहले ही स्‍टारशिप रॉकेट उड़ान भर सकता है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि स्‍पेसएक्‍स ने इस पर कुछ नहीं कहा है।

रीयूजेबल रॉकेट है स्‍टारशिप

रिपोर्टों के अनुसार, स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

किस तरह होगा रॉकेट का परीक्षण 

स्पेसएक्स काफी वक्‍त से ‘स्टारशिप’ के प्रोटोटाइप को टेस्‍ट कर रही है। स्‍टारशिप रॉकेट की एक पूर्ण आर्बिटल टेस्‍ट फ्लाइट अभी बाकी है। एलन मस्‍क और स्‍पेसएक्‍स इसे 2022 तक करने का लक्ष्‍य लेकर चल रहे थे, जिसमें देर हुई है। 10 अप्रैल को टेस्‍ट फ्लाइट लॉन्‍च होती है, तो यह कुछ इस तरह से होगी।

लॉन्‍च के फौरन बाद ‘सुपर हेवी बूस्टर’ स्‍टारशिप से अलग हो जाएगा। वह लॉन्‍च साइट से 20 मील दूर समुद्र में बनाए गए बेस पर लैंड करेगा। वहीं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ान जारी रहेगी। करीब 90 मिनट की स्‍पेसफ्लाइट हवाई द्वीप में काउई से लगभग 60 मील उत्तर-पश्चिम में प्रशांत महासागर में लैंड करेगी। अगर लॉन्‍च कामयाब होता है, तो स्‍टारशिप अकेला रॉकेट नहीं होगा। कंपनी ऐसे कई रॉकेट बनाने की योजना पर काम कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

iQOO के भारत में 3 साल पूरे, आपके पास है 10 लाख रुपये जीतने का मौका!

Next Post

मिल रही धमकियों के चलते Salman Khan ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
After getting a gun, Salman Khan zips around in a bullet-proof imported SUV

मिल रही धमकियों के चलते Salman Khan ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

Virendra Sachdeva, Manish Sisodia

खबरों में बने रहने के लिए चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे हैं सिसोदिया : BJP

Sisodiya

पीएम मोदी शिक्षा का महत्व नहीं समझते : सिसोदिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।