LIVE | ...
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राबड़ी-तेज प्रताप से ED की सख्त पूछताछ! जमीन के बदले नौकरी पर 7 तीखे सवाल

राबड़ी-तेज प्रताप से ED की सख्त पूछताछ! जमीन के बदले नौकरी पर 7 तीखे सवाल

ED के सामने लालू परिवार! राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से अलग-अलग कमरों में पूछताछ

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 मार्च 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिहार, सियासत
A A
0
ED quizzes Rabri Devi and Tej Pratap Yadav
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Land-for-Job Scam – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पटना (Patna) में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और उनके बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) से पूछताछ की। यह मामला रेलवे भर्ती घोटाले (Land-for-Job Scam) से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि लालू यादव (Lalu Yadav) के रेल मंत्री रहने के दौरान चतुर्थ श्रेणी की नौकरी देने के बदले जमीन ली गई थी।

मंगलवार सुबह राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव पटना स्थित ED कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए, जिनका जवाब राबड़ी देवी को देना था।

राबड़ी देवी से ED ने पूछे ये 7 बड़े सवाल

सूत्रों के अनुसार, ED अधिकारियों ने राबड़ी देवी से सीधे सात सवाल पूछे, जो मामले की तह तक जाने की कोशिश का हिस्सा हैं। ये सवाल थे –

  1. आपके नाम से जो जमीन है, वो आपने कैसे अर्जित की?
  2. जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई, उन्हें आप कैसे जानती हैं?
  3. आपकी इन लोगों से पहली बार कब और कैसे मुलाकात हुई?
  4. आपने इन लोगों की रेलवे में नौकरी के लिए पैरवी क्यों की?
  5. दिल्ली (Delhi) के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends Colony) में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने जो बंगला खरीदा है, उसके बारे में आपको क्या जानकारी है?
  6. पटना (Patna) के सगुना (Saguna) स्थित अपार्टमेंट की जमीन आपने कब, कैसे और कितने में खरीदी?
  7. इस अपार्टमेंट का निर्माण कब शुरू हुआ और इसमें लग रहे पैसे का स्रोत क्या है?
तेज प्रताप यादव से क्या पूछा गया?

तेज प्रताप यादव से पूछे गए सवालों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार, उनसे भी जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों और लेन-देन को लेकर पूछताछ जारी है।

ED दफ्तर में लंच ब्रेक, मीसा भारती पहुंचीं

ED की पूछताछ सुबह से ही जारी थी, लेकिन दोपहर में राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को लंच ब्रेक दिया गया। इस दौरान लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) उनके लिए भोजन लेकर पहुंचीं।

कल लालू यादव से होगी पूछताछ

ED ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें बुधवार को दिल्ली (Delhi) स्थित ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है।

पहले भी हो चुकी है पूछताछ, चार्जशीट में नाम शामिल

यह पहला मौका नहीं है जब लालू यादव के परिवार से इस केस में पूछताछ हो रही है। ED ने पहले भी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और लालू यादव से सवाल-जवाब किए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

इस केस में दिल्ली की विशेष अदालत (Delhi Special Court) में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। ED ने 2023 में इस मामले में पहली चार्जशीट फाइल की थी और बाद में एक पूरक आरोपपत्र भी दायर किया गया था।

पटना में राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से पूछताछ जारी है, जबकि लालू यादव को भी कल दिल्ली में पेश होना है। ED की इस कार्रवाई से लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब देखना होगा कि क्या ED को इस मामले में ठोस सबूत मिलते हैं या नहीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा सांसद का बड़ा दावा! ‘PM Modi का पूर्व जन्म छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में’

Next Post

“Alert! 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद होगा Google Pay, PhonePe और बैंकिंग सर्विस”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026

आज का राशिफल 14 July 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्य

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
94000 Schools Closed:

94,000 Government Schools Closed: क्या सरकारी शिक्षा वेंटिलेटर पर? UDISE+ रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
UPI

"Alert! 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद होगा Google Pay, PhonePe और बैंकिंग सर्विस"

shivraj

MSP की गारंटी पर सरकार का बड़ा जवाब! किसानों से इतने दौर की बातचीत हुई

Akali Dal Recruitment Drive Start

श्री अकाल तख्त साहिब पर SAD भर्ती कमेटी की अरदास, पहली मेंबरशिप रसीद कटी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।